Baba Balak Nath Yuvak Mandal Chakmoh

Baba Balak Nath Yuvak Mandal Chakmoh yuvak mandal chakmoh works for the society. our motto is to keep the surronding clean and help people in all aspects. we believe in "SEVA" "सेवा परमो धर्म:"

CMO Himachal Sukhvinder Singh Sukhu
16/08/2026

CMO Himachal Sukhvinder Singh Sukhu

02/08/2026
🙏 श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के जयघोष के साथ आज ग्राम पंचायत चकमोह में नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह एवं ...
28/06/2026

🙏 श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के जयघोष के साथ आज ग्राम पंचायत चकमोह में नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह एवं हवन-यज्ञ संपन्न हुआ ये हवन गांव की सुख समृद्धि और चकमोह पंचायत के अग्रिम शुभ कार्यकाल के लिए किया गया ।
हवन-यज्ञ के उपरांत प्रधान, उपप्रधान एवं सभी वार्ड पंचों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ पंचायत का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधान सोम दत जी ने सभी नवनिर्वाचित पंचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और कहा हमारा संकल्प है कि विकास, पारदर्शिता, स्वच्छता, नशा निवारण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्राम पंचायत चकमोह को आदर्श पंचायत बनाया जाए। ग्रामवासियों के साथ सम्मानजनक एवं आत्मीय व्यवहार हमारी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।
इस गरिमामय अवसर पर पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, सभी वार्ड पंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
आइए, हम सभी मिलकर एक स्वच्छ, नशामुक्त, विकसित और समृद्ध चकमोह के निर्माण का संकल्प लें।
#जनसेवा #स्वच्छताअभियान #नशामुक्त_चकमोह #विकसित_चकमोह

🙏 जय बाबे दी । जय चकमोह 🙏ग्राम पंचायत चकमोह के समस्त सम्मानित मतदाताओं का युवक मंडल चकमोह की ओर से हृदय की गहराइयों से ध...
02/06/2026

🙏 जय बाबे दी । जय चकमोह 🙏
ग्राम पंचायत चकमोह के समस्त सम्मानित मतदाताओं का युवक मंडल चकमोह की ओर से हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार।
चुनाव प्रचार के दौरान युवक मंडल ने आप सभी से आग्रह किया था कि किसी भी बहकावे, भ्रम या भ्रामक प्रचार से प्रभावित हुए बिना अपने विवेक से निर्णय लें। हमें अत्यंत खुशी है कि आपने युवाओं के इस विश्वास को सम्मान दिया और अपना भरपूर प्यार, आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान किया।
आपका एक-एक वोट केवल एक उम्मीदवार के पक्ष में नहीं, बल्कि चकमोह के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर विकास, सशक्त पंचायत और नई सोच के पक्ष में एक मजबूत कदम है।
आपके विश्वास और सहयोग के लिए समस्त युवक मंडल सदैव आपका आभारी रहेगा। आइए, हम सब मिलकर चकमोह को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
🙏 धन्यवाद, आभार एवं प्रणाम 🙏
समस्त युवक मंडल

ग्राम पंचायत चकमोह खास निवासियों  से निवेदन कि किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब न करे, इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी भा...
26/05/2026

ग्राम पंचायत चकमोह खास निवासियों से निवेदन कि किसी के बहकावे में आकर अपना वोट खराब न करे, इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें आपका प्रत्येक वोट गांव के विकास बेहतर सुविधाओं सशक्त पंचायत व्यवस्था और जन कल्याणकारी दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा पंचायत गांव की सरकार है और चुने हुए प्रतिनिधि आपके सुख दुख के साथी बनाकर विकास की आवाज को बुलंद करते हैं आपके साथ दुख सुख में खड़े रहने वाले मेरा आपसे अनुरोध है कि दिनांक 28-05-26 को भाई सोमदत्त शर्मा (सोमी) चुनाव निशान गैस चूल्हा नम्बर 3 पर मोहर लगा कर विजय बनाएं।। निवेदक सोमी शर्मा।

Address

>Chakmoh
Hamirpur
176039

Telephone

+919811375048

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Balak Nath Yuvak Mandal Chakmoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Baba Balak Nath Yuvak Mandal Chakmoh:

Shortcuts

Share