16/03/2026
आज का बोधकार्य ~ 16/03/2026
विषय ~ The climate cost of the war machine
1️⃣ राजनीतिक लोगों में कोई भी इस विषय पर काम नहीं करता है लेकिन बातें तो लगभग कर ही देता है ऐसे ही जुमलों पर विश्वास करके हम ऐसे लोगों को सरकार में चुनते हैं , उतनी ही सच्चाई इसमें है कि हम खुद अपने देश की सैन्य ताकत को मजबूत होते देखना चाहते हैं और गर्व से खुश होते हैं परिणाम जलवायु पर पड़ता है।
2️⃣ दुनियां की सरकारें सैन्य ताकत पर जो $2.7 ट्रिलियन खर्च करती हैं , उतनी आवश्यकता वास्तव में है नहीं, ये सिर्फ मनुष्य के भीतर बैठा खोखलापन और अज्ञात भय को ढकने की कोशिश है।
3️⃣ बिल्कुल ये मनुष्य के उपभोग प्रधान जीवनशैली और सुरक्षा की मांग ही उस व्यवस्था को बनाए रखती है जो पर्यावरण के विनाश का कारण बनती है ।