08/03/2026
विश्व विजेता भारत! 🇮🇳🏆
टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऐतिहासिक विजय के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
मैदान पर खिलाड़ियों के जज्बे, समर्पण और संघर्ष ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया। आज करोड़ों भारतीयों की धड़कनें एक साथ धड़क रही थीं और टीम इंडिया ने उन उम्मीदों को जीत में बदल दिया।
यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, सामर्थ्य और अटूट संकल्प की प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई!
जय हिंद! 🇮🇳