22/05/2025
**नाबार्ड के सहयोग से जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य की नई राह। जन सेवा में समर्पित – आदर्श युवा समिति का प्रयास। स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा – एक शिविर, अनेक लाभ।** ।।
नाबार्ड के सहयोग से आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जनजाति विकास निधि परियोजना के अंतर्गत रसूलपुर मिठी बेरी, लालढांग में एक वृहद स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हंस फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र जांच की सुविधा दी गई, जिसमें 8 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन हेतु हंस आई हॉस्पिटल रेफर किया गया।
विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के डॉक्टरों द्वारा सामान्य बीमारियों और दंत रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाएं दी गईं। साथ ही स्वच्छता, हाथ धोने की विधि, स्वच्छ पेयजल और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
संस्था के सचिव श्री दलमीर सिंह ने सहयोगी संस्थाओं और ग्राम प्रधान श्रीमती कमलेश द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में परियोजना टीम व स्थानीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।