Sparsh Ganga

Sparsh Ganga Conservation & Rejuvenation of National River Ganga & Yamuna | Women Empowerment | Public Awareness |

16/08/2026

आज स्पर्श गंगा अभियान के तहद लक्ष्मी नारायण घाट रुड़की में समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और घाट पर बैठे हुए सभी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया
जय मां गंगे 🙏

आज स्पर्श गंगा अभियान के तहद लक्ष्मी नारायण घाट रुड़की में समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और घाट पर ब...
16/08/2026

आज स्पर्श गंगा अभियान के तहद लक्ष्मी नारायण घाट रुड़की में समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और घाट पर बैठे हुए सभी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया
जय मां गंगे 🙏

कांवड़ यात्रियों की सेवा में एक छोटा सा प्रयास पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान Sparsh Ganga Team द्वारा कांवड़ यात्रियों क...
12/08/2026

कांवड़ यात्रियों की सेवा में एक छोटा सा प्रयास

पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान Sparsh Ganga Team द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए फल वितरण किया गया। सेवा और समर्पण की भावना के साथ टीम के सदस्यों ने यात्रियों का स्वागत किया और फल वितरित कर इस पावन यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।

यह आयोजन केवल फल वितरण नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता के भाव को आगे बढ़ाने का एक प्रयास था। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में टीम के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस सेवा कार्य में सहभागी रहे:
प्रतिभा चौहान, रश्मि चौधरी, सुनीता गोस्वामी, मीनाक्षी तोमर, अनीता शर्मा, तृप्ति कंसल, नेहा सैनी, कमला कंठोला, नीता रानी, बृजेश, सरोजिनी, कविता सैनी, इंदु भट्ट, पुष्पा बुडाकोटी, रीना अग्रवाल, टोनी जी, पूजा, शोंपा, सोमी, सरस्वती रावत एवं आशा धस्माना।

सभी के सहयोग और सेवा भावना के लिए हृदय से आभार।
हर हर महादेव!

#सेवा_ही_संकल्प

आज रुड़की के लक्ष्मी नारायण घाट पर स्पर्श गंगा अभियान जुड़े समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों क...
09/08/2026

आज रुड़की के लक्ष्मी नारायण घाट पर स्पर्श गंगा अभियान जुड़े समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को गंगा घाट को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया
जय मां गंगे 🙏

09/08/2026

आज रुड़की के लक्ष्मी नारायण घाट पर स्पर्श गंगा अभियान जुड़े समस्त स्वच्छता प्रहरियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को गंगा घाट को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया
जय मां गंगे 🙏

डोईवाला के जीवनवाला, रेशम माजरी (फतेहपुर माजरी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में म...
09/08/2026

डोईवाला के जीवनवाला, रेशम माजरी (फतेहपुर माजरी) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अभिनेत्री, समाजसेवी एवं स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. आरुषि निशंक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और गंगा संरक्षण एक सशक्त एवं विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री गुरजीत सिंह (प्रधान), श्री देवान सिंह (उपप्रधान), श्रीमती कृष्णा चौहान (वार्ड सदस्य), श्रीमती ममता अंजु तिवरवाल, श्रीमती बिमल सेनी, श्रीमती परविंदर कौर, श्री अजीत सिंह हंसली एवं श्री संजय पाल उपस्थित रहे।

#स्पर्शगंगा DrAarushiNishank #

डोईवाला, छिद्दरवाला स्थित पूर्व सैनिक कल्याण भवन में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में आयोजित पूर्व सैनिक, महिला सशक्त...
06/08/2026

डोईवाला, छिद्दरवाला स्थित पूर्व सैनिक कल्याण भवन में स्पर्श गंगा अभियान के तत्वावधान में आयोजित पूर्व सैनिक, महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरुषि निशंक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में गंगा संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा समाज सेवा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए सभी को इन मूल्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गोकुल रमोला (ग्राम प्रधान, छिद्दरवाला), श्रीमती भावना (ग्राम प्रधान, साबनगर), कुँवर सिंह गुसाईं (उपप्रधान, छिद्दरवाला), रवि जी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), विमला नैथानी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अंकित राणा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), स्नेहलता भंडारी (पूर्व प्रधान), सोहब सिंह कैथोरा (जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष), शैलेंद्र रागड़ (ग्राम प्रधान, जोगीवाला माफी), पूरण सिंह राणा (रोटरी क्लब अध्यक्ष) एवं बगीचा सिंह (पूर्व सेना मेडल विजेता) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने गंगा संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

#स्पर्शगंगा

सावन महोत्सव के पावन अवसर पर स्पर्श गंगा हरिद्वार टीम द्वारा शिवधाम कॉलोनी में हरित उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ...
03/08/2026

सावन महोत्सव के पावन अवसर पर स्पर्श गंगा हरिद्वार टीम द्वारा शिवधाम कॉलोनी में हरित उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रेरक संदेश दिया।

इस अभियान में सहभागिता करने वाली सभी बहनों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन—

रीता चमोली, मंजू मन्नू रावत, अनीता रावत, राधा डोभाल, प्रीति सिंह, जानकी भट्ट, लक्ष्मी भंडारी, लक्ष्मी देवी, शिखा सैनी, मोना चौधरी, कुसुम लता डोभाल, आरती सैनी, गुड्डी मिश्रा, ममता रावत, बिना चौधरी, गीता देवी, संगीता चौहान, हीरा चमोला एवं तुलसा देवी।

“एक वृक्ष—एक संकल्प, हरियाली से ही खुशहाली।” 🌱

#स्पर्शगंगा #सावनमहोत्सव #वृक्षारोपण #पर्यावरणसंरक्षण #हरितउत्तराखंड #स्वच्छभारत

Address

Haridwar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sparsh Ganga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sparsh Ganga:

Shortcuts

Share