Gandhi vocational college, Guna

Gandhi vocational college, Guna “Gandhi Vocational Autonomous College, Guna” was established in the year 2000 by Om Shikha evam Samaj Kalyan Samiti.

The Honarable Member of Parliament Shri Laxman Singh Ji performed its inauguration on 11th Oct 2000.

*गाँधी महाविद्यालय में महिलाओं का कार्यस्थल पर यौनशौषण पर सेमिनार का आयोजन* शहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्...
18/12/2025

*गाँधी महाविद्यालय में महिलाओं का कार्यस्थल पर यौनशौषण पर सेमिनार का आयोजन*

शहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्वारा ग्रेड 'A' प्राप्त गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज गुना में आज 17 दिसंबर 2025 में एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार महिलाओं का कार्यस्थल पर यौनशौषण का आयोजन किया गया। सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संचालक एव चेयरमैन आदरणीय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी एवं संचालिका महोदया श्रीमती ज्योति राठी जी उपस्थित रहे।
सेमिनार का प्रारम्भ संचालक मण्डल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जलित कर की गई।
इस सेमिनार में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़नए घरेलू हिंसा, महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, पोक्सो एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता जैसे गंभीर एवं प्रासंगिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेमिनार में संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाला यौन शोषण एक गंभीर सामाजिक एवं कानूनी अपराध हैए जो महिलाओं की गरिमाए समानता और सुरक्षित कार्य वातावरण के अधिकार का उल्लंघन करता है। भारत का संविधान प्रत्येक महिला को सम्मानपूर्वक और भयमुक्त वातावरण में कार्य करने का अधिकार देता है।
इसी संदर्भ में आगेs संचालिका महोदया श्रीमती ज्योति राठी जी ने कहा कि यौन शोषण केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मौखिक, मानसिकए संकेतों, टिप्पणियों, अश्लील संदेशों अथवा किसी भी प्रकार के अवांछित व्यवहार के रूप में भी हो सकता है। ऐसे मामलों में चुप रहना अपराध को बढ़ावा देता है। पीड़िता को बिना भय अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखना कानूनन अनिवार्य है।
इसके पश्चात बी.एड. विभाग प्रमुख डॉ. एस. एस. श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की यह नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं न्यायपूर्ण वातावरण प्रदान करें तथा कानूनों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाएं।
कार्यक्रम में सहा. प्राध्यापक श्रीमती संध्या भार्गव ने बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करने हेतु बनाया गया है। प्रत्येक संस्था में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिल सके।
सहा. प्राध्यापक श्रीमती प्रिया शाह ने सेमिनार में संविधान में महिलाओं को प्राप्त समानताए स्वतंत्रता और गरिमा के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारतीय संविधान महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देता है और किसी भी प्रकार के भेदभाव को प्रतिबंधित करता है।
इसी क्रम में सहा. प्राध्यापक श्रीमती सुनीता तिवारी ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों को गंभीर अपराध मानते हुए कठोर दंड का प्रावधान है। वक्ताओं ने बच्चों की सुरक्षाए रिपोर्टिंग प्रक्रिया और समाज की जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया। सेमीनार में सहा. प्राध्यापक सुश्री श्रृद्धा ओझा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में प्रशासनिक प्रमुख श्री अंकित मिश्रा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी संस्थानों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाएं, नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें और कार्यस्थल को सुरक्षित बनाएं।
मंच का संचालक प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहा जिनमें डा. रीमा शर्मा, सहा. प्राध्यापक श्री आशीष अरोरा, सहा. प्राध्यापक श्री आकाश सक्सेना, सहा. प्राध्यापक श्री नारायण कुशवाह, श्री सुभ्र चक्रवर्ती एवं बड़ी संख्या में छात्र/ छात्राए उपस्थित रहें।

*गाँधी महाविद्यालय गुना में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह शुभारम्भ*शहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्वारा ग्र...
21/11/2025

