Smart City - Gwalior

Smart City - Gwalior Welcome to Smart City - Gwalior. This is official page for the city wide consultation and discussion regarding Smart City initiative. Please contribute.
(2367)

17/07/2025

सभी से निवेदन है कि नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के बनाये गए इस नए ऑफिसियल फेसबुक पेज को फॉलो करें और ग्वालियर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट रहे।

https://www.facebook.com/share/14NCERNovoj/

Welcome to Smart city - Gwalior. This is the official page for the city wide consultation and discussion regarding Smart City initiative. Please Contribute to the growth of Gwalior.

शैक्षणिक भ्रमण के जरिये विधार्थियो ने समझा स्मार्ट सिटी के तहत संचालित आईटीएमएस व आईसीसीसी कंट्रोल रुम की कार्यविधि को। ...
31/12/2024

शैक्षणिक भ्रमण के जरिये विधार्थियो ने समझा स्मार्ट सिटी के तहत संचालित आईटीएमएस व आईसीसीसी कंट्रोल रुम की कार्यविधि को।
ग्वालियर, 31 दिसंबर 2024 – ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किये गये है, और जो शहर विकास के साथ हेरिटेज ट्यूरिज्म को बढाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये विभिन्न विकास कार्यो को जानने के उद्देश्य से मंगलवार को आईटीएम विश्वविधालय के विधार्थियो ने स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईसीसीसी व आईटीएमएस कंट्रोल रुम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस एजूकेशनल विजिट मे लगभग 50 से अधिक बच्चे शामिल हुये। भ्रमण के तहत छात्र-छात्रायों ने आई.सी.सी.सी., आई.टी.एम.एस की कार्यशैली को समझा वही विधार्थियो को स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी गई। वही विधार्थियो ने भी इस क्षेत्र मे अपनी रुचि दिखाई व इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की।
एजूकेशनल विजिट के दौरान विधार्थियो को स्मार्ट सिटी की कार्यशैली और शहर विकास के लिये क्रियांवित परियोजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विधार्थियो के कैरियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया गया। परियोजना से जुडे प्रभारियो द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप का प्रस्ताव भी दिया, जिससे वे स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझ सकें और भविष्य में संचार रणनीतियों को और अधिक कुशलता से लागू कर सकें। इस अवसर पर छात्रों ने स्मार्ट सिटी के तकनीकी ढांचे, शहरी विकास परियोजनाओं और नागरिक सहभागिता के विभिन्न आयामों पर चर्चा की, और स्मार्ट सिटी ग्वालियर की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखा।

अटल म्यूजियम देखने पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान म्यूजियम में करीने से संजोया गया है अटल जी के जीवन से जुड़े पहलुओ...
26/12/2024

अटल म्यूजियम देखने पहुँचीं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान

म्यूजियम में करीने से संजोया गया है अटल जी के जीवन से जुड़े पहलुओं को

अटल जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 25 से 27 दिसम्बर तक दर्शकों के लिये नि:शुल्क रखा गया है म्यूजियम

ग्वालियर के लाड़ले सपूत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की यादों को संजोने के लिए शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़ा पर गोरखी परिसर में “अटल म्यूजियम” बनाया गया है। अटल जी की 100वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में यह म्यूजियम 27 दिसम्बर तक आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के साथ म्यूजियम पहुँचकर विभिन्न गैलरियों में छायाचित्रों के साथ आकर्षक ढंग से सजाई गई अटल जी की जीवन यात्रा को देखा। साथ ही परमाणु परीक्षण से पहले मंत्रणा की मुद्रा में बनाई गई अटलजी की प्रतिमा के साथ फोटो खिंचवाई। अटल म्यूजियम देखने आए शहर के बच्चों और नागरिकों ने भी इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान के साथ तस्वीरें लीं।

