Humanity India Trust

Humanity India Trust This NGO promotes education for All, Blood Donation, Plantation, and provide free medical facilities.

10/09/2025

30/06/2025

जून 2025 में
ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट द्वारा भारतीय स्टेट बैंक और एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया के साथ 200 लोगो से रक्तदान कराया गया। सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में भारतीय स्टेट बैंक एवं ह्यूमनिटी इंडिया ट्रस्ट के संय...
05/06/2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में भारतीय स्टेट बैंक एवं ह्यूमनिटी इंडिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में स्थित "त्रिमूर्ति उपवन" में आयोजित हुआ, जिसमें मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) वत्सला मिश्रा के संरक्षण में पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी, कॉलेज के रेजिडेंट्स और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रोफेसर वत्सला मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, "वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।" उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। ह्यूमनिटी इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोपे गए, जो कॉलेज परिसर की हरियाली को और बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप बिंद एवं सत्यम मौर्य का प्रमुख योगदान रहा। 🇮🇳

ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए ...
09/03/2025

ह्यूमैनिटी इंडिया ट्रस्ट अलीगढ़ शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया, शासन प्रशाशन की जिम्मेदारी संभाले हुए महिलाओं को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था की तरफ से अध्यक्ष राज भारती, उपाध्यक्ष अंतरिक्ष वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार, सदस्य पुनीत सक्सेना एवं आशीष गौतम उपस्थित हुए। सम्मानित करने वाली महिलाओं में हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर के मुख्य महाप्रबंधक की धर्मपत्नी और परियोजना चिकित्सालय की डॉक्टर वसुधा यादव, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ वीणा माहेश्वरी, संस्था के संरक्षक की पत्नी डॉ नुजहत अख्तर, डॉ जरीन, के साथ साथ शहर की प्रमुख महिला चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हमारे देश में महिलाओं का शासन, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देश के प्रगति में बहुत ही बड़ा योगदान है और अब यह समय है कि हम सबको महिलाओं को बराबर मौका देकर और उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। सम्मानित होने वाली सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं पुलिस कर्मियों ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा हमेशा सहयोग आपके साथ है।

यह दिन हमें महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करने के महत्व की याद दिल...
08/03/2025

यह दिन हमें महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करने के महत्व की याद दिलाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेरो शुभकामनाएं।

Address

Handia
221503

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Humanity India Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Humanity India Trust:

Share