01/06/2026
आज सहजशक्ति फाउंडेशन ने अपना वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह, उमंग और प्रेरणा के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मनिर्भरता प्रयासों, बच्चों की शिक्षा एवं कौशल विकास की उपलब्धियों को भी साझा किया गया। यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सपनों, मेहनत और सामाजिक बदलाव की एक खूबसूरत झलक था।
कार्यक्रम में वार्ड 16 के पार्षद विक्रमजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही से मीनाक्षी सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी की जिला सचिव एवं बादशाहपुर मंडल प्रभारी निधि मल्होत्रा, सोहना से सतीश राघव, बादशाहपुर आंगनवाड़ी की संचालिका ब्रह्म यादव तथा राजेश गौबा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहज़ शक्ति फाउंडेशन की ओर से मीनाक्षी रंजन, अनिल मल्होत्रा, पंकज, कविता मुंजाल, विमला राघव, सीमा, रचना शर्मा, रचना मेहता, सिलाई शिक्षिका सोनिया, मंजू यादव, बबीता यादव, विद्यालय शिक्षिकाएँ पूजा एवं कोमल तथा कंप्यूटर शिक्षक अनुभव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों एवं महिलाओं को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
“साथ मिलकर बदल रहे हैं ज़िंदगी की दिशा — शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ।”