25/05/2025
साधकों ने योग, सूर्य नमस्कार, पद्मसाधना, प्राणायाम के साथ दिव्य सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया
-आर्ट ऑफ लिविंग हिसार शाखा के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर सुरेश जैन का किया स्वागत-
हिसार। आर्ट ऑफ़ लिविंग हिसार शाखा की ओर से साप्ताहिक फॉलोअप का आयोजन भारत माता मंदिर एवं हैप्पीनेस सेंटर में किया गया। इस फॉलोअप का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर सुरेश जैन एवं स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर महावीर अग्रवाल ने किया। साप्ताहिक फॉलोअप में साधकों ने योग, प्राणायाम, ध्यान एंव गुरुदेव के पावन वाणी में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया।
स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की हिसार शाखा में सुरेश जैन को डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुरेश जैन का परिचय देते हुए बताया कि वह आर्ट ऑफ़ लिविंग हिसार शाखा के स्थापना के समय से जुड़े हुए हैं और हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था के सेवाव्रती सदस्य गुलशन मदान ने परीक्षित आर्य का माल्यार्पण कर उनके सफल कार्यकाल के लिए समस्त आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात परीक्षित ने नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर सुरेश जैन को फूलमाला भेंट कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने सुरेश जैन के नेतृत्व में संस्था के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की आशा व्यक्त की। भारत माता मंदिर में विशेष रूप से नीरज गुप्ता, परीक्षित आर्य, सुरेश जैन, दिग्विजय मैमोरियल स्कूल की निदेशिका स्मिता राठौर, संतोष गोयल, पूजा, गुलशन मदान एवं अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
fans Chirag Times News Chirag Timesnewspaper