*गाँधी महाविद्यालय गुना में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह शुभारम्भ*
शहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्वारा ग्रेड 'A' प्राप्त गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज गुना में
आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (1 नवम्बर) के अवसर पर तीन दिवसीय (1 नवम्बर से 3 नवम्बर) कार्यक्रम का शुभारंभ सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख श्री के.के.खरे एवं शिक्षा प्रमुख डा. एस.एस.श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संध्या भार्गव एवं डा. रीमा शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार राष्ट्रगान "जनगणमन", राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" एवं मध्यप्रदेश गान "सुख का दाता" आदि का सामुहिक गान हुआ।
महाविद्यालय के शिक्षा प्रमुख डा. एस.एस.श्रीवास्तव द्वारा आज के कार्यक्रम का महत्व एवं उपयोगिता पर उद्बोधन देते हुए मध्यप्रदेश के विभिन्न शिक्षाविद्, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री के.के.खरे द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के सांस्कृतिक विकास एवं गौरवशाली विरासत पर उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं कवियों प्रबुद्धजन व्यक्तियों आदि के बारे में बताया एवं उपस्थित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
वाणिज्य प्रमुख श्रीमती प्रिया शाह ने अपनी स्पीच में विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परम्परा से प्रेरणा देते हुए आगे बढ़ने की नसीहत दी। महाविद्यालय की छात्रा साक्षी सेन बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष, माजिद खान बी.ए.प्रथम वर्ष एवं आर्यन गौतम बी.एस.सी. प्रथम वर्ष द्वारा भी स्पीच दी गई। मंच का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा द्वारा किया गया A प्राध्यापक श्री अंकित मिश्रा आगामी प्रतियोगिताओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री आशीष अरोरा, श्रीमती सुनिता तिवारी, श्री आकाश सक्सेना, श्री राकेश त्रिपाठी, श्री नारायण कुशवाह, श्री सुभ्र चक्रवर्ती, सुश्री श्रद्धा ओझा, सुश्री रश्मि यादव, सुश्री राधिका रघुवंशी अन्य प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं छात्र/छात्राए उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संध्या भार्गव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देने वाले समस्त जन का आभार प्रकट किया गया।

*गाँधी वोकेशनल गुना में शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न*गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज गुना में भारत सरकार एवं NCT...
28/10/2025