गोरखी परिसर में बने इस आकर्षक म्यूजियम में अटल जी के बाल्यकाल से लेकर सार्वजनिक जीवन के पहलुओं को विभिन्न गैलरियों में दर्शाया गया है। म्यूजियम में फ़ोटो गैलेरी, काव्य गैलेरी, साइंस गैलेरी व डार्क रूम गैलेरी सहित अन्य गैलरियों में अटल जी जीवन के यादगार पहलुओं को बड़े करीने व आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। अटल जी की यादों को समर्पित इस म्यूजियम में साइंस गैलेरी के माध्यम से जहां अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत में तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को डायरोमा माँडल इत्यादि के द्वारा प्रदर्शित किया गया है। वहीं काव्य गैलेरी में कवि हृदय अटल जी द्वारा लिखी गई विभिन्न कविताओं का संकलन पढ़ते ही बन रहा है।

अटल म्यूजियम में एक डार्क रूम गैलरी विशेष आकर्षण का केन्द्र बन गई है। इस गैलरी में अटल जी के विभिन्न छायाचित्रों को स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट से प्रदर्शित किया गया है। इसमें होलोग्राफिक तकनीक के माध्यम से अटल जी को सजीव दिखाया गया है। वर्चुअल रुम को सेल्फी विद अटलजी का नाम दिया गया है। इसमें पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण के समय मंत्रणा करते हुये अटल जी नजर आ रहे हैं। अटल जी की कुर्सी पर बैठे हुए यह प्रतिमा म्यूजियम का सबसे बड़ी आकर्षण बन गई है। दर्शक इस कक्ष में अटल जी की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने से नहीं चूकते।

#जनकल्याण_पर्व_MP #मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान

मल्टी लेवल पार्किंग का काम हर हाल में चार माह के भीतर पूर्ण कराएँ – कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम आयुक्त के ...
26/12/2024

मल्टी लेवल पार्किंग का काम हर हाल में चार माह के भीतर पूर्ण कराएँ – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम आयुक्त के साथ किया गोरखी में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण

महाराज बाड़े पर गोरखी परिसर में निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग के काम में तेजी लाएँ। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि अगले 4 माह में इसका काम पूरा हो जाए। महाराज बाड़े की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये यह पार्किंग अत्यंत जरूरी है। इसलिए इस काम में कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मल्टी लेवल पार्किंग के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अमन वैष्णव भी उनके साथ थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो। साथ ही इसका काम इस तरह से पूरा कराएं, जिससे शहरवासियों को सर्वसुविधायुक्त पार्किंग की सुविधा मिले। साथ ही महाराज बाड़े का सौंदर्य भी बढ़े। ज्ञात हो लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत से स्मार्ट सिटी द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है।

*गौरव दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित अटल संग्रहालय सैलानी देख सकेंगे निःशुल्क**उन्नयीकरण परियोजना के तहत ...
23/12/2024

*गौरव दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित अटल संग्रहालय सैलानी देख सकेंगे निःशुल्क*

*उन्नयीकरण परियोजना के तहत अटल म्यूजियम मे पहली बार सैलानी देख सकेगे होलोग्राफिक तकनीक से युक्त सेल्फी विद अटलजी वर्चुअल रुम को*

ग्वालियर 23 दिसम्बर 2024 - ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराजबाड़ा स्थित गोरखी स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को सहेजने के लिए बनाया गया संग्रहालय उन्नयन कार्य होकर पूर्ण रूप से तैयार है। इसे शहरवासियों के लिए 25 से 27 दिसंबर 2024 तक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में शहरवासियों के लिए खोला जाएगा। इन दिनो मे अटल संग्रहालय को शहरवासी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क देख सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस म्यूजियम में अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती गैलरियों में जिनमे फ़ोटो गैलेरी, काव्य गैलेरी साइंस गैलेरी, डार्क रूम गैलेरी सहित विभिन्न गैलरियों का समावेश है, जिनके माध्यम से अटल जी जीवन के विभिन्न पहलुओं को सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। वही इसके उन्नयीकरण परियोजना के तहत होलोग्राफिक तकनीक के माध्यम से अटल जी को सजीव दिखाया गया है। इस वर्चुअल रुम को सेल्फी विद अटलजी का नाम दिया गया है। जिसमे अटल जी पोकरण मे किये गये परमाणु परीक्षण की मंत्रणा करते हुये नजर आयेगे जो सैलानीयो के लिये खास आकर्षण रहेगा। अटल जी की यादों को समर्पित इस अटल संग्रहालय में साइंस गैलेरी के माध्यम से जहां अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत के तकनीति और विज्ञान में सफलता की कहानी को डायरोमा माँडल इत्यादि के द्वारा प्रदर्शित किया गया है। तो वही काव्य गैलेरी में अटल जी द्वारा लिखी गई विभिन्न कविताओं का सुंदर सृजन किया गया है। इन गैलरियों में एक डार्क रूम भी तैयार किया गया है, जिसमे अटल जी के विभिन्न छायाचित्रों को स्पेशल लाइटिंग इफेक्ट से प्रदर्शित किया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सभी शहरवासियों से अपील की है, कि सभी गौरव दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अटल संग्रहालय का अवलोकन जरूर करे।

