Divya Prem Sewa Mission

Divya Prem Sewa Mission A voluntary organization that works for the social cause with the help of the socially aware.

The organization Divya Prem Sewa Mission Trust is for rendering Humanitarian Service to the Leprosy Patients, Physically Handicapped, Disabled People, Deaf-mute orphans etc. The major activities since its inception 25 years ago are for medical treatment, training rehabilitation of leprosy effected and disadvantaged people and bring succor and relief to the socially and economically deprived throu

gh educating their children. The mission and motto of the organization being provide normal healthy life to the children of leprosy effected people as they are rejected by the society.

आज बिजनौर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित छत्रपति...
19/06/2026

आज बिजनौर में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य #जाणता_राजा के संदर्भ में कुँवर प्रशांत कुमार जी, कुंवर गौरव सिंह, कुंवर विकास कुमार जी एवं श्री दुष्यंत जी से आत्मीय भेंट की और आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम हेतु सादर आमंत्रित किया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान (GBPSSI), प्रयागराज के निदेशक प्रो...
19/06/2026

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान (GBPSSI), प्रयागराज के निदेशक प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह जी का परिवार सहित आगमन हुआ।

इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया तथा मिशन द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी प्रदान की। साथ ही 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य #जाणता_राजा हेतु आमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यम...
19/06/2026

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी ने उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं उत्तराखंड के ऋषिकेश विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी को आगामी 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य #जाणता_राजा का आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी जी, न्यासी श्री संदीप गोयल जी एवं सृष्टि चतुर्वेदी जी भी उपस्थित रहे।

Kapil Dev Aggarwal

🌟 विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह-2026 🌟*"शिक्षा, संस्कार और सेवा का संगम"* 📚✨आज हरिद्वार के सेवाकुंज चंडीघाट में दिव्य ...
18/06/2026

🌟 विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह-2026 🌟

*"शिक्षा, संस्कार और सेवा का संगम"* 📚✨

आज हरिद्वार के सेवाकुंज चंडीघाट में दिव्य प्रेम सेवा मिशन और डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़, श्यामपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह 2026' का भव्य व गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के लगभग 125 होनहार विद्यार्थियों को मेडल और अभिनंदन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और छात्रों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए छात्रों को अनुशासन की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी माननीय विधायक, ऋषिकेश ने युवा पीढ़ी को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आशीष गौतम भैया जी अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने जोर दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारवान और मूल्यवान बनाना है।
सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी जी ने छात्रों में आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प जगाया।
समारोह में se
सेवा मिशन के उपाध्यक्ष श्री उमेश निगम जी, श्री संदीप गोयल जी न्यासी सेवा मिशन, आलोक शर्मा जी, अशोक गुप्ता जी, कुंवर प्रशांत जी, सुखवीर सिंह ढिण्डसा जी सहित कई गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और डिवाइन कॉलेज व दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं! 🎉👏

Kapil Dev Aggarwal

आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में अयोध्या धाम स्थित महंत वैदेही बल्लभ जी महाराज का पावन आगमन हुआ।इस अवसर प...
18/06/2026

आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कुंज परिसर में अयोध्या धाम स्थित महंत वैदेही बल्लभ जी महाराज का पावन आगमन हुआ।
इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया तथा मिशन द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी प्रदान की। साथ मे सेवा मिशन के सहसंयोजक श्री गगन जी भी उपस्थित रहे।
साथ ही पूज्य महाराज श्री को 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य #जाणता_राजा हेतु आमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया।
🙏 संतों का सान्निध्य सेवा, संस्कार और राष्ट्रचेतना के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

"बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी,वह तो झांसी वाली रानी थी।"अदम्य साहस,अद्वितीय पराक्रम और मा...
18/06/2026

"बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी,वह तो झांसी वाली रानी थी।"

अदम्य साहस,अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक,वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी नायिका वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जीकेबलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आगरा की पावन धरा पर पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही श्री राधा माधव रसामृत कथा के द्वित...
18/06/2026

आगरा की पावन धरा पर पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही श्री राधा माधव रसामृत कथा के द्वितीय दिवस में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम भैया जी श्रद्धापूर्वक सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सेवा मिशन के महामंत्री श्री ओमवीर सिंह जी, ग्रेटर नोएडा इकाई के संयोजक श्री राजेश सिंह जी एवं आगरा इकाई के संयोजक श्री ललित जी एवं सबल सिंह ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर पूज्या श्रीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राधा-कृष्ण भक्ति, प्रेम और रस से ओतप्रोत इस दिव्य कथा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया।
जय श्री राधे-कृष्ण! 🙏✨

Devi Maheshwari Shri Ji

आज आगरा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी ने सेवा मिशन के न्यासी श्री अभिनव मौर्य जी के पूज्य पि...
17/06/2026

आज आगरा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम भैया जी ने सेवा मिशन के न्यासी श्री अभिनव मौर्य जी के पूज्य पिताजी श्री प्रदीप जी के जन्मदिवस पर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भैया जी ने उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 22 से 28 अक्टूबर तक गाजियाबाद के सनसिटी में आयोजित होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य #जाणता_राजा हेतु सादर आमंत्रित किया।
साथ में आगरा इकाई के संयोजक ललित शर्मा जी, ग्रेटर नोएडा इकाई के संयोजक राजेश जी, गोविंद जी एवं पटेल जी उपस्थित रहे।

Baby Raani Mourya

🎓 विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह – 2026 🎓प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धियों का होगा भव्य सम्मान!दिव्य प्रेम सेवा म...
17/06/2026

🎓 विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह – 2026 🎓
प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट उपलब्धियों का होगा भव्य सम्मान!

दिव्य प्रेम सेवा मिशन एवं डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "विद्यार्थी विभूषण सम्मान समारोह 2026" में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📅 दिनांक: 18 जून 2026
🕓 समय: सायं 04:00 बजे
📍 स्थान: सेवाकुंज, चण्डीघाट, हरिद्वार

Kapil Dev Aggarwal
#विद्यार्थी_विभूषण_सम्मान_समारोह2026

सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचाल...
17/06/2026

सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार एवं राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य बालासाहेब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Address

Sewa Kunj, Divya Prem Sewa Mission, Below Chandi Devi Bridge, Chandi Ghat
Haridwar
249408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Divya Prem Sewa Mission posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Divya Prem Sewa Mission:

Share