Rashtriya Ekta Bal

Rashtriya Ekta Bal Charitable Trust

राष्ट्रीय एकता बल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी मुहिम !

दोस्तो नमस्कार

मेरा नाम रमेश शर्मा है और मैं जीवन उत्साह न्यूज़ का मुख्य संपादक हूं। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता बल का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हूं। जो कि भारतीय संविधान में ट्रस्ट एक्ट के तहत एक पंजीकृत संस्था है। जैसा कि मैंने अपनी जिंदगी में यह महसूस किया है कि आज समाज के लिए मीडिया की एक बड़ी भूमिका है। किंतु मीडिया के पास सीमित संसाधन होने के

साथ-साथ बहुत सारी ऐसी बंदिशें हैं जहां तक मीडिया चाह कर भी कार्य नहीं कर सकता है। ऐसे में मीडिया की भूमिका चाहकर भी अधूरी रह जाती है। जब इस बात को मैंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया तो मुझे लगा कि मीडिया के साथ-साथ एक ऐसा मंच भी एक साधारण व्यक्ति के पास होना चाहिए, जिस मंच पर लाखों लोगों का सामूहिक रूप से प्रयास समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जा सके।

इस बात को सबसे पहले आप इस तरह से समझे कि आज समाज की सबसे बड़ी समस्या क्या है! मुझे लगता है भ्रष्टाचार के खिलाफ हर व्यक्ति आज अपनी आवाज उठाना चाहता है।
एक व्यक्ति जब अपनी समस्या से जूझ रहा होता है तो वह अकेला पड़ जाता है। उसे किसी का सहयोग नहीं मिल पाता है। किसी अधिकारी, नेता या बड़े व्यापारी का सहयोग मिलता है तो उसके काम पूर्ण हो जाते हैं किंतु जिसकी कोई पहचान नहीं, जिसका कोई सगा नहीं, वह व्यक्ति मारा मारा अपने कार्यों को करवाने के लिए फिरता है। किंतु कोई उसको नहीं जानता है न ही उसकी कोई मदद करता है।

राष्ट्रीय एकता बल का एकमात्र यही प्रयास कि जब भी एक साधारण व्यक्ति किसी समस्या से जूझ रहा हो ,उसे उसी समय मदद दी जाए। उसके हक के लिए आवाज उठाई जाए। यदि उसकी कोई नहीं सुन रहा है तो उसकी राष्ट्रीय एकता बल सुने।

इसी ध्येय के साथ इस संगठन की शुरुआत करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं यह नहीं जानता कि कहां तक इसमें सफलता मिलेगी। परंतु मुझे यह पूर्ण रुप से विश्वास है कि यदि हम एक होकर प्रयास करें तो कुछ न कुछ सफलता तो जरूर मिलेगी। हो सकता है लाखों लोगों को इसका फायदा ना मिल पाए किंतु एक व्यक्ति को भी इस संगठन का यदि फायदा मिल जाता है तो मेरी यह सोच मेरी मेहनत सफल हो सकती है। यदि आप समझते हैं कि यह सोच और यह मेहनत सफल हो तो आप भी इस संगठन के साथ जुड़े l सदस्यता के लिए हमारी वेबसाइट www.rashtriyaektabal.org पर जाएं।

जय हिंद- जय भारत।

Address

Hamirpur
174301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Ekta Bal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtriya Ekta Bal:

Share

TOTAL AWARENESS

A News Channel Related to truth...