ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच

  • Home
  • India
  • Hodal
  • ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच

ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच janchetnamanch

20/10/2025

यह दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन अवसर पर,
आप सभी के जीवन में प्रकाश, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपके घर-परिवार में
सुख, शांति, स्वास्थ्य और सफलता सदा बनी रहे।
आइए, इस शुभ पर्व पर नए उत्साह और सकारात्मकता के साथ एक बेहतर कल की शुरुआत करें।

सभी ग्रामवासियो को हार्दिक सुभकामनाएं।

ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच।

01/10/2025

*📜 01 अक्टूबर 📜*

*🎀 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 🎀*

वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्‍त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है। अत: प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1990 में की गई थी। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया।

हालांकि इसके पहले भी बुजुर्गों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, उनके लिए इस तरह की पहल की जा चुकी थी। सन् 1982 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा "वृद्धावस्था को सुखी बनाइए" का नारा देकर "सबके लिए स्वास्थ्य" अभियान शुरू किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1991 में अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस की शुरुआत के बाद 1999 को "अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग वर्ष" के रूप में मनाया गया था।

इस दिन को पूरी तरह से बुजुर्गों के लिए समर्पित किया गया है। उनके लिए वृद्धाश्रमों में भी कई तरह के आयोजन किए जाते हैं, और उनकी खुशी व सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। खास तौर से उनकी सुविधाओं और समस्याओं पर विचार किया जाता है, एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता से ध्यान दिया जाता है।

बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारा पालन पोषण होता है, उनके प्रति मन में सम्मान और अटूट प्रेम होना स्वभाविक सी बात है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण होता है, उस अवस्था में उनके साथ होना, जब वे असहाय और अक्षम होते हैं। यही उनके प्रति हमारे प्रेम और सच्ची श्रद्धा होती है। भले ही समयाभाव में यह हमेशा संभव न हो, लेकिन इस एक दिन हम उनके प्रति जितने समर्पित हो सकते हैं होना चाहिए, क्योंकि उन्हें सिवाए प्रेम के और कुछ नहीं चाहिए।

निवेदक:
ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच

मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी! इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता_ *_इंकलाब जिंदाबाद...
28/09/2025

मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी! इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता_ *_इंकलाब जिंदाबाद_*
`शहीद-ए-आजम भगतसिंह को जयंती पर नमन`

प्रिय ग्रामवासियों एवं माननीय पंचायत सदस्यगण,गाँव भिड़ुकी मे स्थित वीर अभिनन्दन सार्वजनिक पुस्तकालय पिछले कई वर्षों से बं...
07/09/2025

प्रिय ग्रामवासियों एवं माननीय पंचायत सदस्यगण,

गाँव भिड़ुकी मे स्थित वीर अभिनन्दन सार्वजनिक पुस्तकालय पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है न तो पिछली पंचायत ने इस पर ध्यान दिया और न ही वर्तमान पंचायत ने कोई ठोस कदम उठाया। जिस कारण गाँव के बच्चों को होडल शहर मे अपने पैसे खर्च करके लाइब्रेरी जाना पड़ रहा है बच्चों का पैसा और आने-जाने मे समय खराब हो रहा है। जिन बच्चों के पास लाइब्रेरी के लिए पैसे नहीं है वो बच्चे गाँव की लाइब्रेरी होने के बाबजूद एकांत मे पढ़ाई से वंचित है।
अब स्थिति यह है कि यह भवन अधिग्रहण की श्रेणी में आ सकता है, जिससे गाँव की एक महत्वपूर्ण धरोहर नष्ट हो जाएगी।

📌 संगठन का निवेदन है कि ग्राम पंचायत इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान दे और पिछली पंचायत ने लाइब्रेरी के नाम पर जो खेला किया उसे नवीनतम रूप देकर पुस्तकालय को पुनः शुरू कराने या इसके संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाए।
यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि गाँव की शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक विकास का प्रतीक है।

🙏 सभी जागरूक ग्रामवासी इस विषय पर एकजुट हों और पंचायत को उचित कार्यवाही करने के लिए प्रेरित करें।

निवेदक :
ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच (GVJCM)

प्रिय ग्रामवासीयों एवंग्राम पंचायत के माननीय सदस्यगण,हम आप सभी को अवगत कराना चाहते है की हमारे गाँव में श्री सिद्ध बाबा ...
21/08/2025

