07/08/2022
हार्डवेयर एसोसिएशन ऑफ गुवाहाटी का नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर संपन्न
गुवाहाटी 7 अगस्त । किसी भी बीमारी को पहले से जानना हमें उसका सामना करने और उस पर जीत हासिल करने के लिए मजबूत बनाता है। इसी सोच के साथ हार्डवेयर एसोसिएशन ऑफ गुवाहाटी ने मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा के सहयोग से नारायण नगर स्थित हरियाणा भवन में रविवार नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव - हर घर तिरंगा के उत्सव के अभियान के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ जिसमें शाम 5 बजे तक 161 से अधिक लोगो की जांच की गई।
शिविर में नि:शुल्क ब्लड शुगर, पीएपी स्मीयर, एंडोस्कोपी, मैमोग्राफी, एक्सरे, सीबीसी आदि के अलावा कैंसर स्क्रीनिंग में ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, फेफड़े का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और थियोट कैंसर की जांच की गई।
भारत में इस कैंसर स्क्रीनिंग के लिए केवल 3 बसें हैं और गुवाहाटी के हार्डवेयर एसोसिएशन ने जल्दी पता लगाने (यदि कोई हो) के लिए निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग प्रदान करने का अवसर प्राप्त किया है। हार्डवेयर एसोसिएशन ऑफ़ गुवाहाटी क़े प्रेसिडेंट श्री पवन बजाज द्वारा समय समय पर सामाजिक परियोजना आयोजित करने की बात कही गई हैं। शिविर को सफल बनाने में उपरोक्त सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा । सभी सदस्यों ने देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस की बधाई दी।