06/06/2026
राष्ट्रीय युवा सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री चरन सिंह भदौरिया जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं टीम के सदस्यों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।
सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री भदौरिया जी सदैव स्वस्थ एवं सफल रहें तथा समाज और युवाओं के हित में इसी प्रकार कार्य करते रहें।
🎂 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🎂
राष्ट्रीय युवा सेना परिवार