19/05/2026
"मां सावित्री वाई फुले शिक्षा एवं समाज सुधार संघ मध्यप्रदेश"
दिनांक 03/05/2026 को ग्राम अजनार तहसील लहार जिला भिंड में महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी एवं मां सावित्री वाई फुले जी की प्रतिमा का अनावरण ग्वालियर सांसद माननीय श्री भारत सिंह कुशवाह जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें मां सावित्री वाई फुले शिक्षा एवं समाज सुधार संघ मध्यप्रदेश की समित ने उपस्थित होकर महात्मा ज्योतिबाराव फुले जी एवं मां सावित्री वाई फुले जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए समिति की तरफ से 21000/- की सहयोग राशि का चेक एवं समित का स्मृति चिन्ह महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं मां सावित्री वाई फुले मूर्ति निर्माण समिति अजनार को भेंट किया और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर सांसद माननीय श्री भारत सिंह कुशवाह जी को भी समिति का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
मां सावित्री वाई फुले शिक्षा एवं समाज सुधार संघ मध्यप्रदेश समिति की तरफ से श्री किशोरी लाल कुशवाह जी संरक्षक, श्री मानसिंह कुशवाह अध्यक्ष, श्री महावीर सिंह कुशवाह जी कोषाध्यक्ष, श्री मुकेश सिंह कुशवाह जी सचिव, श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह जी सह सचिव, श्री महादेव सिंह कुशवाह जी कार्यालय प्रभारी, श्री कैलाश कुशवाह जी ऐंजिल कम्प्यूटर सेंटर, श्री रामदास कुशवाह जी उर्फ पप्पू इत्यादि सदस्य उपस्थित हुए।
जय महात्मा फुले जी...
जय मां सावित्री वाई फुले जी...