13/09/2026
*देवासी समाज छात्रावास, जगतपुरा जयपुर के प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर जयपुर में बैठक आयोजित*
*जयपुर, 13 सितंबर 2026*
अखिल भारतीय देवासी रबारी राईका समाज द्वारा संचालित देवासी समाज छात्रावास (निलयकुंज), जगतपुरा, जयपुर के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह के संबंध में आज जयपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अखिल भारतीय देवासी रबारी राईका समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय श्री खेमराज जी देसाई की अध्यक्षता में प्रदेश के 41 जिलों में से लगभग 36 जिलों से पधारे समाज के गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
बैठक में छात्रावास निर्माण में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया एवं उद्घाटन समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि यह छात्रावास समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
अर्जुन देवासी,
निजी सचिव,
माननीय राज्यमंत्री (श्री ओटाराम जी देवासी), ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर