07/10/2025
जिला बिलासपुर के लिए अत्यंत दुखद समाचार
आज का दिन बिलासपुर जिले के लिए एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गया। भल्लू-मलारी के समीप शुक्कर खड्ड पुल के पास एक निजी बस पर पहाड़ी ढांक गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना में भारी जनहानि की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है — अब तक 20 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 2 बच्चों को जीवित निकाला गया है।
हम इस हृदयविदारक घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। 🙏