Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti Haflong

Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti Haflong हिंदुत्व एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत, संस्कारयुक्त एवं मूल्य आधारित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा। सा विद्या या विमुक्तये

*लांगटिंग में भूमि पूजन: शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*लांगटिंग में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही तीन विक...
22/08/2025

*लांगटिंग में भूमि पूजन: शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*

लांगटिंग में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही तीन विकास कार्यों की नींव रखी गई। इनमें के.एस.टी. सरस्वती विद्या मंदिर के लिए नए छात्रावास का निर्माण तथा वी.एस.पी. और के.एस.टी. सरस्वती विद्या मंदिर की परिधि दीवार (बाउंड्री वॉल) शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सीईएम डीएचएसी श्री देबोलाल गोरलोसा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यह छात्रावास विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खोलेगा।”

समारोह में श्री धृति थाऊसेन MAC, लांगटिंग सुश्री रुपाली लांगथसा, MAC श्री हीरोजीत जिदुंग MAC, श्री दिनेश कुमार तिवारी (संगठन मंत्री, VHP), श्री कृष्णा छेत्री (अध्यक्ष, सरस्वती विद्या मंदिर परिचालना समिति, दीमा हसाओ), श्री होइचुंगलियन खेलेमा (सदस्य विद्या भारती दक्षिण असम), श्री राहुल पारीक जिला समन्वय विद्या भारती दीमा हंसाओ, श्री चक्रवर्ती (वरिष्ठ वैज्ञानिक, KVK), श्री संजू लांगथसा (अध्यक्ष, लांगटिंग टाउन कमेटी) और श्री पिरूष वैब्रा (अध्यक्ष, भाजपा लांगटिंग मंडल) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

छात्रावास पूर्ण होने पर यह वास्तव में “घर से दूर एक घर” सिद्ध होगा, जिससे विभिन्न समुदायों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

22/08/2025
सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा हाफलॉन्ग में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गयाबड़ा आप लोग, 15 अगस्त — राष्ट्रभक्ति...
15/08/2025

सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा हाफलॉन्ग में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

बड़ा आप लोग, 15 अगस्त — राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर माहौल में सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा हाफलॉन्ग में 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहन, आचार्य बंधु तथा अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यालय प्रांगण में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री विवेक तिवारी, जिला कार्यालय सचिव, उपस्थित रहे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को प्रेरणादायक संबोधन दिया और उन्हें देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गीत, नृत्य, भाषण प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और देशभक्ति की भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों और जोश से गूंज उठा।

साथ में दीमा हंसाओ ऑटोनॉमस काउंसिल, हाफलॉन्ग द्वारा आयोजित भव्य परेड में भी विद्यालय के परेड दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया था।

इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाई यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हमारे छात्र-छात्राएं और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।

समारोह का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा, और सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।

सरस्वती विद्या मंदिर बड़ा हाफलोंग में अखंड भारत दिवस व समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजनबड़ा हाफलोंग। सरस्वती विद्या मंदिर ...
14/08/2025

सरस्वती विद्या मंदिर बड़ा हाफलोंग में अखंड भारत दिवस व समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन

बड़ा हाफलोंग। सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय, बड़ा हाफलोंग में गुरुवार को अखंड भारत दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हाफलोंग विभाग प्रचारक श्री रविन्द्र दास, श्रीमती नितालनी थाओसेन सचिव, विद्यालय समिति सदस्य प्रो. दिनेश तिवारी, प्रकल्प प्रमुख श्री मोईनतुंग जेमी, जिला कार्यालय सचिव श्री विवेक तिवारी, उप प्रधानाचार्या वनाश्री ओईनम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीत से हुई। मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र दास ने अपने उद्बोधन में अखंड भारत दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त तक भारत अखंड था, किंतु इसी दिन देश का विभाजन हुआ और समय के साथ 24 अलग-अलग देश बन गए। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हम सबका कर्तव्य है कि भारत को पुनः अखंड बनाने के लिए कार्य करें। भारत हमारे लिए मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी माँ है।

प्रो. दिनेश तिवारी ने कहा कि विद्यालय के बच्चों में दिख रही एकता प्रशंसनीय है। 2047 तक भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखते हुए हमें वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर विद्या भारती का समर्पण निधि कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। प्रकल्प प्रमुख श्री मोईनतुंग जेमी ने बताया कि 1952 में गोरखपुर से प्रारंभ हुई विद्या भारती आज समाज के सहयोग से दूरदराज क्षेत्रों में विद्यालय संचालित कर रही है। जहाँ शिक्षा का अभाव है, वहाँ समर्पण निधि के माध्यम से सहयोग पहुँचाया जाता है।

