03/05/2026
Worthpurpose Foundation की टीम द्वारा हाल ही में हिसार स्थित नेत्रहीन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान का दौरा किया गया, जिसकी संचालिका श्रीमती मोनिका रानी हैं। यह संस्थान गली नं. 22, मकान नं. 994, नजदीक पंचायती धर्मशाला, महाबीर कॉलोनी, हिसार में स्थित है।
इस अवसर पर हमारी टीम ने संस्थान में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए whole grain गेहूं, दालें एवं खाना पकाने का तेल भेंट किया। इस सेवा कार्य में Worthpurpose Foundation के Director श्री देवेंद्र अनेजा, सुश्री हितेश कंबोज एवं श्री सुरेश अनेजा उपस्थित रहे।
संस्थान का दौरा करते समय हमें यह जानकर गहरा सम्मान और प्रेरणा मिली कि स्वयं दृष्टिहीन होते हुए भी संचालिका मोनिका रानी जी न केवल बच्चों को शिक्षा दे रही हैं, बल्कि उनके रहने, खाने और दैनिक आवश्यकताओं की पूरी जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
हालांकि, वर्तमान में संस्थान अत्यधिक गर्मी में cooler, inverter जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, और भोजन की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
🙏 हम हिसार के सभी सक्षम एवं संवेदनशील नागरिकों से विनम्र अपील करते हैं कि वे इस संस्थान का स्वयं दौरा करें और इस नेक कार्य में अपना योगदान देकर सहयोग करें।
यह सिर्फ एक सहायता नहीं, बल्कि उन विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
आइए, मिलकर मोनिका रानी जी के इस सराहनीय प्रयास को और मजबूत बनाएं और इन बच्चों के जीवन में आशा की नई किरण जगाएं।