ABVP Gwalior

ABVP Gwalior Official Page
ABVP ग्वालियर महानगर

ग्वालियर महानगर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित महाविद्यालय विद्यार्थी महोत्सव कार्यक्रम आयो...
14/07/2026

ग्वालियर महानगर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित महाविद्यालय विद्यार्थी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश सचदेवा जी एवं प्रांत सहमंत्री श्री सत्यादित्य तोमर की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वर्तमान शिक्षा को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
साथ ही महाविद्यालय के सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

#78वाँ_राष्ट्रीय_विद्यार्थी_दिवस

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में "ध्येयपथ" कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें...
14/07/2026

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में "ध्येयपथ" कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM) के निदेशक प्रो. श्रीनिवास सिंह जी एवं अखिल भारतीय प्रमुख फार्माविज़न आयाम श्री ई.यू. ईश्वर प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्टतम प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

अभाविप मुरार जिले द्वारा 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में ...
10/07/2026

अभाविप मुरार जिले द्वारा 78वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में छात्राओं हेतु साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी विषय पर जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल जी ने साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख कु. बबली शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

सुरक्षित डिजिटल भारत, जागरूक विद्यार्थी हमारी पहचान। 🇮🇳


ग्वालियर महानगर की सामान्य बैठक की गई जिसमें आदरणीय प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक...
01/07/2026

ग्वालियर महानगर की सामान्य बैठक की गई जिसमें आदरणीय प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित दुबे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में अभाविप,परिसर कार्य,राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं सदस्यता के विषयों पर प्रेरक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

विद्यार्थियों के हित में आया निर्णय।अभाविप ने विद्यार्थियों के बचाये 33 करोड़ से अधिक रुपए।ग्वालियर में अभाविप की मांग पर...
26/06/2026

विद्यार्थियों के हित में आया निर्णय।

अभाविप ने विद्यार्थियों के बचाये 33 करोड़ से अधिक रुपए।

ग्वालियर में अभाविप की मांग पर MITS डीम्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की 18.18% प्रतिशत को कम करते हुए अत्यधिक शुल्क वृद्धि पर लगी लगाम।

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा 25 जून 1975 को घोषित हुए आपातकाल को स्मरण करते हुए "आपातकाल - भारतीय लोकतंत्र का काला अध्य...
26/06/2026

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा 25 जून 1975 को घोषित हुए आपातकाल को स्मरण करते हुए "आपातकाल - भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय" विषयक बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कवि एवं स्तंभकार डॉ. रामकिशोर उपाध्याय जी,महानगर उपाध्यक्ष श्री विजय प्रकाश शर्मा,महानगर मंत्री श्री राज वर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ. रामकिशोर उपाध्याय जी ने भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल विषय एवं वर्तमान में लोकतंत्र में विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर मार्गदर्शन किया।

#आपातकाल #लोकतंत्र का #काला #अध्याय

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा स्टूडेंट्स फॉर सेवा (सेवार्थ विद्यार्थी) गतिविधि के माध्यम से चार दिवसीय दिव्यांग सशक्तिकर...
25/06/2026

अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा स्टूडेंट्स फॉर सेवा (सेवार्थ विद्यार्थी) गतिविधि के माध्यम से चार दिवसीय दिव्यांग सशक्तिकरण एवं सहायता शिविर का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा विभाग ग्वालियर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. कुमार रत्नम जी,शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष खेमरिया जी,महानगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह जी एवं महानगर स्टूडेंट फॉर सेवा (सेवार्थ विद्यार्थी) गतिविधि संयोजक कु. मिनी गुर्जर जी उपस्थित रहे।

#सेवार्थ_विद्यार्थी #दिव्यांग #सेवा #सशक्तिकरण #सहायता

23/06/2026

अभाविप ग्वालियर द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी (Student For Sewa) के माध्यम से आयोजित दिव्यांग सेवा शिविर के प्रथम दिवस पर उद्घाटन कार्यक्रम में महावीर सेवा सदन के डॉ. शशि प्रभाकर जी, अभाविप के महानगर अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर प्रसाद जी,महानगर मंत्री श्री राज वर्मा उपस्थित रहे।

दिव्यांग सेवा शिविर के माध्यम से निःशुल्क कृत्रिम अंग निर्माण एवं प्रत्यारोपण किया जा रहा है।

#सेवार्थ_विद्यार्थी #दिव्यांग #सेवा

MITS deemed विश्वविद्यालय में अधिकतम शुल्क वृद्धि एवं व्याप्त अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन।
15/06/2026

MITS deemed विश्वविद्यालय में अधिकतम शुल्क वृद्धि एवं व्याप्त अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन।

श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया ...
09/06/2026

श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

दिनांक- 11 जून 2026,गुरुवार
स्थान - श्रीमंत माधवराव सिंधिया आदर्श विज्ञान महाविद्यालय,चेतकपुरी,ग्वालियर

Address

Gwalior

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Gwalior:

Shortcuts

Share