Geeta Bhawan, Gurgaon

Geeta Bhawan, Gurgaon Shri Sanatan Dharam Sabha Geeta Bhawan is a non profit organization situated at New Colony, Gurgaon,

26/08/2026
जय श्री कृष्ण       जय श्री राधे*डॉ.स्वामी उमानंद* *अधिष्ठाता*               *अमरधाम श्रीहरिमंदिर फर्रुखनगर*श्री गीता भव...
26/08/2026

जय श्री कृष्ण जय श्री राधे

*डॉ.स्वामी उमानंद*
*अधिष्ठाता* *अमरधाम श्रीहरिमंदिर फर्रुखनगर*

श्री गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर से पूर्व *सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा* का दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

*कथा की तिथि*: शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 से वीरवार, 03 सितम्बर 2026 तक
*कथा का समय*: सायं 3:30 बजे से 6:30 बजे तक

*दैनिक कथा का विवरण*
*7 दिन का कार्यक्रम:*
- *शुक्रवार, 28 अगस्त 2026*: देवप्रतिष्ठा, भागवत महात्मय एवं शुकदेव आगमन
- *शनिवार, 29 अगस्त 2026*: विराट स्वरूप वर्णन एवं ध्रुव चरित्र
- *रविवार, 30 अगस्त 2026*: प्रहलाद चरित्र एवं गजेन्द्र मोक्ष
- *सोमवार, 31 अगस्त 2026*: वामन अवतार एवं कृष्णजन्मोत्सव, नंद उत्सव
- *मंगलवार, 01 सितम्बर 2026*: कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग
- *बुधवार, 02 सितम्बर 2026*: रुक्मणी विवाह महोत्सव, सुदामा चरित्र
- *वीरवार, 03 सितम्बर 2026*: नव योगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान, द्वादश स्कंध एवं कथा विश्राम

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*
*शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026* को सायं 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री गीता भवन में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा।
रात्रि ठीक 12:00 बजे _श्री कृष्ण जन्म_ पर महाआरती होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आप सभी भक्तगण सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
यजमान बनने हेतु *विनम्र प्रार्थना*
इस कथा को सफल बनाने हेतु हम सभी भक्तों से *प्रतिदिन यजमान बनने* की प्रार्थना करते हैं। आप अपनी सुविधानुसार बारी-बारी से यजमान का संकल्प ले सकते हैं।
यजमान बनने का महत्व:
1. *पुण्य की प्राप्ति*: यजमान को कथा सुनने का सम्पूर्ण फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो भागवत कथा का यजमान बनता है उसकी 21 पीढ़ियों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
2. *भगवान की विशेष कृपा*: यजमान को भगवान श्री कृष्ण और माँ राधा का विशेष आशीर्वाद मिलता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
3. *परिवार की उन्नति*: यजमान बनने से परिवार में आरोग्य, संतान सुख और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
4. *सेवा का अवसर*: यह ईश्वर और समाज की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।

*पितरों के निमित्त भागवत कथा श्रवण करना अत्यधिक लाभप्रद है।*

*संतान बाधा, ग्रह - वास्तु दोष निवारण,घर में शांति और व्यापार वृद्धि के लिए श्रीमद् भागवत कथा अचूक उपाय हैं।*

*आध्यात्म के पथ पर चलने वालों के लिए श्रीमद् भागवत साक्षात ब्रह्म ज्ञान है।*

अतः आप सभी सनातन धर्म प्रेमियों से विनम्र प्रार्थना है कि इस पुण्य कार्य में अपना नाम यजमान के रूप में अवश्य लिखवाएं।

*छप्पन भोग प्रसाद सेवा*
प्रतिवर्ष की भांति भक्तों की भारी मांग पर इस वर्ष भी *छप्पन भोग प्रसाद* की व्यवस्था की गई है।
*छप्पन भोग प्रसाद की सेवा राशि*: _₹550/- लाभ-हानि रहित, "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर।_
आप अपना प्रसाद श्री गीता भवन कार्यालय में बुक करवा सकते हैं।