शहर के नागरिकों को अब जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी का मिल सकेगा लाभ आईएसबीटी के ...
16/12/2024

शहर के नागरिकों को अब जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल आईएसबीटी का मिल सकेगा लाभ
आईएसबीटी के शेष फिनिसिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के ठेकेदार को दिये गये दिशा निर्देश

ग्वालियर दिनांक 16 दिसम्बर 2024 - शहर के नागरिकों को अब जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओ से युक्त अन्तर्राजीय बस टर्मिनल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार आज स्मार्ट सिटी के अधिकारियो ने अंतरराजीय बस टर्मिनल के शेष फिनिसिंग के बचे कार्यो का निरीक्षण कर जल्द से जल्द शेष कार्यो को पूर्ण करने के लिये ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि ग्वालियर के हजीरा थाना के समीप लगभग 25 एकड़ भूमि में बने अंतर्राजीय बस टर्मिनल की परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन के ट्रांजिट ऑरीएंटेड डेवलपमेंट के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। आईएसबीटी का स्वरूप हेरिटेज थीम पर आधारित होगा तथा इसका निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के तहत किया गया है। ऊर्जा बचत, जल संरक्षण, प्राकृतिक प्रकाश जैसे ग्रीन घटक इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाएँगे। इस बस टर्मिनल में जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस परियोजना में सार्वजनिक शौचालय, दिव्यांग जनों की सुगमता के लिए बाधारहित पथ, सुव्यवस्थित आगमन व प्रस्थान स्थल, बस चालकों के लिए विश्राम कक्ष, निजी वाहन, ऑटो, कैब व टैक्सी इत्यादि के लिए पिक एंड ड्रॉप लेन तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था व बसों के लिए वर्कशॉप क्षेत्र का प्रावधान किया गया है.

डिजीटल म्यूजियम में तानसेन होलोग्राम शो की हुई टेस्टिंगग्वालियर दिनांक 16 दिसम्बर 2024 - ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा मह...
16/12/2024

डिजीटल म्यूजियम में तानसेन होलोग्राम शो की हुई टेस्टिंग

ग्वालियर दिनांक 16 दिसम्बर 2024 - ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा स्थित डिजिटल म्यूजियम सहित अन्य निर्मित म्यूजियम में उन्नयीकरण के तहत विभिन्न एआई तकनीक से युक्त गैलरियो का समावेश किया जा रहा है। इसी के तहत डिजीटल म्यूजियम मे तानसेन होलोग्राम शो की स्थापना की जा रही है, इस होलोग्राम शो मे संगीत सम्राट तानसेन द्वारा राग मल्हार की प्रस्तुति को दिखाया जायेगा।
डिजीटल म्यूजियम मे यह तानसेन होलोग्राम शो का स्थापना संबंधी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। इसी को लेकर आज नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार तानसेन होलोग्राम शो की टेस्टिंग की गई और म्यूजियम के अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिये वेंडर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के शेष काम विशेष रणनीति बनाकर पूर्ण कराएं – कलेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर की स्मार्ट सिटी क...
12/12/2024

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के शेष काम विशेष रणनीति बनाकर पूर्ण कराएं – कलेक्टर