*गाँधी वोकेशनल गुना में शपथ ग्रहण एवं एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न*
गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज गुना में भारत सरकार एवं NCTE के निर्देशानुसार सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2025 के अन्तर्गत सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः 11:00 बजे प्राचार्य महोदय प्रशासनिक अधिकारी महोदय, B.Ed. प्रमुख महोदय, परीक्षा नियंत्रक महोदया, एकाउन्ट प्रमुख महोदया, अन्य प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं समस्त स्टाफ द्वारा सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्षिता के साथ कार्य करने की निर्धारित शपथ ली गयी। तत्पश्चात कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, B.Ed. प्रमुख डा. एस.एस. श्रीवास्तव जी, प्रशासनिक प्रमुख श्री के. के. खरे, परीक्षा नियंत्रक डा. रिचा शर्मा एवं एकाउन्ट प्रमुख श्रीमति सपना सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया आज की कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के चेयरमैन एवं संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी ने सर्तकता हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि महापुरूषों के सपनों का भारत बनाने के लिये हम सब को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये अपने स्तर से सतत प्रयास करने है। ताकि एक पारदर्शी एवं सभ्य समाज का निर्माण हो सके, हम सबको ईमानदारी से काम करते हुए कानून के शासन का पालन करना होगा। बी. एड. प्रमुख डा. एस.एस. श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सर्तकता विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम समस्त लोगों का यह कर्तव्य है कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई के लिये प्रतिबध्द रहें अपना कार्य ईमानदारी से करें एवं सत्य निष्ठा बनाए रखे। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री के. के. खरे अपने उद्बोधन में कहा की आज की कार्यशाला भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में उनको समर्पित है, हम सब सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2025 दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नबम्वर तक मना रहें है। भारत से भ्रष्टाचार को मिटाने की जिम्मेदारी न केवल सरकारी एजेंसीज की है बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, संज्ञान में आयी भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट संबंधित एजेंसीज, सर्तकता विभाग को दें। ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश हो सके एवं ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बन सके। प्राध्यापक अंकित मिश्रा द्वारा भ्रष्टाचार निवारण के लिये विभिन्न सरकारी एजेंसीज का विस्तार से वर्णन किया, प्राध्यापक श्रीमती प्रिया शाह द्वारा सर्तकता विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि हम सबको ईमानदार आचरण से भ्रष्टाचार निवारण के लिए सतत प्रयास करने पड़ेंगे, प्रध्यापक श्री आशीष अरोरा द्वारा भी उद्बोधन में कहा गया कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से पालन करना हम सबका ध्येय होना चाहिए।
विद्यार्थियों में अदिति राठोर B.Com. II Year, माजिद अली खान, B.A. Ist Year, अर्चना रजक B.A. II Year] उजमा बी शेख B.Ed III sem द्वारा भी स्पीच दी गयी। इस अवसर पर एक प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया जिसमें महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों द्वारा टीम बना कर भाग लिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख श्री के.के.खरे सर द्वारा महाविद्यालय के चेयरमैन संचालक महोदय एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्तजन का आभार प्रकट किया।
मंच का सफल संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा जी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रीमा शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती संध्या भार्गव, राकेश त्रिपाठी, आकाश सक्सेना, नारायण कुशवाह , सुभ्र चक्रवर्ती, सुश्री पूजा रघुवंशी, सुश्री राधिका रघुवंशी, सुश्री रश्मि यादव, सुश्री श्रद्धा ओझा अन्य प्राध्यापकगण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राए उपस्थित रहें।

*गाँधी महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा सेमिनार सम्पन्न*शहर के प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ऑटोनोमस नेक द्वारा ग्रेड A प्राप्त गाँध...
26/09/2025

*गाँधी महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा सेमिनार सम्पन्न*
शहर के प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ऑटोनोमस नेक द्वारा ग्रेड A प्राप्त गाँधी वोकेशनल ऑटोनोमस कॉलेज गुना में आज सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत एक भव्य सेमिनार का आयोजन विषय प्रतियोगात्मक परीक्षाओं के प्रति बदलता दृष्टिकोण, मार्गदर्शन, मेंटरशिप का महत्व एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं में अवसर आदि पर उत्साह एवं हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में पधारें मुख्य अतिथि डा. डी.के.शर्मा जी , सदस्य पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार एवं पूर्व वाइस चांसलर डा. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, महू इंदौर, कीनोट स्पीकर डा. वीरेन्द्र कुमार सिंह जी, जे.एन.यू. यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि श्री हरिशंकर विजयवर्गीय जी, गाँधी महाविद्यालय के चेयरमैन एवं संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी , संचालक महोदया श्रीमती ज्योति राठी जी एवं प्राचार्य डा. अर्चना दिनेश शर्मा जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री अवधेश श्रीवास्तव जी ने स्वागत भाषण देते हुए समस्त अतिथिगण का हार्दिक स्वागत करते हुए आज के कार्यक्रम की सार्थकता एवं विषयवस्तु पर बोलते हुए विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता पाने के लिए आप सब अपना सर्वोत्तम और सम्पूर्ण प्रयास करते हुए जीवन में आगे बढ़के अपना, अपने अभिभावक का एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होनें विद्यार्थियों के कैरियर के लिए महाविद्यालय की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मेंटरशिप का महत्व भी समझाया एवं सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
प्राचार्य डा. अर्चना दिनेश शर्मा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि भविष्य में गाँधी महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के समस्त प्रकार की तैयारी इंदौर, भोपाल एवं अन्य बड़े शहरों के अनुसार ही अनुभवी एवं योग्य प्रशिक्षित प्राध्यापकगण द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होनें मुख्य वक्ता डा.वीरेन्द्र कुमार सिंह का संक्षिप्त परिचय दिया।

