Terapanth Mahila Mandal Guwahati

Terapanth Mahila Mandal Guwahati Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Terapanth Mahila Mandal Guwahati, Non-Governmental Organization (NGO), Guwahati.

Terapanth Mahila Mandal, Guwahati is a women’s organisation of Jain Terapanth Community working under the guidance of ABTMM towards the upliftment of women empowerment, spirituality and various other social causes in Guwahati.

28/07/2026
तेममं की साधारण सभा आयोजितगुवाहाटी, 24 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी...
25/07/2026

तेममं की साधारण सभा आयोजित
गुवाहाटी, 24 जुलाई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा सत्र 2025-27 की प्रथम वार्षिक साधारण सभा शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को अध्यक्ष सुशीला मालू की अध्यक्षता में स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में आयोजित हुई। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य मुनि श्री आनंद कुमारजी ’कालू’ ठाणा -2 ने महिलाओं के व्यक्तित्व में मेहनत, हिम्मत और लज्जा इन तीनों गुणों का समावेश करके मंडल व संघ की प्रभावना में अपने श्रम व शक्ति को निहित करने का आह्वान किया। मुनिप्रवर के मुखारविंद से मंगल पाठ सुनकर बहनों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नमस्कार महामंत्र की मधुर ध्वनि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण के रूप में प्रेरणा गीत का मधुर संगान किया गया। अध्यक्ष श्रीमती सुशीला मालू ने उपस्थित बहनों का स्वागत और मंडल के हर कार्य में सभी बहनों की सक्रिय सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा मुनिश्रीजी के सेवा दर्शन का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मधु डागा ने संविधान का वाचन किया। गत बैठक के प्रतिवेदन एवं कन्या मंडल प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
मंत्री श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर में आयोजित धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तृत विवरण रखा एवं उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष श्रीमती विनीता सुराणा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात कन्या मंडल की कन्याएं सुश्री दिशा सुराणा, महंक बैद एवं सिमरन भादानी ने ‘मर्यादा हमारी पहचान बने’ विषय पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कोलकाता से पधारे संस्कार निर्माण शिविर के ईस्ट जोन संयोजक एवं प्रेक्षाध्यान के प्रशिक्षक श्री रविजी छाजेड़ ने श्वांस क्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार संपत मिश्रा, विवेक सांगानेरिया, गोपाल मिश्रा एवं कन्हैया झा का फुलाम गामोछा आदि से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ ने किया। आभार ज्ञापन सहमंत्री (प्रथम) संध्या कोठारी ने किया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री सुनीता मालू ने दी।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता आचार...
09/07/2026

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस पर आचार्य महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंद कुमार 'कालू' एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार के पावन सान्निध्य मे मनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुवाहाटी ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका बहनों द्वारा मंगलाचरण तुलसी अष्टकम से हुआ। इसके पश्चात तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के नौ आयामों को आकर्षक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुनि आनंद कुमार 'कालू' ने आचार्य तुलसी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी जीवनगाथा एक क्रांतिकारी महापुरुष की प्रेरक गाथा है। उन्होंने कहा कि सम्प्रदाय के आचार्य होते हुए भी आचार्य तुलसी सदैव सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर मानवता के पुरोधा बने रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी सेंट्रल के विधायक श्री विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उद्बोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि अल्प समय में आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में जो जानकारी प्राप्त हुई, वह उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं सौभाग्य की बात है । कोषाध्यक्ष श्रीमती विनीता सुराणा ने स्वागत उद्बोधन में गुरुदेव के आदर्शों को जीवन में अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।सराहनीय उपस्थिति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

22/06/2026

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निर्देशित तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी 2026 दो दिवसीय श्री उत्सव मेला आयोजित किया गया।

Address

Guwahati
781001

Telephone

+919864044609

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Terapanth Mahila Mandal Guwahati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Terapanth Mahila Mandal Guwahati:

Shortcuts

Share