24/04/2025
सदर अस्पताल से रिम्स रेफर के दौरान रास्ते में दंपति सुमित्रा देवी का निधन हो गया। मृतिका के पति शिवशंकर बड़ाइक ने जानकारी दिया कि प्रसव के दौरान सिसई अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद सीरियस होने पर गुमला सदर रेफर कर दिया फिर गुमला सदर से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रास्ते में शक होने पर निजी डॉक्टर से जांच कराया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। समृद्ध कन्या पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र उरांव ने कहा कि सुमित्रा देवी संस्था की भुरसो व छारदा पंचायत की सक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ अपने परिवार लालन पालन हेतु झाड़ू का कारोबार करती थी, उन्होंने मुझे अस्पताल से कॉल भी की थी और बोले सर मैं सीरियस हूं एबी पॉजिटिव ब्लड चाहिए। रक्तदान करने हेतु विराज उरांव तैयार थे,इस दुःख की घड़ी में नवजात शिशु के लालन पालन हेतु तीन हजार रूपये नगद देकर सहयोग किया गया। युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने एवं बच्चों का लालन-पालन हेतु प्रशासन से सरकारी लाभ मुहैया करने की अपील किया। अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।