कार्यक्रम में जे.एन.यू. नई दिल्ली से पधारे कीनोट स्पीकर डा. वीरेन्द्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में सफलता कैसे प्राप्त करें, मेंटरशिप का क्या महत्व है, गर्वमेंट जाब में जाने के लिए क्या अवसर प्राप्त है एवं मार्गदर्शन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिया एवं मार्गदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि डा. डी.के.शर्मा जी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधी महाविद्यालय जिले का सर्वोत्तम अग्रणी महाविद्यालय है, यहाँ से शिक्षा प्राप्त करके कई विद्यार्थी बड़े-बड़े पदो पर पहुँचे है, प्रेरणा के स्त्रोत है, आप समस्त विद्यार्थी भी योग्यता और क्षमतओं से भरे है। शानदार एवं संपूर्ण प्रयास करते हुए अपने कैरियर को यादगार बनाए और भविष्य में कुछ बनकर दिखाए। उन्होनें डा. वीरेन्द्र कुमार जी की तारीफ करते हुए महाविद्यालय से आगे भी इस तरह के सेमीनार में बच्चों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने के लिए महाविद्यालय के प्रयासो की सराहना की। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण द्वारा भी उद्बोधन दिया गया एवं कई विद्यार्थियों ने सम्बंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षा प्रमुख डा. एस.एस.श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी के.के.खरे, परीक्षा नियंत्रक डा. रिचा शर्मा, अकाउन्ट हेड श्रीमती सपना सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापकगण श्रीमती सुनीता तिवारी, डा. रीमा शर्मा, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती प्रिया शाह, श्री आशीष अरोरा, श्री उमाशंकर बिरथरे, श्री आकाश दीप सक्सेना, श्री राकेश त्रिपाठी एवं अन्य प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं बड़़ी संख्या में छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहें।
अंत में महाविद्यालय के संचालकगण द्वारा उपस्थित अतिथिगण को स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल से सम्मानित किया एवं महाविद्यालय की संचालक महोदया श्रीमती ज्योति राठी द्वारा उपस्थित समस्त अतिथिगण एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्तजन का आभार प्रकट किया। मंच का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा एवं श्री अंकित मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथिगण एवं स्टाफ द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं एक पेड़ माँ के नाम थीम का सभी को संदेश दिया।

गांधी महाविद्यालय गुना में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह पूर्वक सम्पन्नशहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्...
05/09/2025

