19/09/2026
*♻️ स्वच्छता ही सेवा – कबाड़ी विक्रेता एवं IWW जागरूकता अभियान ♻️*
*दिनांक - 19/09/2026*
*उद्देश्य -3R Zero Waste टीम द्वारा कबाड़ी विक्रेताओं एवं Informal Waste Workers (IWW) के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कचरा संग्रहण, छंटाई एवं हैंडलिंग के दौरान सुरक्षित कार्यप्रणाली, व्यक्तिगत स्वच्छता और श्रमिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।*
*कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा श्रमिकों को हैंड ग्लव्स, मास्क एवं सेफ्टी शूज़ उपलब्ध कराए गए और इनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।*
*साथ ही, कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जोखिमपूर्ण सामग्री को सावधानीपूर्वक संभालने के बारे में समझाया गया।*
*सुरक्षित श्रमिक • स्वच्छ वातावरण • बेहतर समाज*
*स्वच्छता ही सेवा है — और स्वच्छता की शुरुआत सुरक्षित तरीके से काम करने से होती है।*
3RZeroWaste WasteManagement SwachhBharat SafaiSeva