All India Consumer Protection Organisation - AICPO Uttarakhand

All India Consumer Protection Organisation - AICPO Uttarakhand अखिल भारतिय उपभोक्ता उत्थान संगठन (AICPO)- उत्तराखंड+
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान+मनु मन की आवाज फाउ. Organization was made by Mr. H. S.

All India Consumer Protection Organization, name gives the objective of organization. Organization wants to be famous by giving the people's their rights as consumer. SHUKLA ( President) in 1990 as MADHYA PRADESH COOKING GAS UPBHOKTA SANGATHAN, but in 1996 to make movement of sangathan country wide, name of sangathn was changed and the newname was AKHIL BARTIYA UPBHOKTA UTHAN SANGATHAN (ALL INDIA

CONSUMER PROTECTION ORGANIZATION). Currently working in more than 18 State of India and around 15000 people has joined organization as life time member.

🌹ईश्वरीय आशीर्वाद बना रहा 🙏🏻🪷🪷“प्रेरणा 1.0 – सामाजिक चेतना का प्रेरक आयोजन में_हरिद्वार के सभी प्रतिष्ठित पुष्पों को एक ...
22/02/2026

🌹ईश्वरीय आशीर्वाद बना रहा 🙏🏻🪷🪷
“प्रेरणा 1.0 – सामाजिक चेतना का प्रेरक आयोजन में_हरिद्वार के सभी प्रतिष्ठित पुष्पों को एक गुलदस्ते में सजा दिया।
हरिद्वार। सामाजिक प्रेरणा एवं कर्तव्य को समर्पित “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन होटल विभव ग्रैंड में उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन, मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्मचिंतनम् परिवार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आनंद भारद्वाज जी पूर्व शिक्षा निदेशक संस्कृत भारती त्तराखंड
द्वारा कि गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परमाध्यक्ष प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, आदेश चौहान जी रानीपुर विधायक विशिष्ट अतिथि डॉ ललित नारायण मिश्रा सीडीओ हरिद्वार एवं अध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार उमाशंकर वशिष्ठ, और अध्यक्ष मनु मन की आवाज फाउंडेशन डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की उपस्थिति रही,०
रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।०
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा निदेशक - उत्तराखंड डॉ. आनंद भारद्वाज ने आत्म चिंतन परिवार एवं डॉ मनु शिवपुरी द्वारा वर्षों किया जा रहे कार्य को याद दिलाते हुए कोविड काल उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की। शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए सेवा भाव को जीवन का आधार बताया।०
हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि समाज की सकारात्मक पहलें शासन को भी नई दिशा देती हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ आर.के. सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक चिकित्सा तथा योग-प्राणायाम को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया।०
डॉ गोपाल नरसन ,उप कुलपति विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर बिहार द्वारा आत्म आत्मचिंतन परिवार, मनु मन की आवाज फाउंडेशन के कार्यों की सराहनl करते हुए कहा कि यह छात्र छात्राओं की शिक्षा में मजबूत भूमिका निभा रहे है, अष्टांग योग को आज के समय हेतु आवश्यक कहा।०
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “श्रेष्ठ रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्श्रंमान कि श्रंखला में श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम जी एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ जी को मां गंगा एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए, श्री गोपाल नारसन जी, श्री अभिनन्दन गुप्ता जी साहित्य,एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए, डा० सुनील बत्रा जी को शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने, एस पी सिटी अभय प्रताप सिंह जी को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए ,मनीष शर्मा जी , विपुल गाबा जी को शोशल मीडिया इन्शूलेशर के क्षेत्र में, आशुतोष शर्मा जी को राजनैतिक क्षेत्र में समाज एवं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए श्रेष्ठ रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि “प्रेरणा 1.0 ” श्रृंखला के माध्यम से आगे भी समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता रहेगा l जिनमे, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार,ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनिता भारती, नीतिश रेहान, मधुर मोहन शर्मा,संजीव बालियान, अधिवक्ता पुनीत कंसल, अधिवक्ता अर्क शर्मा, आकाश भारद्वाज, सीए मृणाल शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, अनिल भारतीय, सुभाष मालिक, जगदीश लाल पहवा, डॉ विशाल गर्ग, बादल अरोड़ा, निगम पार्षद तन्मयी, शिवम श्रोतिय, पत्रकार सुनील मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, सौरभ सिखोला, शाश्वत वशिष्ठ, श्वेता पालीवाल, रचना पालीवाल, धीरज पालीवाल, अभिषेक पांडे, डॉ मोहित वर्मा,ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती, हरमोहन तनेजा, प्रधानाचार्या पूनम राणा, विनायक झा एवं अन्य सभी उपस्थित सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया l मुकुल पाराशर ,वैभव शिवपुरी , सीडब्लू सी अध्यक्ष प्रियबंधु शर्मा, श्रीमति सुनीता चौहान,बेबी नाज मैम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिमांशु बहुगुणा, आदि हरिद्वार के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मनु मन की आवाज फाउंडेशन एवं आत्म चिंतन परिवार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज कल्याण और जरूरतमंदों की मदद करना रहा है यही उद्देश्य को निर्वहन करते हुए वह समाज की सुख सुविधा और जरूरतमंदों को भी एक सशक्त जीवन प्रदान करने हेतु प्रयास रत हैं l
कार्यक्रम का संचालन अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार एवं अर्पण शर्मा अध्यक्ष अष्टांग योग द्वारा बहुत ही सराहनीय संचालन द्वारा किया गया l अभिनंदन गुप्ता जी ने मां गंगा के ऊपर एक सुंदर प्रस्तुति कविता के रूप में देकर सभी का मन मोह लिया l
संस्था द्वारा *भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम में स्थान प्राप्त करने वाली कनक तसलानिया*,और *हैवी वेट लिफ्टिंग में शशांक शर्मा*, व कक्षा में *प्रथम स्थान प्राप्त कर ने वाले छात्र छात्राओं* को सम्मानित ग्रेस कार्ट प्रोपराइटर आकाश भारद्वाज एवं तान्या भारद्वाज द्वारा स्कूल बैग देकर किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, योग एवं जनप्रतिनिधित्व—से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। अंततः डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और आत्म चिंतनम परिवार अध्यक्ष उमाकांत वशिष्ठ महामंत्री अंकुर पालीवाल द्वारा अतिथियों का धन्यवाद संदेश दिया गया।