अधिकारियों की बैठक लेकर की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

पूर्ण हो चुकीं परियोजनाओं को नगर निगम को हैंडओवर करने पर दिया गया विशेष जोर

स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त भी बैठक में रहे मौजूद

ग्वालियर 12 दिसंबर 2024/ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के शेष कार्य गुणवत्ता के साथ और जल्द से जल्द पूर्ण करें, जिससे शहरवासियों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही शहर के विकास में नए आयाम जुड़ सकें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विशेष रणनीति बनाकर कार्यों को पूरा कराएं। इसमें कोई ढ़िलाई न हो। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव भी मौजूद थे।
बैठक में यह भी कहा गया कि स्मार्ट सिटी की जो परियोजनायें पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें नगर निगम को हस्तांतरित करने की कार्रवाई शीघ्रता से की जाए, जिससे इन परियोजनाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी निर्धारित हो सके।
गुरुवार को मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आईएसबीटी, शिक्षा नगर में निर्माणाधीन स्मार्ट स्कूल, महाराज बाड़ा स्थित शासकीय मुद्रणालय का जीर्णोद्धार व मल्टी लेवल पार्किंग, शहर में लगाई जा रहीं एलईडी स्ट्रीट लाइट सहित स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजनाओं की एक-एक कर समीक्षा की। साथ ही पॉवर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए सभी योजनाओं की प्रगति देखी।
नगर निगम आयुक्त श्री वैष्णव ने स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में पहुँचें और जो अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में जाएं वे जियो टैगिंग के माध्यम से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएँ।

🚀 Gwalior Incubation Center: Where Every Startup Finds Its Spark! 🌟Looking to launch your dream venture? Our incubation ...
22/10/2024

🚀 Gwalior Incubation Center: Where Every Startup Finds Its Spark! 🌟

Looking to launch your dream venture? Our incubation center provides the perfect platform with mentorship, funding opportunities, and a vibrant startup community. Whether you're a tech enthusiast or working on disruptive innovations, we’re here to ignite your entrepreneurial journey. 💡

Join us and take your first step towards success!

👉 Register Now : www.gincube.org

Lets Celebrate Travelling....On this   , let us look at how Gwalior is changing the city’s landscape to a tourism friend...
27/09/2024

Lets Celebrate Travelling....
On this , let us look at how Gwalior is changing the city’s landscape to a tourism friendly one.

*सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती माथुर की अगुआई में स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर में कर्मचारियो ने सामुहिक रुप से की साफ-सफाई.....
21/09/2024

*सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती माथुर की अगुआई में स्मार्ट सिटी कार्यालय परिसर में कर्मचारियो ने सामुहिक रुप से की साफ-सफाई... सफाईकर्मियो को भी किया गया सम्मानित*

ग्वालियर 21 सितम्बर 2024/ “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर शुरू हुए “स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा के तहत ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कर्मियो ने शनिवार को सामूहिक रूप से साफ-सफाई की। मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय़ परिसर एवं इसके पास स्थित पार्क व हनुमान मंदिर परिसर में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाडू लेकर साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्टार्टअप इन्क्युबेशन, आईसीसीसी व आईटीएमएस के कर्मियो ने भी स्वच्छता अभियान मे अपना योगदान दिया और स्वच्छता पखबाडे के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान “स्वच्छता ही सेवा” के बारे में सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर श्रीमती माथुर ने कार्यालय़ के सफाई कर्मियो को फूलमाला और शाँल देकर उनका सम्मान किया। सीईओ श्रीमती माथुर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी को स्वच्छता को अपनी रोज की आदत बनाना चाइए क्योंकि यदि वातावरण में स्वच्छता है तो हमारा तन व मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी  द्वारा बनाये गए अटल म्यूजियम के अपग्रेडेशन का कार्य प्रगतिरत है, जिस...
17/09/2024

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गए अटल म्यूजियम के अपग्रेडेशन का कार्य प्रगतिरत है, जिसके अंतर्गत वर्चुअल रियलिटी का समावेश किया जा रहा है, जो सैलानियों को संग्रहालय में और अधिक आकर्षण और इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करेगा।

Address

Gwalior
474001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 7am
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919644405510

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart City - Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share