19/07/2026
सावित्रीबाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान समारोह आयोजित
-नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी सहित अन्य का किया गया स्वागत-
हिसार। सावित्रीबाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी, मार्किट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीण सैनी व भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के सहायक प्रबंधक डॉ. मयंक सैनी को सम्मान स्वरूप पगड़ी, शॉल, स्मृति चिन्ह व माता सावित्री बाई फुले जी का साहित्य भेंट किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन रवि सैनी ने कहा कि सोसायटी ने उन्हें जो सम्मान दिया गया है, उसके सदैव ऋणी रहूंगे व सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि इस वर्षा ऋतु में सभी एक एक पौधा अवश्य लगाएं व अन्य लोगों को भी पौधे लगाने के लिये प्रेरित करें, जिससे हमारा वातावरण शुद्ध हो तथा पर्यावरण की रक्षा हो सके।
चेयरमैन प्रवीण सैनी ने कहा कि सोसायटी ने जो सम्मान दिया है, यह उनके लिए ऐसा पल है जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आप द्वारा दिए गए अपार स्नेह, प्यार से जो सम्मान दिया है उससे मुझे ऊर्जा मिली है और मैं दुगुनी ऊर्जा के साथ समाज हित में समाज की सेवा निरंतर करता रहूंगा।
सहायक प्रबंधक डॉ. मयंक सैनी ने कहा कि सोसायटी ने जो सम्मान देकर मेरा हौसला बढ़ाया है उसका आभार प्रकट करने के लिए मेरे पास शब्द नही हैं। प्रयास करूंगा कि मेरे से जितना बन पाएगा आर्थिक रूप से कमज़ोर समाज के विद्यार्थियों का सहयोग करके उनके भविष्य को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास करूंगा।
मंच संचालन सोसायटी के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. विवेक सैनी ने किया और आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक डॉ. दलबीर सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. रामकुमार सैनी ने सावन से संबंधित एक गीत गा कर माहौल को संगीतमय बना दिया। समारोह में डॉ. ज्ञान सैनी, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. मुकेश सैनी, चीफ इंजीनियर अभयराम सैनी, देवेन्द्र चौधरी, हरिसिंह सैनी, पार्षद रवि जमालपुरिया, अंग्रेज़ सैनी, मुकेश सैनी मोनू, सुंदर सैनी, ईश्वर नाटा, सीताराम सैनी, राजेन्द्र खेड़ा वाले, शमशेर सैनी, सुभाष सैनी, राजेश सैनी ट्रस्टी, सुमित सैनी, राजकुमार सोसायटी, विनय किरोडीवील, नरोत्तम आर्किटेक्ट, कृष्ण सैनी सैनी, कलिंद सैनी, अनूप सैनी पार्षद, राधेशयाम सरपंच, रमेश प्रधान, कुलदीप सैनी लुवास, एडवोकेट दिनेश सैनी, मास्टर नरेश सैनी, लालचंद जीजेयू, संदीप मास्टर, राजेश सैनी, सोनू कटारिया, राजेश सैनी प्राध्यापक, सतीश सैनी, सौरभ सैनी, रामअवतार सैनी, सौरभ पंवार, प्रणव किरोडीवाल, कुलदीप सैनी, राबिन चौहान, रूहान किरोडीवाल, सतबीर सैनी, विकास सैनी, शिवकुमार सैनी, नरेन्द्र पंवार व अन्य लगभग 60 प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की।
Mukesh Saini Mukesh Saini Dalbir Saini Ram Kumar Saini Ar Narottam Goriwan Saini Sumit Saini