Jan Jagran Kendra

Jan Jagran Kendra Jan Jagran Kendra is a registered Indian NGO dedicated to providing education to Orphans, Child labo

Our Vision is to establish an egalitarian, non-exploitative social order with justice and economic self-reliance. The organization has been working on the pillars of social developments such as education, health, women empowerment, and the environment. Child development has been one of the prime issues of Jan Jagran Kendra throughout the last two decades. At present, the organization is coordinati

ng from Hazaribag but its efforts to eradicate poverty are spread almost all over the state Jharkhand in India.

12/08/2026

Empowering Rural Youth, Building Resilient Communities

SBI Foundation, under the leadership of Shri Swapan Dhar (MD & CEO), is driving holistic rural transformation through the SBI Gram Seva Project in partnership with Jan Jagran Kendra. The initiatives include setting up a Youth Training Centre, Distributing Trainee Kits, Providing Fitness and Yoga Training by Experts, establishing a Reading Room with Computers, Encouraging Athletic Participation and Career Readiness, and introducing self‑defence training for youth.

These efforts are strengthening community resilience and improving quality of life, with local communities taking ownership for a sustainable future.

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हस्तशिल्प एवं आदिवासी कला को मिला सम्मान ।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोकारो जिला प्रशास...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हस्तशिल्प एवं आदिवासी कला को मिला सम्मान ।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बोकारो जिला प्रशासन द्वारा शिबू सोरेन स्मृति भवन, बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में जन जागरण केन्द्र एवं इसकी अनुषंगी इकाई बिरसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा डोकरा, बाँस से निर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों का आकर्षक स्टॉल लगाया गया।
स्टॉल पर प्रदर्शित पारंपरिक हस्तशिल्प एवं आदिवासी कला की बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा जी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों द्वारा सराहना की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री योगेन्द्र महतो जी, माननीय विधायक श्री उमाकांत रजक जी माननीय विधायक श्रीमती स्वेता सिंह जी पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो सहित अन्य विशिष्ठ अतिथि मोजूद रहे।
यह आयोजन हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला एवं स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जन जागरण केन्द्र एवं बिरसा हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी सदैव स्थानीय हुनर, हस्तशिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।।

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देश के समस्त आदिवासी भाई-बहनों को हार्द...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देश के समस्त आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदिवासी समाज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति संरक्षण और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आइए, हम सभी मिलकर आदिवासी समाज की संस्कृति, अधिकार, सम्मान और पहचान की रक्षा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए संकल्प लें।
विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
संजय सिंह
सचिव, जन जागरण केन्द्र

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मू...
04/08/2026

दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा का संकल्प सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
– संजय सिंह
सचिव, जन जागरण केन्द्र

जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास पर विचार-विमर्श कार्यक्रम का सफल आयोजनहजारीबाग स्थित कनहरी पहाड़ गेस्ट हाउस में जैव वि...
23/07/2026

जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास पर विचार-विमर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन
हजारीबाग स्थित कनहरी पहाड़ गेस्ट हाउस में जैव विविधता संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं सतत विकास विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की। JICA जापान सरकार की वह प्रमुख संस्था है, जो आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के माध्यम से लगभग 140 विकासशील देशों में अनुदान, रियायती ऋण, तकनीकी सहयोग एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम में JICA की ओर से सुश्री मिचिको एबाटो, सुश्री आया मिज़ुनो एवं श्री आशीष राज उपस्थित रहे। श्री आशीष राज वानिकी, जलवायु परिवर्तन एवं सामुदायिक आधारित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं और सतत विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण पहलों में अपना योगदान दे चुके हैं।
इस अवसर पर मोहित कुमार बंसल (प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी) तथा विकास कुमार उज्ज्वल (वन प्रमंडल पदाधिकारी, पूर्वी वन प्रमंडल) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, सामुदायिक सहभागिता तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह ने भी सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

रांची में नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जन जागरण केन्द्र हजारीबाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंहनाबार...
21/07/2026

रांची में नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जन जागरण केन्द्र हजारीबाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह
नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के सचिव श्री संजय कुमार सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन एवं सतत विकास के क्षेत्र में नाबार्ड के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विकास कार्यों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा ग्रामीण भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग ग्रामीण विकास एवं समुदाय सशक्तिकरण के लिए नाबार्ड के साथ निरंतर सहयोग और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।
नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

शिल्पोत्सव-2026 के सफल आयोजन एवं उसके समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी सम्मानित प्रेस एवं ...
18/07/2026

शिल्पोत्सव-2026 के सफल आयोजन एवं उसके समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित कर जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी सम्मानित प्रेस एवं मीडिया बंधुओं का जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का सफल समापनहजारीबाग झील स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का सफलताप...
15/07/2026

तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का सफल समापन
हजारीबाग झील स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग द्वारा लगाए गए स्टॉल ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
समापन अवसर पर उपायुक्त श्री हेमन्त सती एवं उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने जन जागरण केन्द्र के स्टॉल सहित सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा जन जागरण केन्द्र के स्टॉल की विशेष सराहना करते हुए स्थानीय उत्पादों, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
तीन दिनों में 33 स्टॉलों के माध्यम से लगभग ₹5.60 लाख की बिक्री तथा 100 नए उद्यमों का पंजीकरण इस आयोजन की प्रमुख उपलब्धियाँ रहीं। यह शिल्पोत्सव स्थानीय शिल्पकारों, महिला समूहों और उद्यमियों को नई पहचान तथा बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

हास्य, साहित्य और सम्मान से सजी यादगार संध्या!  नगर भवन, हजारीबाग में दैनिक हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित भव्य हास्य कवि सम्...
15/07/2026

हास्य, साहित्य और सम्मान से सजी यादगार संध्या!

नगर भवन, हजारीबाग में दैनिक हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित भव्य हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के सचिव आदरणीय श्री संजय सिंह जी को सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह सम्मान उनके सामाजिक एवं रचनात्मक योगदान का गौरवपूर्ण सम्मान है।

कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवियों श्री हिमांशु बवंडर जी, श्री अजय अटापट्टू जी, श्री विवेक शर्मा जी एवं सुश्री हेमा पांडेय जी ने अपनी शानदार हास्य एवं वीर रस की प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

इस सफल आयोजन के लिए हजारीबाग ब्यूरो डॉ. प्रसन्न मिश्रा जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर हजारीबाग के पूर्व सांसद आदरणीय भुनेश्वर मेहता जी, वीबीयू हजारीबाग के कुलपति महोदय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हजारीबाग में तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का शुभारंभविश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा हजारीबाग झील स्थित...
13/07/2026

हजारीबाग में तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का शुभारंभ
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा हजारीबाग झील स्थित ओपन एम्फीथिएटर में तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। 13 से 15 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों एवं कुटीर उद्योगों के 33 स्टॉल आकर्षण का केंद्र हैं।
इस शिल्पोत्सव में जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। साथ ही पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन भी जन जागरण केन्द्र की टीम ने किया। जन जागरण केन्द्र से जुड़ी महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित महिलाओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन पर अपने विचार रखे।
उद्घाटन अवसर पर उप विकास आयुक्त रिया सिंह एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया तथा जिले वासियों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

Address

Near P. T. C. Chowk, Kanhari Hill Road
Hazaribagh
825301

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 10pm

Telephone

+919031681001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Jagran Kendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jan Jagran Kendra:

Shortcuts

Share