Red Cross Society Hardoi

Red Cross Society Hardoi The Indian Red Cross is a organization promotes health & care of vulnerable people and communities.

रेड क्रॉस हरदोई द्वारा चरक हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा  शिविर, राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कि...
11/04/2026

रेड क्रॉस हरदोई द्वारा चरक हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर,

राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया शुभारंभ

हरदोई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, हरदोई के तत्वावधान में रेड क्रॉस भवन परिसर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आए हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
शिविर में हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, पेट रोग, ऑर्थोपेडिक एवं सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में चरक अस्पताल लखनऊ के सीईओ प्रदीप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ रमेश अग्रवाल, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, सचिव , सुनील सिंह सोमवंशी, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अलका गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, महेश चंद्रा, बॉबी ओमर, आशुतोष गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 11/4/2026 को आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया रजनी तिवारी जी उच्च ...
10/04/2026

रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 11/4/2026 को आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीया रजनी तिवारी जी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ जाविन विष्णु गोगोई प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा किया जाएगा।
शिविर में समय से उपस्थित हो लाभ उठाएं

रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 11/4/26 को आयोजित होगा निःशुल्क परामर्श शिविर
07/04/2026

रेड क्रॉस सोसायटी भवन में 11/4/26 को आयोजित होगा निःशुल्क परामर्श शिविर

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की कार्ययोजना एवं प्रबंधन समिति की बैठक 31/03/2026 को प्रदेश मुख्यालय कै...
31/03/2026

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की कार्ययोजना एवं प्रबंधन समिति की बैठक 31/03/2026 को प्रदेश मुख्यालय कैसरबाग लखनऊ में उत्तर प्रदेश के जनप्रिय उपमुख्यमंत्री एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति माननीय ब्रजेश पाठक जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में उप सभापति श्री अमर नाथ मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष अरूण सिंह जी, महासचिव श्री रामानन्द कटियार जी, जिलों के सभापति, सचिव एवं राज्य प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ग्राम बैठापुर(सांडी) तथा ग्राम अरवल माजरा बेहटा मुड़िया (हरपालपुर) में लगी भीषण आग से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गय...
26/03/2026

ग्राम बैठापुर(सांडी) तथा ग्राम अरवल माजरा बेहटा मुड़िया (हरपालपुर) में लगी भीषण आग से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया जानकारी होते ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल व सचिव सुनील सिंह सोमवंशी के निर्देशन में सोसायटी के उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र प्रबंध समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता व फरीद ने तत्काल पीड़ित पारिवारो को राहत सामग्री पहुंचाई।
संकट की इस घड़ी में हम सिर्फ संवेदना नहीं, बल्कि मजबूती बनकर उनके साथ खड़े हैं ऐसा परिजनों को भरोसा दिया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल के निर्देशन व सचिव सुनील सिंह सोमवंशी के मार्गदर्शन में आपदा अध्यक्ष महे...
17/03/2026

रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल के निर्देशन व सचिव सुनील सिंह सोमवंशी के मार्गदर्शन में आपदा अध्यक्ष महेश चंद्रा व रेड क्रॉस सोसायटी की टीम द्वारा तत्काल अग्नि पीड़ित परिवारो को राहत सामग्री पहुंचाई गई।ग्राम जोगीपुर में हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित ग्रामीणों को तिरपाल,कम्बल, मच्छरदानी बाल्टी एवं किचेन सेट वितरित किए गए। आपदा सामग्री वितरण में उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार,नेत्र समित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा,स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष डॉ कलीमउल्ला कुरैशी व फरीद द्वारा सहयोग किया गया।

नेत्र शिविर
16/03/2026

नेत्र शिविर

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल ह...
23/01/2026

आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल हेतु नागरिक सुरक्षा कोर हरदोई व जिला प्रशासन के साथ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई शाखा के सदस्यों ने मीरा टॉकीज कैनाल रोड हरदोई पर 6:00 बजे से 6:30 तक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का रिहर्सल कार्यक्रम प्रतिभाग किया, रिर्हसल के समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में हवाई हमले के दौरान घायल हुए व्यक्तियों का उपचार एवं सेफ रेस्क्यू हेतु रेड क्रॉस समिति के सदस्यों द्वारा पीड़ित मानव को त्वरित प्राथमिक उपचार दिया गया साथ ही अत्यधिक गंभीर रूप से घायल मानव को रेडक्रॉस वॉलंटियरों द्वारा समिति की एंबुलेंस से रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय ले जाकर पूर्ण उपचार कराया गया।
आज के मॉक ड्रिल में रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार,सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, प्रबंध समिति सदस्य अभिषेक गुप्ता, बॉबी ओमर, गोपाल द्विवेदी, आपदा समिति अध्यक्ष महेश चंद्रा, स्वास्थ्य समिति प्रभारी डॉक्टर करीमुल्ला कुरैशी व आजीवन सदस्य गुड्डू, अशोक पाल, फरीद,मोनू आदि ने पीड़ित लोगों को रेस्क्यू कर उनके उपचार में सहयोग किया।

Address

Near Roadways Bus Stand
Hardoi
241001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Red Cross Society Hardoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Red Cross Society Hardoi:

Share