पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड

  • Home
  • India
  • Hazaribag
  • पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड, Non-Governmental Organization (NGO), Hazaribag.

Public Welfare Foundation, Hazaribagh (Jharkhand) is a registered NGO working for Education, Health, Women Empowerment, Child Rights & Social Welfare to uplift underprivileged communities.

28/4/2000 आज ही के कोरोना काल में गरीब व जरूरतमंद के बीच राशन वितरण करते हुए।
28/04/2026

28/4/2000 आज ही के कोरोना काल में गरीब व जरूरतमंद के बीच राशन वितरण करते हुए।

08/04/2026

जल जंगल जमीन हमारी प्राकृतिक विरासत है इसे जलने से बचाना होगा । पबलिक वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा जंगली आग का मुद्दा उठाने पर समर्थन में आए युवा पत्रकार अफसर अंसारी ।

06/04/2026
06/04/2026

जंगल में आग लगाने वालों का विरोध पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा किया गया था इस कड़ी को मजबूत करने के लिए युवा पत्रकार मो. अफसर जी का धन्यवाद।

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड की आवाज को मीडिया बंधुओं ने मजबूत किया इस के लिए आप सभी मीडिया बंधुओं का धन्यवाद।
05/04/2026

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड की आवाज को मीडिया बंधुओं ने मजबूत किया इस के लिए आप सभी मीडिया बंधुओं का धन्यवाद।

आग में झुलसते जंगल, खामोश प्रशासन – कब रुकेगा प्रकृति का यह नरसंहार - सुनिल कुमार सचिव पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड ज...
04/04/2026

आग में झुलसते जंगल, खामोश प्रशासन – कब रुकेगा प्रकृति का यह नरसंहार - सुनिल कुमार सचिव पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड

जंगल बचाओ, प्रकृति बचाओ के उद्देश्य को लेकर कार्यरत पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन सचिव सुनिल कुमार ने झारखण्ड ने राज्य में लगातार बढ़ रही जंगलों में आग की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

झारखण्ड, जो अपनी हरियाली और समृद्ध वन संपदा के लिए जाना जाता है, आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनका एक प्रमुख कारण महुआ चुनने के दौरान लोगों द्वारा जानबूझकर लगाई गई आग है।
जंगल हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं, जो हमें लकड़ी, ऑक्सीजन, जड़ी-बूटियां, फल-फूल सहित अनेक जीवनदायी संसाधन प्रदान करते हैं। लेकिन इन आगजनी की घटनाओं से हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र नष्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही अनगिनत जंगली जानवर, कीड़े-मकोड़े, सांप-बिच्छू और दुर्लभ वनस्पतियां जलकर समाप्त हो रही हैं, जो पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

दुर्भाग्यवश, वन विभाग इन घटनाओं को रोकने और आग पर काबू पाने में प्रभावी रूप से सफल नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है।

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन, झारखण्ड प्रशासन से मांग करता है कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से जंगलों में महुआ चुनने के दौरान आग लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत किया जाए।

यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड के सचिव सुनिल कुमार पाण्डेय के पहल पर विष्णुगढ़ निवासी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को अनुज त...
01/03/2026

पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड के सचिव सुनिल कुमार पाण्डेय के पहल पर विष्णुगढ़ निवासी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को अनुज तिवारी के द्वारा रक्त दान कर जान बचाया गया ।

मीडिया बंधुओं का धन्यवाद।
09/02/2026

मीडिया बंधुओं का धन्यवाद।

खेल स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए जरूरी है :- सुनिल कुमार पाण्डेय सचिव पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड।खेल और खिलाड़ियों...
07/02/2026

खेल स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए जरूरी है :- सुनिल कुमार पाण्डेय सचिव पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड।
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं :- विनय कुमार दुबे उप मुखिया सुल्ताना पंचायत।

सुल्ताना पंचायत अंतर्गत ग्राम मेयातु के मंडरिया क्रिकेट ग्राउंड में फ़ाइनल क्रिकेट मैच खेला गया जिस में फ़ाइनल मैच जीत कर डामोडीह ने कप अपने नाम किया। इस मैच में प्रखण्ड क्षेत्र के 14 से अधिक टीमो ने भाग लिया था । जिस में महुडर और डामोडीह फ़ाइनल में पहुंचे । डामोडीह ने महुडर को हरा कर कप अपने नाम किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनिल पाण्डेय ने कहा खेल से खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक रूप से विकाश होता है हमारी संस्था क्षेत्र के युवाओं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। विनय दुबे ने अपने संबोधन में कहा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मै हर संभव प्रयास करते रहुंगा मंडरिया ग्राउंड क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित हो इसके लिए प्रयास करूंगा । पप्पू कुमार ,संदीप कुमार, अकरम अंसारी के कड़ी मेहनत दूरदर्शी सोच के कारण मैच सफल रहा । वहीं सौरव गुप्ता के बेहतर कमेंट्री ने दर्शकों का दिल लुभाया ।

बच्चे मन के सच्चे बच्चों के साथ खुशियां बाटते हुवे ।
29/01/2026

बच्चे मन के सच्चे बच्चों के साथ खुशियां बाटते हुवे ।

संपूर्ण प्रदेश वासियों को बसंत पंचमी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
24/01/2026

संपूर्ण प्रदेश वासियों को बसंत पंचमी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

Hazaribag

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share