युवा शक्ति संगठन, भारत

युवा शक्ति संगठन, भारत स्लम से कलम की ओर✍️✍️✍️

“बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ “वाली सरकार ने एक बेटी की ही जान ले ली !!
22/07/2026

“बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ “वाली सरकार ने एक बेटी की ही जान ले ली !!

20/07/2026
19/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
*युवा शक्ति संगठन भारत एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन*-टिंकू कुमार वर्मा
गुरुग्राम। आज सामाजिक संस्था युवा शक्ति संगठन भारत एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान इलेक्ट्रो होमियोपैथी हॉस्पिटल, क्लोव हॉस्पिटल, शिवाय हॉस्पिटल एवं राघव डायग्नोस्टिक के सहयोग से डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, सेक्टर-104, धनवापुर, गुरुग्राम में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के श्रीचरणों में पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर अंबेडकर विकास समिति, सेक्टर-104 के प्रधान श्री टिंकू कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि अनेक लोग दिहाड़ी मजदूरी करने वाले, कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी तथा समय के अभाव के कारण अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। कई बार जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक वह गंभीर रूप ले चुकी होती है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय रहते अपनी जांच कराने, उचित परामर्श प्राप्त करने और गंभीर बीमारियों से बचाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर श्री सुरेश नहारवाल (संरक्षक), श्री बलवीर सिंह (संरक्षक), श्री चंद्रभूषण जी, श्री बदले सिंह जी, श्री राम शकल जी, श्री सुरेश जी, डॉ. ललित गोला जी, डॉ. दीपक खिरवार जी सहित सभी सहयोगी अस्पतालों एवं संस्थाओं की चिकित्सक टीम तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा शक्ति संगठन भारत, भारत विकास परिषद, सभी सहयोगी अस्पतालों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

19/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति
युवा शक्ति संगठन भारत एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन-

Address

27/5 Ambedkar Nagar
Gurugram

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when युवा शक्ति संगठन, भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share