26/07/2026
सेल्ली डाळी
दिनांक 25/7/26 को माई के ठंडा लर्निंग सेंटर में बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया गया, बच्चों ने पेड़ों के महत्व और उनको हम कैसे बचा सकते हैं इन बातों को लेकर बहुत ही सार्थक चर्चा हुई। इस बार हमने बच्चों के साथ जामुन, इमली, अमरूद, और शहतूत के पेड़ लगाए और पेड़ों की जिम्मेदारी खुद बच्चों ने ली, इससे बच्चों के अंदर अपने जीवन में जिम्मेदारी, नैतिकता और सरंक्षण की एक छोटी सी शुरुआत होती है।