18/06/2024
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए बजाया आंदोलन का बिगुल-ओमबीर यादव
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक कैथल जाट धर्मशाला में 17जून 2024 सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल ने की और संचालन प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने किया। बैठक में विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री हवासिंह मैहला और प्रांत मंत्री देवीलाल गुराना उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक विषय एवं आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी के विचार और सहमति से आंदोलन का बिगुल बजाया गया। सभी पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव का समय है और पिछले साढे नौ साल से सरकार ने विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं किए हैं जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संगठन के मुख्य मांग सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के रेगुलेशन पॉलिसी बनाने में विद्युत विभाग के सभी अनुबंधित कर्मचारी(कौशल रोजगार,निगम रोल,पार्ट टाईम,अनस्किल्ड)सभी को शामिल किया जाए,जोखिम भरे कार्य को देखते हुए रिस्क अंलाऊस दिया जाए ,थर्मलो को लेकर 12 जून को हुए समझौते को लागू कर पोलिसी मे शामिल करना,कैशलश मैडिकल पोलिसी मे शामिल करना,सेवानिवृत्त पर एक मुश्त राशि और जिन कर्मचारियों को अनुभव का लाभ नही दिया उन्हें अनुभव जोडना और अब तक सरकार, विभागीय और कौशल की हुई बैठको मे हुए सहमती को तुरंत प्रभाव से लागू करना जिसमे मुख्य वेतन बढोतरी,अनुभव आधार पर वेतन,चिरायु कार्ड लागू करना।
इनको लेकर संगठन आंदोलन का बिगुल बजाएगा जिसमे 29जुलाई को करनाल मे प्रदर्शन किया जाएगा और अगर मांगे नही मानी तो प्रर्दशन को अनिश्चितकालीन धरने मे तबदील कर दिया जाएगा।इसको लेकर 24जून से 30जून तक पैम्पलेट के माध्यम से सभी सबडिवीजनो मे बैठके की जाएगी।4जुलाई को सभी सर्कलों मे अतिरिक्त उपायुक्त, अधिक्षक अभियंता एवम् मुख्यालयो पर चीफ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।5जुलाई से 15 जुलाई तक सभी विधायको और सासंदो को ज्ञापन दिया जाएगा।16जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर ज्ञापन दिया जाएगा।अगर फीर भी सरकार ने मांगे नही मानी तो 29जुलाई को करनाल मे प्रदर्शन किया जाएगा और वही से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।बैठक मे कार्यकारीअध्यक्ष धर्मबीर चहल, कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला,संगठनमंत्री विक्रम श्योराण,प्रदेश उपाध्यक्ष रविश्रीवास्तव,बलिन्द्र सिसमौर,प्रदेशसचिव सुभाष शर्मा,चरणजीत वर्मा,सलाहकार सुरेंद्र जांगड़ा,प्रैससचिव रविन्द्र हुड्डा, सह-कोषाध्यक्ष विकास बैनीवाल, कार्यकारिणी सदस्य खुशीराम, अमरजीत सहाराण व लोकेश भयाण जी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
प्रदेशप्रैससचिव
रविन्द्र हुड्डा
Follower