गांधी महाविद्यालय गुना में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह पूर्वक सम्पन्न
शहर का प्रतिष्ठित एकमात्र ऑटोनोमस एवं नेक द्वारा ग्रेड 'A' प्राप्त कॉलेज गांधी वोकेशनल ऑटोनॉमस कॉलेज गुना में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी एवं संचालक महोदया श्रीमती ज्योति संजय राठी जी एवं द्वारा दीप प्रज्जलन एवं माँ सरस्वती एवं डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यार्थियों द्वारा संचालकगण, प्राध्यापकगण का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्वागत भाषण महाविद्यालय के बी.काॅम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी श्री माजिद खान ने दिया। संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि महाविद्यालय ने जो प्रगति की है उसमें प्रबंधन के साथ-साथ शिक्षको का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने उपस्थित समस्त प्राध्यापकगण एंव विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संचालक महोदया श्रीमती ज्योति राठी जी मेम द्वारा डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। जीवन में माता-पिता और शिक्षक का स्थान सर्वोपरी होता है। सच्चा गुरू मार्गदर्शक होता है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वेलकम डांस ज्योति एवं स्वाती द्वारा प्रस्तुत किया गया। सुश्री सोनाली द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, साक्षी सेन ने स्पीच दी, भूमिका किरार द्वारा क्वीज कराया गया। ग्रुप डांस सोनाली जैन, परी, अर्चना, अंकिता, स्तुति द्वारा प्रस्तुत किया गया। ग्रुप सांग नम्रता एवं निकिता द्वारा प्रस्तुत किया गया। बी.एड. प्रमुख डा एस.एस.श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों को सारगर्भित एवं विषयानुगत रोचक जानकारी एवं प्रेरणा दी। महाविद्यालय में डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को केक काट कर सेलिबे्रट भी किया गया। इस अवसर पर संचालकगण द्वारा महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापकगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री के.के.खरे, परीक्षा नियंत्रक डा रिचा शर्मा, एकाउन्ट हेड श्रीमती सपना सिंह, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संध्या भार्गव एवं श्रीमती प्रिया शाह, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा, श्री आशीष अरोरा, श्री उमाशंकर बिरथरे, श्री राकेश त्रिपाठी, डा रीमा शर्मा, श्री जगदीश धाकड़, श्री अंकित मिश्रा, श्री अकाश सक्सेना, सुश्री पूजा रघुवंशी, सुश्री रश्मी यादव, श्री नारायण कुशवाह, सुश्री श्रृद्धा ओझा, सुश्री राधिका रघुवंशी, श्री सुभ्र चक्रवर्ती, अन्य प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में आभार छात्र रोहित भार्गव द्वारा किया गया। समस्त प्राध्यापकण एवं विद्यार्थियों को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया।

02/09/2025
गांधी महाविद्यालय गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण अभियान संपन्न शहर का प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ऑटोनॉम...
03/08/2025

गांधी महाविद्यालय गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण अभियान संपन्न
शहर का प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ऑटोनॉमस कॉलेज नेक द्वारा A ग्रेड प्राप्त गांधी वोकेशनल ऑटोनॉमस कॉलेज गुना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ |इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर मैं मुख्य अतिथि श्री हरि शंकर जी विजयवर्गीय, महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न तरह के वृक्ष एवं पौधों को रोपित किया गया |मुख्य अतिथि महोदय एवं संचालक महोदय द्वारा विद्यार्थियों को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया एवं वृक्षों के महत्व को भली भांति समझाया वृक्ष प्राण दायक वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं |वातावरण से प्रदूषण एवं जहरीली गैसों का अवशोषण कर वातावरण को शुद्ध और रहने योग्य बनाते हैं, हम सबको जीवन में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं के शानदार एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए सभी लोगों ने सराहना की | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख के के खरे, B.Ed प्रमुख डॉक्टर S.S.श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रिचा शर्मा, डॉक्टर रीमा शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती प्रिया शाह, श्री नारायण कुशवाहा, डॉ संध्या भार्गव, अन्य प्राध्यापकगण, महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |

Gandhi Vocational Autonomous College Guna (M.P.)गाँधी महाविद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव शहर का प्रतिष्ठित ...
10/07/2025

