Purbottar Pradesiya Marwari Yuva Manch

Call Directions Website Contact the organization

Purbottar Pradesiya Marwari Yuva Manch Purvottar Pardesiya Marwari Yuva Manch is a non-profit voluntary youth organization founded on 10.10 It has now a membership of over one lakh.

Purbottar Pradeshiya Marwari Yuva Manch is a non-profit voluntary youth organization founded on 10th October 1977 at Guwahati in the state of Assam. It is one of the largest marwari community organisation in the world. Its primary goal is to support young marwari people in contributing to their community, society(independent of cast and culture) and country by large. AIMYM Membership is open to men and women between the ages of 18 and 40, who must have adopted the lifestyle, language and culture of Rajasthan, Haryana, Malwa in Madhya Pradesh or nearby regions. The Purbottar Pradeshiya Marwari Yuva Manch was established in 1978 in Guwahati. It gradually acquired the stature of a national organisation with about 762 branches all over the country. PPMYM has around 73 branches across North East and around 5000+ members. Some of the projects of Yuva Manch are: Blood Donation, Free Drinking Water Facility, Caliper Camps, Training & Personality Development, Eye Donation, Cancer Screening Camps, Environment Day, Sports, etc

03/10/2026

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी अमृत शाखा द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न
🩸🩸
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी अमृत शाखा द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को मारवाड़ी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 40 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 35 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

शिविर मे शाखा सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सेठिया के नेतृत्व मे पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर रांकावत, सचिव नथमल सेठिया, कोषाध्यक्ष प्रीतिका छाजेड, रक्तदान संयोजक दामोदर स्वामी एवं अभिलाषा सेठिया सहित सदस्य विनी जैन, सूर्यांश सेठिया और पूनम रांकावत ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज़ की। शाखा के सलाहकार शैलेश जी सेठिया के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की रक्तदान समिति चेयरमैन श्री बजरंग सुराणा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मितेश सुराणा एवं संयुक्त मंत्री सूरज जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती लता झवर एवं श्री रमेश पारीक की गरिमामयी उपस्थिति रही। रक्तदान संयोजक श्री नवीन मालू ने भी अपने मार्गदर्शन से शिविर को सुचारु रूप से संपन्न कराने मे बहोत अहम भूमिका निभाई।
सभी पदाधिकारियों एवं मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के डॉक्टर्स की टीम का फूलाम गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

यह आयोजन सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का एक सार्थक प्रयास रहा। शाखा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 🩸

नथमल सेठिया
शाखा सचिव
मारवाड़ी युवा मंच
गुवाहाटी अमृत शाखा

नमस्कार, आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पर मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा एवं मारवाड़ी सम्मेलन, मोरानहाट शाखा द्वारा संय...
03/10/2026

नमस्कार,

आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पर मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा एवं मारवाड़ी सम्मेलन, मोरानहाट शाखा द्वारा संयुक्त रूप से उषापुर, मोरान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके सत्य, अहिंसा एवं मानवता के आदर्शों को नमन किया गया। 🪔

कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से इसे सफल बनाने वाले सभी मंच एवं सम्मेलन साथियों का हृदय से आभार। 🙏

आइए, हम सभी गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳

स्वीटी शर्मा - अध्यक्ष
मनीष बेड़िया - सचिव

स्वच्छता दिवस परियोजना रिपोर्ट 🌿मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी समृद्धि शाखा द्वारा स्वच्छता दिवस के अवसर पर दिनांक 1 अक्टूब...
03/10/2026

स्वच्छता दिवस परियोजना रिपोर्ट 🌿
मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी समृद्धि शाखा द्वारा स्वच्छता दिवस के अवसर पर दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को भूतनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के लिए समाज को प्रेरित करना था। शाखा की सदस्यों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में VP सोनिया छाबड़ा, एग्जीक्यूटिव मेंबर पूजा खंडेलवाल, प्रोजेक्ट कन्वीनर कल्पना रंका एवं नेहा बुच्चा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
🌱✨

आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर प्रगति शाखा के सदस्यों द्वारा गांधी पार्क जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर...
03/10/2026

आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर प्रगति शाखा के सदस्यों द्वारा गांधी पार्क जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

MYM PRAGATI SAKHA
NORTH LAKHIMPUR
SECRETARY
SUHANI JHAWAR

राम राम सभी को,आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान म...
03/10/2026

राम राम सभी को,
आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर प्रगति शाखा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पहल की गई। इसके अंतर्गत हमारी शाखा ने विभिन्न मंदिरों और अन्य सामाजिक स्थानों पर स्वच्छता से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया, ताकि हमारे आस-पास के वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिल सके। इस पुनीत कार्य में हमारी शाखा की माननीय अध्यक्षा मोनालिसा अग्रवाल जी और शाखा सदस्य विनीता अग्रवाल जी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। हम इन दोनों का सहहृदय धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग और बहुमूल्य साथ दिया। आज का मूल उद्देश्य समाज में स्वच्छता से जुड़े रहना है।
“स्वच्छता अपनाएं, समाज को स्वस्थ और सुंदर बनाएं।”

