Shri Sanatan Ekta Mission Trust Guna Mp

Shri Sanatan Ekta Mission Trust Guna Mp Empowering lives through service! � Free book bank for needy kids, temple clean-ups, blood camps, tr

14/03/2026

📚 निःशुल्क बुक बैंक गुना मप्र
निर्धन छात्र छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा का द्वार! 📚
श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट, गुना (मध्य प्रदेश) की संस्थापक लक्की सक्सेना द्वारा संचालित Bank (Free) गरीब और जरूरतमंद छात्राओं छात्रों के लिए एक अनमोल उपहार है। यह ट्रस्ट शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे मुफ्त में अपनी पढ़ाई की किताबें, स्कूल बेग, पेन पेन्सिल आदि शिक्षा से संबंधित सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री लक्की सक्सेना के नेतृत्व में यह पहल गुना और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों बच्चों को लाभ पहुंचा रही है।सेवा की विशेषताएं पूरी तरह मुफ्त है,कोई भी शुल्क नहीं न लेने पर, न जमा करने पर।जो सामग्री जमा होती है वही वितरण करते है ।पूर्ण सत्र के लिए: किताबें पूरे साल के लिए जमा करवा सकते है पढ़ाई खत्म होने पर वापस करें।जाति-धर्म से परे: हर जरूरतमंद छात्र के लिए खुला है बिना किसी भेदभाव के।दान का अवसर: आपके घर की पुरानी बुक्स दान करें, और दूसरों की मदद करें

ग 📖✨ #शिक्षा_सेवा

06/03/2026

श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना मप्र द्वारा संचालित निशुल्क बुक बैंक अभियान से जुड़े व गरीब निर्धन बेसहारा छात्र छात्राओं के जीवन मे उम्मीद की किरण जगाये
#ऋतेश्वरजीमहाराज

02/03/2026

श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना मप्र व निशुल्क बुक बैंक टीम की ओर से आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनायें
#ऋतेश्वरजीमहाराज

23/02/2026

शिक्षा ही अंधकार का नाश करने वाली ज्योति है:
श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना (म.प्र.) की ओर से निर्धन विद्यार्थियों को #बुक बैंक के माध्यम से मुफ्त शिक्षा संबंधित सामग्री वितरण एक पहल
आइए, मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें व जुड़े

लक्की सक्सेना
संस्थापक
श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना मप्र (बुक बैंक निशुल्क)

18/02/2026

परमपूज्य युग पुरुष मुनि आदित्य सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से प्रेरित बुक बैंक अभियान आज के इस भागदौड़ भरे युग में, जहाँ शिक्षा का प्रकाश हर बच्चे तक पहुँचना आवश्यक है, श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट, गुना (मध्य प्रदेश) द्वारा संचालित 'बुक बैंक' एक अनमोल पहल बनकर उभरा है। यह बुक बैंक गरीब और वंचित बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को रोशन करने का माध्यम है। इस पवित्र अभियान को और अधिक शक्ति प्रदान करने हेतु परमपूज्य युग पुरुष मुनि आदित्य सागर जी महाराज गुरुदेव ने अपने हृदयस्पर्शी आशीर्वाचन प्रदान किए।पूज्य गुरुदेव ने ऑनलाइन संचालित 'श्रुत समाधान' के माध्यम से पूज्य गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया गुरुदेव के इन आशीर्वादों ने ट्रस्ट परिवार को नई ऊर्जा प्रदान की है।इसके साथ ही, पूज्य गुरुदेव ने मुझे व्यक्तिगत रूप से जीवन के लिए असीम आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि चुनौतीयों से घबराना नहीं व पहले हंसी करता है समाज लेकिन आपको लगातार लगे रहना है एक दिन आपका ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगा । ये आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य धरोहर हैं, जो मुझे और दृढ़ संकल्प के साथ ट्रस्ट के मिशन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट का यह बुक बैंक अभियान गुरुदेव के आशीर्वाद से निश्चित रूप से हजारों बच्चों के जीवन को बदल देगा। आइए, हम सभी मिलकर इस पवित्र यात्रा में सहभागी बनें। जय सनातन एकता! जय परमपूज्य मुनि आदित्यसागर जी महाराज जी

सादर
लक्की सक्सेना
संस्थापक
श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना मध्य प्रदेश

#जैनसमाज #जैनदर्शन #जैनतीर्थ #जैनपर्व #जैन #आदित्यसागर #जैन #ऋतेश्वरजीमहाराज

17/02/2026

परमपूज्य श्री रितेश्वर जी महाराज जी के सानिध्य मे आनंदधाम वृन्दावन परिवार के देश विदेश मे जुड़े परिकरो के साथ जूम ऐप के माध्यम से पूज्य गुरुदेव के संकल्पओं के लिए एक विशेष बैठक हुई व श्री सनातन एकता मिशन ट्रस्ट गुना मप्र की संस्थापक होने के नाते मेने अपने विचार रखे व हम सबने पूज्य गुरुदेव को विश्वास दिलाया की सदैव उनके द्वारा बताये प्रत्येक संकल्प को जन जन तक पहुंचाएंगे व निशुल्क बुक बैंक को लेकर भी विशेष चर्चा हुई #ऋतेश्वरजीमहाराज

Address

426 Bhogi Ram Colony
Guna
473001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sanatan Ekta Mission Trust Guna Mp posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share