Gandhi Vocational Autonomous College Guna (M.P.)
गाँधी महाविद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव
शहर का प्रतिष्ठित एवं एकमात्र ग्रेड ए A प्राप्त गाँधी वोकेशनल ओटोनोमस कालेज गुना में 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव पूर्ण उत्साह एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री डा. के.पी.अरोरा जी पूर्व प्राचार्य शा. स्नात्कोत्तर महाविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि श्री हरिशंकर जी विजयवर्गीय महाविद्यालय के के अध्यक्ष एवं संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव एवं संचालक महोदय श्रीमती ज्योति संजय राठी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवन कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डा. के.पी.अरोरा जी का विशिष्ट अतिथि श्री हरिशंकर विजयवर्गीय जी एवं संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी एवं संचालक महोदया श्रीमती ज्योति राठी मैडम जी द्वारा स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमान विजयवर्गीय जी का स्वागत महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं संचालक महोदय द्वारा किया गया संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी का स्वागत प्राध्यापक श्री आशीष अरोड़ा जी ने किया संचालक महोदय श्रीमती ज्योति राठी जी का स्वागत महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रिचा शर्मा द्वारा किया गया इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन का लाइव टेलीकास्ट समस्त विद्यार्थियों एवं प्राध्यापक गण को दिखाया गया तत्पश्चाप गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का प्रारब्ध प्रारंभ हुआ संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी द्वारा स्वागत भाषण में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एवं जीवन में सच्चे गुरू एवं गुरू आर्शिवाद के महत्ता पर प्रकाश डाला। पूर्व प्राचार्य पी.जी. काॅलेज गुना एवं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डा. के.पी.अरोरा जी को सभी उपस्थित विद्यार्थी एवं अन्य से परिचय कराया एवं उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री हरिशंकर जी विजयवर्गीय द्वारा गुरू पूर्णिमा दिवस मनाने की महत्ता, उपयोगिता एवं जीवन मैं इसकी व्यवाहरिक्ता पर प्रकाश डाला। संचालक महोदया श्रीमती ज्योति राठी मैडम द्वारा भी गुरू पुर्णिमा पर्व की उपयोगीता पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि डा. के.पी.अरोरा सर द्वार अपने उद्बोधन में गुरू बीन ज्ञान न होए गोसाई, गुरू की उपयोगिता एवं अनादी काल रामायण - महाभारत के युग से चली आ रही गुरू शिष्य परम्परा के रोचक उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को एवं उपस्थित प्राध्यापकगणों को सरगर्वित एवं प्रेरणादायिक मार्ग दर्शन किया।
बी.एड. प्रमुख डा. एस.एस.श्रीवास्तव जी द्वारा भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक बाते बताइ।
छात्रा साक्षी सेन, नीलम परिहार, रीमा बरेला एंव छात्र कृष्णा रघुवंशी, केशव जादोन द्वारा भी स्पीच दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी के.के.खरे, परीक्षा नियंत्रक डा. रिचा शर्मा, प्रध्यापकगण डा.रीमा शर्मा, आशीष अरोरा, आकाश सक्सेना, सुश्री रश्मी यादव, शुभ्र चक्रवर्ती, अन्य स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
अंत में प्राध्यापक श्रीमती प्रिया शाह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त संबंधी जन का एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का एवं संचालक मण्डल का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा जी द्वारा किया गया।

गाँधी महावि. गुना में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न: विद्यार्थीयो को भविष्य निर्माण हेतु दिया गया मार्गदर्शन शहर के प्रीतिष...
10/07/2025

