02/06/2026
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एक शानदार पहल की एक छोटी सी कोशिश का शुभारंभ गुवाहाटी शाखा द्वारा गुवाहाटी प्रेस क्लब से की गई , प्रांतीय अध्यक्ष राज जी चौधरी, प्रांतीय संयोजक अंजली जैन गुवाहाटी शाखा के कार्यक्रम निदेशक रमेश दमानी एवं डॉ दिनेश अग्रवाल ने एक सयुक्त प्रेस वार्ता में "संजीवनी" नामक मेडिसिन किट का अवलोकन कर सभी को बताया कि विगत कुछ वर्षों मै हार्ट अटैक से होने वाली मृत्यु दर मै इजाफा देखा गया है वहीं असम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक 50% से अधिक होने वाली प्राकृतिक मौत का कारण हार्ट अटैक रहा है , समाज के प्रति इस अहम और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं द्वारा (इकोस्पोरीन एवं सॉर्बिटेट) दवाइयों को घर में एवं पॉकेट मै रखने हेतु इस किट को समाज मै वितरित करेंगे , इस मौके पे मौजूद डॉ दिनेश अग्रवाल जी में बताया कि अटैक से होने वाले दर्द के समय अगर इन दवाइयों का सेवन किया जाए तो मरीज इस समय मै नजदीक अस्पताल तक पहुंच सकता है और उसकी जीवन रक्षा की जा सकती है , इस प्रेस वार्ता में रमेश दमानी ने बताया कि अगर इस किट से एक भी इंसान की जीवन रक्षा कर सके तो इस कार्यक्रम का लक्ष्य संपूर्ण माना जाएगा , इस मौके पे गुवाहाटी की अन्य शाखाओं के पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे , इस प्रेस वार्ता की संपूर्ण जिम्मेदारी गुवाहाटी शाखा के जन संपर्क अधिकारी विवेक सांगानेरिया की देख रेख मै पूरी की गई ।
Raj Choudhary Prabhat Nimodia Mitesh Surana Kamrup Metropolitan District Administration CMO Assam Purbottar Pradesiya Marwari Yuva Manch Himanta Biswa Sarma National Health Mission,Assam