अंत में सभी विद्यार्थियों, समिति सदस्यों और आचार्यों ने समर्पण निधि में योगदान दिया। उप प्रधानाचार्या वनाश्री ओईनम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद् विद्याभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश विद्याभारती पूर्व छात्र विद्याभारती पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha Sansthan Vidya Bharati Purvottar Kshetra Vidya Bharati, South Assam Vidya Bharti Mahakoshal Vidya Bharati Shiksha Samity, Tripura Vidya Bharati Sikkim Vidyabharti Sanskriti Shiksha Sansthan Jugaldevi Saraswati Vidyamandir

पौराणिक महत्व- महाभारत में रक्षाबन्धन से सम्बन्धित भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी का एक वृत्तान्त मिलता है। जब भगवान श्रीकृष...
09/08/2025

पौराणिक महत्व-
महाभारत में रक्षाबन्धन से सम्बन्धित भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी का एक वृत्तान्त मिलता है। जब भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया तब उनकी तर्जनी में चोट आ गई। द्रौपदी ने उस समय अपनी साड़ी के पल्लू से एक हिस्सा फाड़कर उनकी उँगली पर पट्टी बाँध दी। यह श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था। कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस उपकार का ऋण बाद में चीरहरण के समय उनकी साड़ी को बढ़ाकर चुकाया। परस्पर एक दूसरे की रक्षा और सहयोग की भावना रक्षाबन्धन के पर्व में यहीं से प्रारम्भ हुई। आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं..।

Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti, Boro Haflong Annua Report 2024 - 2025Shankardev Shishu Kunja Shishu Shiksha S...
21/07/2025

Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti, Boro Haflong
Annua Report 2024 - 2025

Shankardev Shishu Kunja
Shishu Shiksha Samiti Assam
Vidyabharti Sanskriti Shiksha Sansthan
Vidya Bharati Akhil Bhartiya Shiksha
Arunachal Shiksha Vikas Samiti
Vidya Bharati, South Assam
Vidya Bharati Sikkim
Vidya Bharati Shiksha Samity, Tripura
Vidya Bharati Purvottar Kshetra
Vidya Bharti Mahakoshal
Pawan Tiwari

सरस्वती विद्या मंदिर परिचालना समिति बोरो हफलोंग की साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्नबड़ा हफलोंग, 20 जुलाई 2025बड़ा हफलोंग स्...
20/07/2025

सरस्वती विद्या मंदिर परिचालना समिति बोरो हफलोंग की साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न
बड़ा हफलोंग, 20 जुलाई 2025

बड़ा हफलोंग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती विद्या मंदिर परिचालना समिति बोरो हफलोंग की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण सभा में क्षेत्रीय और संस्थागत स्तर की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा में पद्मश्री डॉ. रामकुई बाग्मे जेमी, विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, ADC हफलोंग श्री शोर्य शर्मा, समिति अध्यक्ष श्री आसोंग रंखोल, तथा समिति सचिव श्री कृष्णा छेत्री मंच पर उपस्थित रहे।
विद्याभारती के दक्षिण असम प्रांत संगठन मंत्री महेश भगवत, एवम जिला प्रांत के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे। सभा में विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सभा की शुरुआत वार्षिक प्रतिवेदन और आगामी बजट की प्रस्तुति व उस पर चर्चा से हुई। तत्पश्चात 2025 से 2028 की अवधि हेतु नई संचालन समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर श्री राजतमानी थाउसेन चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से श्री कृष्णा छेत्री को नए कार्यकाल के लिए समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद समिति के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिसकी विस्तृत सूची सभा में प्रस्तुत की गई।

सभा को डॉ. रामकुई बाग्मे जेमी और डॉ. पवन तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने संगठन की भावी दिशा और कार्यशैली पर प्रेरक विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती नितालनी थाउसेन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। वंदे मातरम् की सामूहिक प्रस्तुति के साथ सभा शांतिपूर्वक समाप्त हुई।


सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा हाफलॉन्ग में शिशु वाटिका के बच्चों के लिए आज नए झूले लगाए गए। ये झूले असम सरकार की खेल और युव...
19/07/2025

सरस्वती विद्या मंदिर, बड़ा हाफलॉन्ग में शिशु वाटिका के बच्चों के लिए आज नए झूले लगाए गए। ये झूले असम सरकार की खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती नंदिता गोरलोसा के सौजन्य से प्रदान किए गए हैं। विद्यालय परिसर में झूलों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से स्थापित किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने मंत्री महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल बच्चों के समग्र विकास में सहायक होगी।

सरस्वती विद्या मंदिर लांगटिंग में दक्षिण असम प्रांत संगठन मंत्री महेश भगवत जी का दिनांक 30 जून 2025 को प्रवास हुआ
12/07/2025

सरस्वती विद्या मंदिर लांगटिंग में दक्षिण असम प्रांत संगठन मंत्री महेश भगवत जी का दिनांक 30 जून 2025 को प्रवास हुआ

09/07/2025
20/06/2025



Address

Saraswati Vidya Mandir
Haflong
788819

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti Haflong posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Saraswati Vidya Mandir Parichalana Samiti Haflong:

Share