अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन

  • Home
  • India
  • Hanumangarh
  • अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन

अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन अपना घर वृद्धाश्रम हनुमानगढ़ निःसहाय ?

अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन  में भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजनहनुमानगढ़, [6 अप्रैल 2025] - श्री राधा नाम प्रभात फ...
06/04/2025

अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन

हनुमानगढ़, [6 अप्रैल 2025] - श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ द्वारा आज अपनाघर वृद्धाश्रम हनुमानगढ़ में एक भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान, श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ के सदस्यों ने विभिन्न भजनों का गायन किया, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के माध्यम से भगवान की भक्ति और प्रेम को व्यक्त किया गया।

अपनाघर वृद्धाश्रम के सचिव कपिल कालड़ा ने श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से वृद्धाश्रम के निवासियों को बहुत आनंद मिलता है। अपनाघर के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मिढ़ा ने सभी श्रद्धालुओं का कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा नाम प्रभात फेरी संघ के सदस्य श्री हैप्पी बत्रा जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

#हनुमानगढ़ ंकीर्तन #श्री_राधा_नाम_प्रभात_फेरी_संघ #अपनाघर_वृद्धाश्रम #भक्ति #प्रेम #आध्यात्मिकता

वरिष्ठ नागरिक समाज सेवा समिति, हनुमानगढ़ जंक्शन के सदस्यों द्वारा आज अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में दौरा किया गया...
17/03/2025

वरिष्ठ नागरिक समाज सेवा समिति, हनुमानगढ़ जंक्शन के सदस्यों द्वारा आज अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में दौरा किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आश्रम के बुजुर्गों से बड़ी ही आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें बेहतर जीवनशैली के लिए सुझाव भी दिए ।

इसके अलावा, समिति ने आश्रम को ₹21,000 का सहयोग भी दिया, जो आश्रम के संचालन और बुजुर्गों के कल्याण में मदद करेगा।

हम अपनाघर वृद्धाश्रम की कार्यकारिणी की ओर से वरिष्ठ नागरिक समाज सेवा समिति के सदस्यों को इस उदार योगदान और उनकी सेवा भावना के लिए हृदय से धन्यवाद देते हैं। आपकी इस पहल से हमें आशा मिलती है कि हमारे समाज में बुजुर्गों के प्रति सेवा और समर्थन की भावना मजबूत होगी।

धन्यवाद!

#वरिष्ठनागरिकसमाजसेवासमिति
#अपनाघरवृद्धाश्रम
#समाजसेवा
#बुजुर्गोंकेकल्याण

!! मानस नशा मुक्ति कैंप !!!! मानसिक स्वास्थ्य कैम्प !!"30"  मानसिक रोगी हुए लाभान्वित "आज दिनांक 27.02.2025 को  मानस नशा...
27/02/2025

!! मानस नशा मुक्ति कैंप !!

!! मानसिक स्वास्थ्य कैम्प !!

"30" मानसिक रोगी हुए लाभान्वित "

आज दिनांक 27.02.2025 को मानस नशा मुक्ति अभियान एवम् राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय श्री कानाराम एवं श्री मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशानुसार जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई हनुमानगढ़ द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह एवम् अपना घर वृद्धाश्रम में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नोडल अधिकारी डॉ ओ. पी. सोलंकी ( वरिष्ठ मानसिक रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ) वार्ड अस्सिस्टेंट श्रीमति मीनाक्षी उपस्थित रहे। डॉ ओपी सोलंकी (मानसिक)रोग एवम नशा मुक्ति विशेषज्ञ )ने कैम्प के दौरान आने वाले सभी बालकों एवं वृद्धजनों को गुरुवार को लगने वाले मानसिक स्वास्थ्य कैंप के बारे में अवगत कराया एवं मानसिक रोगों की जानकारी दी कैम्प में विभिन प्रकार के नशा व मानसिक रोगों से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कैंप मे 30 रोगियों का उपचार किया गया ,जिनकी काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक दवा दे कर मोटिवेट किया गया । कैंप के दौरान रेगुलर फॉलोअप से दवा ले रहे , शिविर में आए 30 मरीजों का उपचार किया एवं मरीजों को दवा वितरण किया ।

Pay 2 Pay social Foundation pilibanga द्वारा अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में बुजुर्गों के निमित सहयोग के लिए अपनाघर...
15/02/2025

Pay 2 Pay social Foundation pilibanga द्वारा अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में बुजुर्गों के निमित सहयोग के लिए अपनाघर कार्यकारिणी हार्दिक आभार प्रकट करती हैं ।

पे टू पे सोशल फाउंडेशन नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था में समाज सेवी मिस्टर ओंकार सिंह जी एरिया मैनेजर 14 वा प्रोजेक्ट बे सहारा सहायता योजना के तहत अपना घर वृद्ध आश्रम हनुमानगढ़ टाउन में जरूरत मंद समान फूड कपड़े घरेलू समान दान दिया । जिसमें समाज सेवी मिस्टर नेतराम बावरी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एरिया मैनेजर नत्था सिंह जी रणवीर जी गोदारा तरसेम सिंह जी टेलर ज्योति आदि मौजूद रहे

अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में वृद्धाश्रम कार्यकारिणी के सचिव कपिल कालड़ा, वित्तसचिव यशपाल लाकड़ी तथा अरोड़वंश के ...
14/01/2025

अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन में वृद्धाश्रम कार्यकारिणी के सचिव कपिल कालड़ा, वित्तसचिव यशपाल लाकड़ी तथा अरोड़वंश के वित्त सचिव सतीश छाबड़ा जी के सानिध्य में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने लोहड़ी का पवन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया ।

पाहुजा परिवार ने अपनी बेटी के जन्मदिवस की  खुशी का उत्सव वृद्धाश्रम में भोजन वितरण करके मनाया ।ख्याती पाहुजा के जन्मदिन ...
15/12/2024

पाहुजा परिवार ने अपनी बेटी के जन्मदिवस की खुशी का उत्सव वृद्धाश्रम में भोजन वितरण करके मनाया ।
ख्याती पाहुजा के जन्मदिन पर आयोजित इस आयोजन में परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। पाहुजा परिवार के पूज्य चाचा चरणदास पाहुजा व पवन पाहुजा की समाजसेवा की भावना के पथ पर चलते हुए परिवार ने जन्मदिवस वृद्धाश्रम में मनाया । ख्याती के परिवार के सदस्य दादी कमलेश आहूजा, माता दीक्षा, पिता निशांत पाहुजा, अर्थव पाहुजा , बड़े पापा- बड़ी माँ प्रेरणा पाहुजा -पंकज पाहुजा, अनाया पाहुजा इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Address

335513
Hanumangarh
335513

Telephone

+917728887888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपनाघर वृद्धाश्रम, हनुमानगढ़ टाउन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share