03/08/2026
प्रिय SLAG परिवार,
हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि Indian DJ Expo 2026 की ओर से Sound 'N' Light Association Gurugram (SLAG) के सभी सदस्यों के लिए विशेष आमंत्रण (Special Invitation) प्राप्त हुआ है।
यह हमारे पूरे एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है कि Indian DJ Expo ने हमारी एसोसिएशन को विशेष पहचान देते हुए सभी सदस्यों को इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में आमंत्रित किया है।
तारीख: 19, 20 एवं 21 अगस्त 2026
📍 स्थान: भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली
यह प्रदर्शनी साउंड, लाइट, DJ, AV, स्टेज, LED, इवेंट टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नवीनतम तकनीकों को जानने और देशभर के प्रोफेशनल्स से मिलने का बेहतरीन अवसर है।
सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में भाग लें और अपनी एसोसिएशन की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं।
SLAG – Together We Grow, Together We Lead.
धन्यवाद।