Bharat mission 100 crore tree

Call Directions Contact the organization

Bharat mission 100 crore tree भारत के हर नागरिक को वृक्ष संरक्षण के ?

15/08/2026
18/07/2026

चम्पा के नए रंग

प्रेस विज्ञप्तिविश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितग्वालियर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में...
11/06/2026

प्रेस विज्ञप्ति
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्राणी उद्यान के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गांधी प्राणी उद्यान के क्यूरेटर श्री गौरव परिहार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. अंजनी जलज, श्री अमर सिंह, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती आभा तोमर, श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती नीतू बंसल, श्रीमती धम्म मित्रा, श्रीमती निरा यादव,श्री मती सरोज , श्री दिनेश, श्री आशीष राजौरिया, श्री आशीष उदैनिया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी श्री अजित सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, जिससे पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न रहकर सतत पर्यावरण संरक्षण का अभियान बन सके।
अंत में पर्यावरण दूत फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।
जारीकर्ता:
पर्यावरण दूत फाउंडेशन, ग्वालियर

10/05/2026

New plumeria

03/04/2026

वृक्ष आश्रम निःशुल्क नर्सरी बिलौआ

28/03/2026

वृक्ष आश्रम बिलौआ

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण दूत फाउंडेशन द्वारा संचालित वृक्ष आश्रम में आज हरियाली के विस्तार हेतु नर्सरी में...
22/03/2026

विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण दूत फाउंडेशन द्वारा संचालित वृक्ष आश्रम में आज हरियाली के विस्तार हेतु नर्सरी में क्यारियां तैयार करने का कार्य किया गया। 🌱
हमारा लक्ष्य है 10,000 पौधे तैयार करना, ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा सके।
आपका सहयोग इस हरित अभियान को और सशक्त बनाएगा।
आइए, मिलकर प्रकृति को समृद्ध बनाएं। 🌿

19/03/2026

हरित मैराथन के लिए हरित उपहार ेड़_माँ_के_नाम #पर्यावरण_दूत_फाउंडेशन

🌿 ग्रीन पहल में पर्यावरण दूत फाउंडेशन की सहभागिता 🌿अमेटी इंटरनेशनल स्कूल, ग्वालियर द्वारा आयोजित “भाग अमेटी इंडिया” मैरा...
18/03/2026

🌿 ग्रीन पहल में पर्यावरण दूत फाउंडेशन की सहभागिता 🌿
अमेटी इंटरनेशनल स्कूल, ग्वालियर द्वारा आयोजित “भाग अमेटी इंडिया” मैराथन में पर्यावरण दूत फाउंडेशन ने ग्रीन गिफ्ट पार्टनर के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा 92 पौधे गिफ्ट के रूप में प्रदान किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है। 🌱
अमेटी स्कूल द्वारा इस सहयोग के लिए पर्यावरण दूत फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया। वहीं, पर्यावरण दूत फाउंडेशन भी इस सराहनीय पहल के लिए अमेटी इंटरनेशनल स्कूल का हृदय से धन्यवाद करता है।
आइए, मिलकर हर कदम हरियाली की ओर बढ़ाएं। 🌍💚
Plantation

09/03/2026

बसंत के आगमन के शुभ संकेत आम के बौर
अजित सिंह पर्यावरण दूत #नेचरकेपास

Address

Gwalior

Telephone

+917898600800

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat mission 100 crore tree posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat mission 100 crore tree:

Shortcuts

Share