Agarwal Sakhi Guwahati

Agarwal Sakhi Guwahati A Non Governmental Organisation at Guwahati, Assam. Motto: Be the change you want to see in the society.

25/6/2026अग्रवाल सखी ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष में स्कूल के बच्चे तथा अन्य लोगों को जूस बितरण किया। इस कार्यक्रम में अ...
25/06/2026

25/6/2026
अग्रवाल सखी ने निर्जला एकादशी के उपलक्ष में स्कूल के बच्चे तथा अन्य लोगों को जूस बितरण किया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल सखी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भिलवाड़ीया जी ने कहा कि उपाध्यक्ष डोली गोयनका,कोशाधक्ष अनिता कुमपावत, सदस्य शशी बगड़िया पिंकी चमड़ीया और नितु सिंघानिया, सरिता भीमसरीया जी का भरपूर सहयोग सहयोग रहा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल सखी ने कराया सामूहिक योगाभ्यासगुवाहाटी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  अ...
23/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रवाल सखी ने कराया सामूहिक योगाभ्यास

गुवाहाटी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल सखी गोहाटी संस्था द्वारा फाटासिल स्थित राधा गोविंद पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षक डॉ. मिताली भिलवाड़िया ने उपस्थित सभी महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होता है।
इस अवसर पर अग्रवाल सखी की अध्यक्ष सुनीता भिलवाड़िया ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। योग से तन, मन और आत्मा तीनों का विकास होता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉली गोयंका, कोषाध्यक्ष अनीता कुमपावत एवं सदस्य नीतू सिंघानिया सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

अग्रवाल सखी द्वारा परमा एकादशी पर गोदान एवं सेवा कार्यक्रम आयोजितगुवाहाटी, 11 जून। अधिक मास कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी के...
12/06/2026

अग्रवाल सखी द्वारा परमा एकादशी पर गोदान एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित

गुवाहाटी, 11 जून। अधिक मास कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को अग्रवाल सखी के तत्वावधान में महानगर स्थित आठगांव गौशाला में गोदान, सवामनी एवं गौ-सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत गोदान का पुण्य कार्य संपन्न किया गया तथा गौमाताओं को घास एवं चारा खिलाया गया। इसके साथ ही गौशाला में रहने वाले ग्वालों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में असम प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्षा तथा प्रवक्ता जुरी सरमा बोरदोलोई जी 57 नंबर वार्ड की पार्षद कबिता सरमा जी उपस्थित रहीं। अग्रवाल सखी की ओर से अतिथियों का फूलाम गामोछा, पौधा एवं गौमाता का मुर्ति भेंट कर सम्मान किया गया । अग्रवाल सखी की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता भिलवाड़िया ने बताया कि सभी अतिथियों ने इस सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपनी सहभागिता प्रदान की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल के सभी सदस्यों एवं उनके परिचितों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण एवं गौसेवा के संकल्प के साथ हुआ। अग्रवाल सखी ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्रवाल सखी द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमगुवाहाटी, 5 जून। एंजल स्कूल, कुमारपाड़...
06/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्रवाल सखी द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

गुवाहाटी, 5 जून। एंजल स्कूल, कुमारपाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विजय गुप्ता जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएमसी की डिप्टी मेयर श्रीमती स्मिता रॉय दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्रवाल सखी ने अतिथियों का फुलाम गामोछा से सम्मानित किया साथ ही पौधा, उपहार प्रदान किया।इस कार्यक्रम में एंजल स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर श्रीमती दीप्ति मेघी एवं विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर में दंत चिकित्सा, नेत्र जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं। लगभग 250 दंत रोगियों, 200 मनोवैज्ञानिक परामर्शार्थियों, 230 नेत्र जांच लाभार्थियों तथा 150 ब्लड शुगर एवं बीपी जांच लाभार्थियों ने सेवाओं का लाभ उठाया।
दंत जांच डॉ. शुभांगी अग्रवाल एवं डॉ. मिताली भिलवाड़िया, जबकि मनोवैज्ञानिक परामर्श डॉ. अनिशा भारतीया एवं मेहक जैन द्वारा दिया गया। मारवाड़ी मैटरनिटी हॉस्पिटल एवं सेंटर फॉर साइट संस्था ने भी सहयोग प्रदान किया।
अंत में अग्रवाल सखी की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भिलवाड़ीया ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किया और सभी अतिथियों, चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में
अग्रवाल सखी की सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।

05/06/2026

5/6/2026
अग्रवाल सखी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और हेल्थ केम्प का आयोजन एंजल इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रेल गोहाटी के विधायक माननीय विजय गुप्ता जी और नगर निगम के उप मेयर इसमिता रोय दास जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।🙏

8/5/2026मातृ दिवस के अवसर पर अग्रवाल सखी के बच्चों द्वारा एक सुंदर एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
11/05/2026

8/5/2026
मातृ दिवस के अवसर पर अग्रवाल सखी के बच्चों द्वारा एक सुंदर एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त करते पुराने यादों को ताजा करवाया। और कुछ गेम भी खिलवाया।💕💕

19/04/2026अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल सखी दुवारा भरलुमुख पोस्ट आफिस के पास श्रद्धालुओं के बीच सात प्रकार के अना...
20/04/2026

19/04/2026
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल सखी दुवारा भरलुमुख पोस्ट आफिस के पास श्रद्धालुओं के बीच सात प्रकार के अनाज से बनी खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस के साथ ही जुस, चिप्स, पानी आदि का भी वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राज्य संवाद एवं सम्पर्क विभाग के देवान धु्रवजोति मोरल जी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रसाद प्राप्त करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। साथ ही अग्रवाल सखी दुवारा किए गए इस सेवा की सरहाना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता भिलवाड़िया जी के साथ उपाध्यक्ष डोली गोयनका, अल्का जालान तथा सदस्य निलम जालान, संगीता अग्रवाल,माया गोयल, और सारिका चंदानी का योगदान रहा।

14/04/2026भावी विधायक माननीय विजय गुप्ता जी के घर में रंगालि बिहु मनाते हुए अग्रवाल सखी।
14/04/2026

14/04/2026
भावी विधायक माननीय विजय गुप्ता जी के घर में रंगालि बिहु मनाते हुए अग्रवाल सखी।

14/4/202672 वां पछीम गोहाटी बिहु सनमिलन ने रंगालि बिहु का आयोजन सोनाराम फिल्ड में किया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल सखी को ...
14/04/2026

14/4/2026
72 वां पछीम गोहाटी बिहु सनमिलन ने रंगालि बिहु का आयोजन सोनाराम फिल्ड में किया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल सखी को भी बुलाया गया और फुलाम गामोछा से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल सखी ने सभी देश वासियों को रंगालि बिहु कि हार्दिक शुभकामनाएं दी।🙏🙏

Address

Guwahati

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agarwal Sakhi Guwahati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share