29/09/2023
आज दिनांक 28.09.2023 को नाबार्ड की LEDP ( आजीविका उधमिता विकास कार्यक्रम ) योजना के अंतर्गत कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्व सहायता समूहों को प्रमाण पत्र एवं चैक मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. केशव पांडे अंकल जी ( वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के जनसंपर्क अधिकारी ) के कर कमलों द्वारा वितरित किए गए । इस अवसर पर आशीष जे श्रीवास्तव ( डीडीएम - नाबार्ड - मुरैना एवं भिंड ), सांध्य समाचार संपादक श्री राजेन्द्र मुदगल जी, SADO ( कृषि विभाग ), एराइज फाउंडेशन संस्था से श्री प्रमेन्द्र सिंह राजावत ( अध्यक्ष ), श्री मनोज सिंह राठौर ( सचिव ), श्री रामकुमार शर्मा ( कोषाध्यक्ष ), श्री रामगोपाल गुर्जर ( जिला जैविक प्रमुख ), श्रीमती प्रेमा देवी ( ग्राम सरपंच - चिनकूपुरा ), एराइज फाउंडेशन की टीम के अन्य फील्ड ऑफिसर ( श्री सचिन सिंह राठौर, श्री प्रशांत सिंह तोमर, श्री जितेन्द्र लिटोरिया, श्री नरेन्द्र परिहार ), पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थीं ।