*संपर्क*: एस के खुल्लर जी
981825500
उदय भान ग्रोवर जी
9910172193
जय देव गुप्ता जी
9818033304
तरुण चावला जी
9212601392

*निवेदक*:
श्री सनातन धर्म सभा (रजिo),
श्री गीता भवन सभा, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम

*बोलो बांके बिहारी लाल की जय! जय श्री कृष्ण जय श्री राधे*

https://www.youtube.com/live/JGlQc3_iNTQ?si=uq9pkLsiu8gau4Ma
21/09/2025

https://www.youtube.com/live/JGlQc3_iNTQ?si=uq9pkLsiu8gau4Ma

माता की चौकी 2025 || गीता भवन मंदिर ,रामलीला मैदान गुरुग्राम हरियाणा।जय सिया राम।।आप सभी भक्तजनों को यह अवगत कराने में...

20/09/2025

*।जय सिया राम।।*

*आप सभी भक्तजनों को यह अवगत कराने में हमें अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री सनातन धर्म सभा (रजिस्टर्ड), न्यू कॉलोनी, गीता भवन, गुरुग्राम द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 78वां भव्य श्री रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव, दशहरा ग्राउंड, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।*

*कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है:*

*श्री रामलीला मंचन एवं दशहरा उत्सव की तिथियां:*

*दिनांक 21 सितंबर, 2025 (रविवार) से 2 अक्टूबर, 2025 (वीरवर) तक।*

*कार्यक्रम का विवरण:*

*दिनांक 21 सितंबर, 2025 (रविवार) समय:- सायं 7.30 बजे से मां भगवती की विशाल चौकी मां की इच्छा तक (मां वैष्णो निष्काम भक्ति मंडल, गीता भवन के सेवादारों द्वारा)*

*दिनांक 22 सितंबर (सोमवार) से 01 अक्टूबर (बुधवार), 2025 तक:*
*श्री रामलीला का भव्य मंचन।*
*समय: रात्रि 9.00 बजे से 12.00 बजे तक।*
*स्थान: दशहरा ग्राउंड, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम।*

*02 अक्टूबर 2025 (वीरवर):*
*श्री राम जी की शोभायात्रा, अन्य झांकियों सहित श्री गीता भवन से दोपहर ठीक 2.00 बजे प्रारंभ होकर न्यू कॉलोनी की गलियों से होती हुई सायं ठीक 4.00 बजे दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी।*

*कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:*
*मुख्य अतिथियों का स्वागत, सुंदर आतिशबाजी, राम-रावण भीषण युद्ध, रावण, कुंभकरण, और मेघनाथ के पुतलों का दहन, भरत मिलाप, श्री राम राज तिलक और भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण।*

*आप सभी भक्तजनों से सादर निवेदन है कि आप अपने परिवार और मित्रों के साथ इस पावन अवसर पर अवश्य उपस्थित हों।*
*दान और सहयोग:*

*श्री सनातन धर्म सभा, गीता भवन, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे अन्न क्षेत्र, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आप सभी भक्तों से निवेदन है कि आप दिल खोलकर दान कर सकते हैं। दान के लिए विवरण निम्नलिखित है:*

*बैंक खाते की जानकारी:*
*SHRI SANATAN DHARAM* *SABHA (REGD)*

*Punjab National* *Bank, Sector-4 Market, Gurgaon Saving Bank Account No.: PNB SB A/C No. 3342000100011391*
*RTGS/NEFT IFS CODE: PUNB0478500*
*या*

*Bank of Baroda, Railway Road Branch Gurgaon Branch Current A/C No. 78880200000006*
*IFS Code: BARBOVJGURR*

*या*

*PAYTM NO. 9355333139*

*दर्शनाभिलाषी,*
*श्री सनातन धर्म सभा (रजि.), गीता भवन न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम।*

*।।जय सिया राम।।*

Address

Geeta Bhawan, New Colony
Gurugram
122001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Geeta Bhawan, Gurgaon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Geeta Bhawan, Gurgaon:

Shortcuts

Share