धन्यवाद
सोनम अग्रवाल
सचिव
शिवसागर प्रगति शाखा

🏏🔥 *THE BATTLE IS BACK!*🔥🏏After two fabulous seasons, Box Battle is returning — and this time, it’s going to be *BIGGER....
03/10/2026

🏏🔥 *THE BATTLE IS BACK!*🔥🏏

After two fabulous seasons, Box Battle is returning — and this time, it’s going to be *BIGGER. BETTER. BOLDER!*

Presenting *BOX BATTLE 3.0*, brought to you by *Marwari Yuva Manch – Ghy Greater Shakha.*💥

Get ready for bigger teams, tougher matches, louder cheers, stronger friendships and an action-packed box cricket experience! 🏆

⚡ *BOX BATTLE 3.0*
🏏 *Box Cricket Tournament*
🔥 *SMASHING SOON!*

The same passion. A bigger battle. A whole new level of action.

Stay tuned… the countdown begins! ⏳🏏

*Shiv Kumar Mour*
*President*
*Marwari Yuva Manch Ghy Greater Shakha*

03/10/2026
💧पाँचवीं अमृत धारा का शुभारंभ 💧Marwadi Yuva Manch, Nagaon Samriddhi Shakhaजनसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 1 अक्टूबर को ...
03/10/2026

💧पाँचवीं अमृत धारा का शुभारंभ 💧

Marwadi Yuva Manch, Nagaon Samriddhi Shakha

जनसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 1 अक्टूबर को नगांव समृद्धि शाखा ने अपनी पाँचवीं अमृत धारा की स्थापना कर उसका शुभारंभ किया।
यह अमृत धारा महामृत्युंजय मंदिर परिसर में स्थापित की गई, जिसका शुभ उद्घाटन आज शाम 4:00 बजे मंदिर के पुजारी श्री दिलीप आचार्य जी द्वारा किया गया। 🙏

उद्घाटन समारोह में शाखा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस सेवा कार्य को सफल बनाया।

💧 यह अमृत धारा एक गुप्त दानदाता के सहयोग से प्रदान की गई है। उनके इस सेवा भाव के लिए शाखा की ओर से हृदय से आभार एवं साधुवाद। विशेष आभार एवं धन्यवाद
समृद्धि शाखा की अमृत धारा संयोजक श्री मती रुचिका चौधरी का, जिन्होंने इस जल सेवा को सफल बनाने में अपनी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निरंतर प्रयास, समर्पण और सेवा भावना के लिए शाखा उन्हें दिल से धन्यवाद देती है। 🙏💐

“सेवा ही सच्ची साधना है।”
इसी सेवा भावना के साथ समृद्धि शाखा निरंतर जनसेवा के कार्यों में अग्रसर है। 💧

Successfully Completed All 3 Doses Cervical Cancer Vaccine CampWe, MYM Guwahati Professional Branch with Guwahati Samrid...
03/10/2026

Successfully Completed All 3 Doses Cervical Cancer Vaccine Camp

We, MYM Guwahati Professional Branch with Guwahati Samriddhi Branch have successfully completed all 3 doses of the Cervical Cancer Vaccine Camp!

Thank you to everyone who made this drive a grand success. 💐

A Dose Today, A Safer Tomorrow ✨

Marwari Yuva Manch
Guwahati Professional Branch

द्वितीय साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न Marwadi Yuva Manch, Nagaon Samriddhi Shakhaदिनांक 29 सितंबर को समृद्धि शाखा की द्व...
01/10/2026

द्वितीय साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न
Marwadi Yuva Manch, Nagaon Samriddhi Shakha

दिनांक 29 सितंबर को समृद्धि शाखा की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन शाखा की कोषाध्यक्ष सारिका झांवर जी के निवास पर किया गया।
सभा का संचालन शाखा सचिव मधु तोदी जी ने किया तथा सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्वेता जयदीप जी ने की। सभा का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे हुआ और लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
सभा में आने वाले दिनों में किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों एवं शाखा के आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। आगामी कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए आवश्यक योजनाएँ बनाई गईं तथा कुछ नए निर्णय भी लिए गए।
सभा में शाखा के कुल 13 सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।
सभी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।

— मधु तोदी
सचिव
Marwadi Yuva Manch, Nagaon Samriddhi Shakha

Address

31, Brindaban Market, Sati Jaymati Road, Athgaon
Guwahati
781001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purbottar Pradesiya Marwari Yuva Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Purbottar Pradesiya Marwari Yuva Manch:

Shortcuts

Share