26/08/2023
आज 26 अगस्त, 2023 को अनमोल रत्न वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रोटरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 22 में 'Academic Excellence Award, 2023' सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
जिसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं के माधवी छात्र और छात्राएं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए उन सभी को अनमोल रत्न वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया ।
शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें सफलता की ओर अग्रसर करता है । शिक्षा ही हमें श्रेष्ठ बनाती है, सिर्फ किताबी ज्ञान ही शिक्षा नहीं होता अपितु हमारा मानसिक विकास भी सफलता के लिए आवश्यक है। सिर्फ कल्पना करने से हमें सफलता नहीं मिल सकती, सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। शिक्षा से ही आन बान और शान होती है। हम उम्मीद करते हैं की आप जीवन में कामयाबी हासिल करें और खूब तरक्की करें ।
इस अवसर पर माननीय श्री नवीन गोयल जी, श्री गगन गोयल जी, श्री गजेंद्र गुप्ता जी, श्रीमति भारती कुमारी जी, श्री राकेश मलिक जी, श्री जय सिंह कटारिया जी, श्री श्यामसुंदर गोयल जी, श्री विश्वमोहन जी एवम अन्य गणमानय सदस्य उपस्थित रहे ।
श्री आशीष अग्रवाल, श्री मोहित ठुकराल, श्री कुलबीर जी, श्रीमति शिवानी जिंदल, श्री आशीष श्योराण एवम गरिमा श्योराण को इस सफल प्रयास के लिए उत्साहित किया गया व अनेक व्यक्तियों ने भविष्य के समारोह के आयोजन के लिए योगदान दिया।
आप सभी को और रोटरी पब्लिक स्कूल को सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए कोटी कोटी धन्यवाद!!🙏🙏🙏
अनमोल रत्न वेलफेयर फाउंडेशन