भारत जन कल्याण ट्रस्ट, पंजीकृत।

  • Home
  • India
  • Hapur
  • भारत जन कल्याण ट्रस्ट, पंजीकृत।

भारत जन कल्याण ट्रस्ट, पंजीकृत। BHARAT JAN KALYAN TRUST (REGD.) BHARAT JAN KALYAN TRUST is committed to social justice, sustainable development and human rights.

IS FUNCTIONING FOR CHILDREN EDUCATION, CHILD WELFARE, CHILD RIGHTS, WOMEN EMPOWERMENT, WOMEN DEVELOPMENT, OLD AGE HOMES FOR OLD AGE PERSONS, PHYSICALLY AND MENTALLY HANDICAPPED PERSONS.

सभी को गणेश चतुर्थी गणेश पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई 🙏🌺💐💐
27/08/2025

सभी को गणेश चतुर्थी गणेश पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई 🙏🌺💐💐

समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🙏🏻 #श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी
16/08/2025

समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🙏🏻

#श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी

*भंडारा करने के नियम क्या हैं?**सनातन समाज को समझना होगा बहुत महत्वपूर्ण विषय*आमतौर पर लोग बोलचाल की भाषा में यूं ही कह ...
08/08/2025

*भंडारा करने के नियम क्या हैं?*
*सनातन समाज को समझना होगा बहुत महत्वपूर्ण विषय*

आमतौर पर लोग बोलचाल की भाषा में यूं ही कह देते हैं कि हम भंडारा करने जा रहे हैं लेकिन जब वह ये कहते हैं तो एक दोष आ जाता है और वह दोष ये होता है की भंडारा का अर्थ होता है अटूट भंडारा यानी कि जब तक भूखे लोग आते रहें, तब तक खाना बनता रहे और एक भी आदमी भूखा ना जाए लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता , ढाई -300 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है और यह कहा जाता है कि भंडारा है इसीलिए फिर भंडारे का पुण्य नहीं मिलता है
यदि आपने भंडारे शब्द का इस्तेमाल किया था और फिर एक भी आदमी भूखा चला गया, या कुत्ता भी भूखा चला गया तो इसका अर्थ होगा कि आपको भंडारे का पुण्य नहीं मिल पाएगा।

इसलिए अगर ढाई 300 लोगों को भोजन करवाने का संकल्प है तो कभी भी भंडारा शब्द का इस्तेमाल न करें, हमेशा यह कहे कि मैं ईश्वर की कृपा से ईश्वर की दया से इतने लोगों को भोजन करवाने का संकल्प लेता हूं , बस इतना ही कहना पर्याप्त है । मान लीजिए आपने कहा कि मैं ईश्वर की कृपा से ढाई सौ लोगों को भोजन करने का संकल्प लेता हूं तो ढाई सौ लोगों को भोजन करने के बाद अगर कोई और भी आ जाए और भोजन खत्म हो जाए और वह भूखा चला जाए तो आपको पाप नहीं लगेगा आपका पुन्य बना रहेगा क्योंकि तब आपने संख्या पहले ही बोल दी थी।

इसके अलावा हमेशा जब भंडारा करवाया जाए, भोजन करने का संकल्प लिया जाए तो इस बात का ध्यान रखा जाए कि अपने हाथों से भोजन करवाया जाए अपने रिश्तेदारों बंधु बांधवों को बुला लिया जाए, उनकी मदद से भंडारा कराया जाए यदि आपने सिर्फ पैसा दे दिया और किसी और को लगा दिया लोगों को खाना खिलाने के लिए तो फिर आपको भंडारे का पुण्य नहीं मिलेगा। याद रखें सबसे बड़े पुण्य का भागीदार सेवा करने वाला होता है ना कि धन देने वाला।

इसके अलावा भंडारे का सबसे बड़ा नियम यह है कि आप जब भंडारा शुरू करें तो पूरी साफ सफाई जरूरी है और जब भंडारा खत्म हो तब भी पूरी साफ सफाई जरूरी है यानी भंडारा खत्म होने के बाद जहां भंडारा हुआ वहां पहले जैसी स्थिति होनी चाहिए अगर वह पहले जैसी स्थिति नहीं रही तो भी आपको भंडारे का पुण्य नहीं मिलेगा।