प्रिय ग्रामवासीयों
एवं
ग्राम पंचायत के माननीय सदस्यगण,

हम आप सभी को अवगत कराना चाहते है की हमारे गाँव में श्री सिद्ध बाबा खेल परिसर की वर्तमान स्थिति हम सभी के लिए चिंता का विषय है। आज यह पवित्र स्थान अव्यवस्था से घिरा हुआ है —
पेड़-पौधे 🌱 घास फूस
अनियंत्रित रूप से बढ़ गए हैं, चारों ओर घास-फूस फैली हुई है और अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।

लाखों रूपये की लागत से निर्मित यह खेल परिसर आज पानी निकासी में सक्षम नहीं है, जो पिछली पंचायत की स्पष्ट कमी और लापरवाही को दर्शाता है। यह स्थिति हमारे गाँव के गौरव को आहत करती है और तत्काल सुधार की माँग करती है।

अब जबकि वर्षा ऋतु अपने अंतिम चरण में है, यह सबसे उपयुक्त समय है कि हम सब मिलकर इस स्थल को उसकी पुरानी गरिमा और भव्यता वापस लौटाएँ।

ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच (GVJCM) ग्राम पंचायत से सादर निवेदन करता है कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जाए —
• परिसर में फैली घास की तुरंत कटाई करवाई जाए,
• जलभराव की निकासी का प्रबंध हो,
• तथा परिसर को स्वच्छ और सुंदर रूप में पुनः स्थापित किया जाए।

यह प्रयास केवल हमारी ग्राम संस्कृति और परंपरा के सम्मान के लिए ही नहीं होगा, बल्कि सभी खिलाड़ियों और युवाओं के लिए यह पुनः एक प्रेरणादायक व्यायाम एवं खेल स्थल बनेगा।

आइए, ग्राम पंचायत और सभी ग्रामवासी मिलकर इस अभियान में योगदान दें और अपने गाँव की इस अनमोल धरोहर को उसकी खोई हुई शोभा लौटाएँ।

जय श्री राम


ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच (GVJCM)
भिड़ूकी

19/08/2025
Jai Shree Ram Jai Shree Siddh Baba Ki प्रिय साथियों /ग्रामवासियों आपको अवगत कराना चाहूँगा आज़ ग्रामीण विकास एवं जन चेतना...
18/08/2025

Jai Shree Ram
Jai Shree Siddh Baba Ki

प्रिय साथियों /ग्रामवासियों
आपको अवगत कराना चाहूँगा
आज़ ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच ने CMO ऑफिस पलवल में
हेल्थ वेलनेस सेंटर भिड़ूकी में हमारे गाँव के हॉस्पिटल के लिए नियुक्त डॉक्टर एवं स्टाफ को बिठाकर इलाज शुरू करवाने का आवेदन दे दिया है ।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, पी.एच .सी. की शुरुआत कब होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है।
इसी कारण से संगठन ने CMO कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है,
ताकि योग्य स्टाफ को गाँवों में बैठाकर लोगों का उपचार कराया जा सके।

संगठन सदैव ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में योगदान करता आया है और आगे भी करता रहेगा।

हमारी सभी ग्रामवासियों से विनम्र अपील है कि इसे किसी भी प्रकार का राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए।

पिछली पंचायत में राजनीतिक कारणों (अतिशीघ्र कार्य निर्माण) से यह पी.एच .सी. केंद्र शुरू नहीं हो पाया था, और अब पता नहीं के कब तक PHC निर्माण कार्य संपन्न होगा ।

इसलिए ग्राम पंचायत भिड़ूकी से अनुरोध है कि , डॉक्टर टीम एवं अन्य स्टाफ को ग्राम पंचायत द्वारा उचित स्थान दे दिया जाये ताकि समस्त ग्रामवासी इसका लाभ उठा सकें ।

हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

जय श्री राम
जय श्री सिद्ध बाबा की
ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच, भिड़ुकी

ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच की ओर से आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक सुभकामनाएं।
16/08/2025

ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच की ओर से आप सभी को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक सुभकामनाएं।

Address

Vpo-bhiduki
Hodal
121107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ग्रामीण विकास एवं जन चेतना मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share