गाँधी महावि. गुना में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न: विद्यार्थीयो को भविष्य निर्माण हेतु दिया गया मार्गदर्शन
शहर के प्रीतिष्ठित एवं एकमात्र ग्रेड ए प्राप्त, गाँधी वोकेशनलऑटोनॉमस कॉलेज गुना में आज उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु नव प्रवे शित छात्र/छात्राओं के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम दिनांक 4, 5 एवं 7 जुलाई का समापन हुआ विद्यार्थियो को नवीन संस्था की प्रकृति को सीखने एवं समझने का मौका मिला महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न डिग्री कोर्स और डिप्लोमा कोर्सेस के बारे में जानकारी प्राप्त हुई उन्हें शैक्षणिक अकादमिक खेलकूद एवं कलचरल कैलेंडर की जानकारी हुई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री अवधेश श्रीवास्तव जी रहें। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री के.के. खरे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए महाविद्यालय द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं गतिविधियों जैसेः- N.S.S. आपदा मित्र, भारतीय ज्ञान परम्परा, युवा उत्सव, शैक्षणिक कलैण्डर महाविद्यालय में विभिन्न कंपटीशन कोचिंग आदि की जानकारी दी।
महाविद्यालय के संचालक महोदय द्वारा नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए महाविद्यालय द्वारा हरसंम्भव सुविधाए एवं डिग्री और डिप्लोमा कोर्सेस एक साथ करने पर विभिन्न तरह के रिलेक्शेसन की घोषणा की एवं समस्त विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल में पंजीयन कराकर रोजगार प्राप्त हेतु सहयोग करने की घोषणा की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एकेडमिक संस्कृतिक आध्यात्मिक खेलकूद गेम्स कंपटीशन परीक्षाओं आदि के लिए प्रेरित किया एवं सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए अभिप्रेरणा दी
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों परीक्षाओं एवं प्रायोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वाणिज्य प्रमुख श्रीमती प्रिया शाह मेडम ने विद्यार्थियों को अपने विषय पाठ्यक्रम एंव प्रोजेक्ट्स पाठ्यक्रम से परिचित कराया। इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का सीनियर विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया एवं परिचय दिया गया
प्राध्यापक श्रीमती सुनीता तिवारी द्वारा भी उद्बोधन दिया गया।
अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री उमेश शर्मा द्वारा अध्यक्ष महोदय, प्रशासनिक अधिकारी महोदय, अन्य प्राध्यापकगण, समस्त कॉलेज स्टाफ एवं समस्त उपस्थित छात्र/छात्राओं का आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
मंच का संचालन प्राध्यापक अंकित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री आशीष अरोराश्री नारायण कुश्वाह, श्री आकाश सक्सेना, सुश्री रश्मी यादव, श्री शुभ्र चकवर्ती एवं अन्य प्राध्यापकगण, कॉलेज स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें।

गांधी महाविद्यालय गुना में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गांधी वोकेशनल ऑटोनॉमस कॉलेज गुना में आज दिनांक 21 जून 2025 क...
21/06/2025

गांधी महाविद्यालय गुना में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
गांधी वोकेशनल ऑटोनॉमस कॉलेज गुना में आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ यह कार्यक्रम आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों एवं समय सारणी के अनुसार संपन्न कराया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमती उषा विजयवर्गीय जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुना एवं महाविद्यालय के संचालक गण संचालक महोदया श्रीमती मीनू मंगलेश विजयवर्गीय जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके की गई मुख्य अतिथि मैडम का स्वागत प्राध्यापक श्री आशीष अरोड़ा जी ने किया संचालक महोदय श्रीमती मीनू मैडम का स्वागत प्राध्यापक आकाश सक्सेना ने किया प्रशासनिक अधिकारी कमलकांत खरे का स्वागत प्राध्यापक जगदीश धाकड़ ने किया कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख के के खरे ने 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर एवं योग की महत्वता पर प्रकाश डाला मुख्य अतिथि मैडम श्रीमती उषा विजय वर्गीय जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित समस्त प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थियों को योग की महत्वता एवं उपयोगिता एवं जीवन में योग को अपनानै से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया संचालक महोदय श्रीमती मीनू मंगलेश विजयवर्गीय जी ने अपने उद्बोधन में कहां की योग हमारे लिए बहु उपयोगी है आज सारा विश्व योग की महत्वता को जान रहा है एवं उसे अपना रहा है कई असाध्याय बीमारियां का इलाज योग के द्वारा किया जा रहा है कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीका विशाखापट्टनम से सीधा प्रसारण समस्त उपस्थित प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों को दिखाया गया एवं प्रेरणा ली गई कार्यक्रम में महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री उमेश शर्मा प्राध्यापक द्वारा विभिन्न तरह के सामान्य योगासन कराए गए अंत में प्राचार्य द्वारा समस्त अतिथि गण एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त जन का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का मंच संचालन श्री उमेश शर्मा सर द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्राध्यापक श्री राकेश त्रिपाठी श्री अंकित मिश्रा श्री शुभ्रा चक्रवर्ती अन्य प्राध्यापक गण कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे🙏

Address

A. B. Road, Kushmoda
Guna
473001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gandhi vocational college, Guna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gandhi vocational college, Guna:

Share