28/12/2025
बेटियों का संदेश— नव वर्ष 2026 मनाएँ, नशे को नहीं अपनाएँ।-राहुल शर्मा
स्वस्थ सोच, सशक्त समाज और नशा मुक्त भारत का संकल्प।
बेटियों ने कहा— नव वर्ष 2026 मनाएँ, लेकिन नशे को न अपनाएँ— राहुल शर्मा
हांसी।
जिला हांसी स्थित सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भगत सिंह रोड में आयोजित एनएसएस शिविर के अंतर्गत केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं एवं बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया कि नव वर्ष खुशियों, सकारात्मक सोच और अच्छे संकल्पों के साथ मनाया जाना चाहिए, न कि नशे के साथ। बेटियों ने पोस्टरों, नारों एवं अपने विचारों के माध्यम से बताया कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और संस्कारयुक्त जीवन ही सच्चा उत्सव है।
इस अवसर पर आरोग्य भारती से जुड़े सह-विभाग संयोजक एवं सिविल अस्पताल हिसार में कार्यरत राहुल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में बेटियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब बेटियाँ जागरूक होंगी, तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः ही सही दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नव वर्ष 2026 को नशा त्याग एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प वर्ष बनाया जाए कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पोक्सो एक्ट, डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट, पोश एक्ट सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल अपराध रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल हिसार के कमरा नंबर 24 में स्थापित “सुकून केंद्र” में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नशा न करने, दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा नशा मुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनु बंसल ने सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई एवं नशा मुक्त नव वर्ष बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य श्रीमती रीचा रानी, कविता सैनी, दीपिका रानी, पूनम देवी, पूनम बामल, उमा शास्त्री, अनीता गिरधर, अनु कक्कड़, सुनीता शर्मा, अनीता मखीजा सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।
#नशामुक्तभारत #नववर्ष2026 🙏
CMO Haryana PMO India Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) NCB Haryana Ministry of Social Justice and Empowerment, Government of India Nasha Mukt Bharat Abhiyaan DPR Haryana Haryana Police Hansi Times