World Consumer Right Day at Governor house ⚖️👨‍⚖️👩‍⚖️👮🚓
27/04/2025

World Consumer Right Day at Governor house ⚖️👨‍⚖️👩‍⚖️👮🚓

🌹राधे राधे 🌹DatingApps पर ठग शादी या दोस्ती का वादा करके लोगों को झूठे निवेश ऐप्स में निवेश करने के लिए फँसाते हैं। वे भ...
25/01/2025

🌹राधे राधे 🌹

DatingApps पर ठग शादी या दोस्ती का वादा करके लोगों को झूठे निवेश ऐप्स में निवेश करने के लिए फँसाते हैं।

वे भरोसा जीतते हैं, और नकली ऐप्स पर ज्यादा पैसा निवेश करने के लिए दबाव डालते हैं और बाद में निवेश किये गए पैसे वापिस नहीं मिलते।

ऐसे मामलों की रिपोर्ट 📞1930 पर या cybercrime.gov.in पर करें।

साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक बनें।

आओ हम सब मिलकर साइबर सुरक्षित समाज बनाने के सपने को साकार करें।

~~करमवीर सिंह

State President AICPO - Manuu shivpuri

Secure .gov websites use HTTPS A lock ( ) or https:// means you’ve safely connected to the .gov website. Share sensitive information only on official, secure websites.

🌹राधे राधे 🌹साइबर अपराधी  टेस्ला और एलोन मस्क का नाम इस्तेमाल करके नकली क्रिप्टो टोकन बना रहे हैं, जिसके जरिए वे आपको ठग...
23/01/2025

🌹राधे राधे 🌹

साइबर अपराधी टेस्ला और एलोन मस्क का नाम इस्तेमाल करके नकली क्रिप्टो टोकन बना रहे हैं,

जिसके जरिए वे आपको ठगकर नकली निवेश योजनाओं में पैसा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

किसी भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत 📞1930 या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

आओ हम सब मिलकर साइबर सुरक्षित समाज बनायें।

~~करमवीर सिंह

Secure .gov websites use HTTPS A lock ( ) or https:// means you’ve safely connected to the .gov website. Share sensitive information only on official, secure websites.

Address

256-B, CA Mrinali Sharma, Govindpuri, Opp. Sai Ashram, Ranipurmore
Haridwar
249401

Telephone

+919368013679

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Consumer Protection Organisation - AICPO Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to All India Consumer Protection Organisation - AICPO Uttarakhand:

Share