इसके अलावा यदि भंडारा करते वक्त अत्यधिक अहंकार दिखाया जाए कि हम भंडारा करवा रहे हैं तो उससे भी भंडारे का पुण्य क्षय हो जाता है

धन्यवाद 🙏

सभी भक्तों को पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाऍं🕉️🙏🚩🌿भगवान शिव शंकर भक्ति की शक्ति प्रदान करें और सभ...
04/08/2025

सभी भक्तों को पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाऍं🕉️🙏🚩🌿
भगवान शिव शंकर भक्ति की शक्ति प्रदान करें और सभी को रोग एवं शोक से मुक्ति दें❣️🔱🙏🌿
ॐ जय शिव ओंकारा 🕉️🚩🔱
ादेव 🌹🙏🚩🌿

*अपराजित योद्धा,महाराजा रणवीर सिंह रोहिला का 772 वा बलिदान दिवस इस साल 09 अगस्त दिन शनिवार सन् 2025 को रक्षा बंधन के दिन...
04/08/2025

*अपराजित योद्धा,महाराजा रणवीर सिंह रोहिला का 772 वा बलिदान दिवस इस साल 09 अगस्त दिन शनिवार सन् 2025 को रक्षा बंधन के दिन मनाया जाएगा*
*सन 1225से लेकर सन1253तक क्षत्रिय राजा रणवीर सिंह रोहिला ने आक्रांताओं को नाकों चने चबाए ,धूल चटा के घुटने टेकने पर मजबूर किया दंड वसूल किया लूटी हुई धन दौलत वापिस ली अस्त्र शास्त्र छीन लिए किंतु रक्षा बंधन को1254में अपने ही दरबारी गोकुल राम पांडे निवासी हरिद्वार ने धोखा किया दिल्ली सुल्तान नसीरुद्दीन जिसने घुटने टेक कर प्राणदान मांगे थे उसे ही किले का भेद दे दिया लालच में द्वार खोल दिए सभी राजपूत निशस्त्र थे बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाने में व्यस्त थे किंतु अचानक हुए भीषण आक्रमण से बौखलाए नहीं आक्रांताओं के हथियार छीन कर लड़े तीस हजारी सुल्तान की सेना के टुकड़े टुकड़े करते हुए दुर्दांतो का सामना करते और स्त्री बच्चों की रक्षा करते रहे बड़ा रक्तपात हो रहा था कट कट सीस गिरते रहे बच्चे स्त्रियां बिलखती रही राजा रणवीर सिंह ने साहस नहीं छोड़ा सायं पांच बजे तक सुल्तान की चार हजार के लगभग सेना बची थी तभी राजा रणवीर सिंह घिर गए और उनका सिर धड़ से अलग पड़ा था किंतु धड़ गर्म था लड़ते लड़ते बहुत आक्रांता काट डाले रक्त की अंतिम बूंद रहने तक लड़े तभी शांत हुए और दे गए इतिहास में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान*

*इस साल 09 अगस्त दिन शनिवार सन् 2025 को रक्षा बंधन के दिन उनका 772 वा बलिदान दिवस मनाया जाएगा*

*पाँच लाख श्लोकों वाले महाभारत का सार मात्र नौ पंक्तियों में समझें:-*~ चाहे आप हिन्दू हों या किसी अन्य धर्म से,~ चाहे आप...
28/07/2025

*पाँच लाख श्लोकों वाले महाभारत का सार मात्र नौ पंक्तियों में समझें:-*

~ चाहे आप हिन्दू हों या किसी अन्य धर्म से,
~ चाहे आप स्त्री हों या पुरुष,
~ चाहे आप गरीब हों या अमीर,
~ चाहे आप अपने देश में हों या विदेश में,

संक्षेप में, यदि आप मनुष्य हैं, तो नीचे दिए गए महाभारत के अनमोल "9 मोती" अवश्य पढ़ें और समझें:

1. यदि आप समय रहते अपने बच्चों की अनुचित माँगों और इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रखते, तो आप जीवन में असहाय हो जाएँगे... *"कौरव"*
2. आप कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, यदि आप अधर्म का साथ देंगे, तो आपकी शक्ति, शस्त्र, कौशल और आशीर्वाद सब बेकार हो जाएँगे... *"कर्ण"*
3. अपने बच्चों को इतना महत्वाकांक्षी न बनाएँ कि वे अपने ज्ञान का दुरुपयोग करके सर्वनाश कर दें... *"अश्वत्थामा"*
4. कभी भी ऐसा वचन न दें कि आपको अधर्मियों के सामने समर्पण करना पड़े... *"भीष्म पितामह"*
5. धन, शक्ति, अधिकार और सत्ता का दुरुपयोग गलत काम करने वालों का साथ अंततः पूर्ण विनाश की ओर ले जाता है... *"दुर्योधन"*
6. सत्ता की बागडोर कभी भी अंधे व्यक्ति को न सौंपें, अर्थात जो स्वार्थ, धन, अभिमान, ज्ञान, आसक्ति या वासना से अंधा हो, क्योंकि इससे विनाश होगा... *"धृतराष्ट्र"*
7. यदि ज्ञान के साथ बुद्धि भी हो, तो आप अवश्य विजयी होंगे... *"अर्जुन"*
8. छल-कपट से आपको हर समय सभी मामलों में सफलता नहीं मिलेगी... *"शकुनि"*
9. यदि आप नैतिकता, धर्म और कर्तव्य का सफलतापूर्वक पालन करते हैं, तो दुनिया की कोई भी शक्ति आपको नुकसान नहीं पहुँचा सकती... *"युधिष्ठिर"*

यह लेख सभी के लिए लाभदायक है, इसलिए कृपया इसे बिना किसी बदलाव के साझा करें।

*"सर्वे भवन्तु सुखिनः - सर्वे सन्तु निरामयाः।"*
🙏🙏

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी वीर सपूतों को नमन, जिन्होंने कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर दुश्मनों...
26/07/2025

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी वीर सपूतों को नमन, जिन्होंने कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।

कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीरों को श्रद्धांजलि।

जय हिंद
जय हिंद की सेना 🇮🇳

🔱 सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🔱सावन मास की पावन शिवरात्रि पर सभी श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।भ...
23/07/2025

🔱 सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🔱

सावन मास की पावन शिवरात्रि पर सभी श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

भगवान शिव की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, भक्ति भाव और सकारात्मकता का संचार करे।
भोलेनाथ सभी के कष्ट हरें और सबको सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

हर-हर महादेव!

 #माता_पिता_की_डांट_उस_हथौड़ी_की_मार_की_तरह_होती_है #जिसे_खाए_बिना_एक_संतान_कभी_पत्थर_से_मूर्ति_नहीं_बन_सकती..❤️
18/07/2025

#माता_पिता_की_डांट_उस_हथौड़ी_की_मार_की_तरह_होती_है
#जिसे_खाए_बिना_एक_संतान_कभी_पत्थर_से_मूर्ति_नहीं_बन_सकती..❤️

आज का सुविचार...
16/07/2025

आज का सुविचार...

🙏🌿 "ॐ नमः शिवाय" 🌿🙏🌸 सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि ...
14/07/2025

🙏🌿 "ॐ नमः शिवाय" 🌿🙏
🌸 सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸
भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
शिव शंकर से प्रार्थना है कि आपके जीवन से हर कष्ट दूर हो और हर दिन मंगलमय हो।

🕉️ हर-हर महादेव!
#सावन
#सावन_सोमवार

Address

357, JAN KALYAN BHAWAN, MOH. JAGANNATHPURI, SWARG ASHRAM Road
Hapur
245101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत जन कल्याण ट्रस्ट, पंजीकृत। posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारत जन कल्याण ट्रस्ट, पंजीकृत।:

Share