11/04/2026
आज अखिल भारतीय किसान सभा, जिला गौतम बुद्ध नगर द्वारा संगठन का 90वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई और संगठन के ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया गया।
जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल 1936 को स्थापित किसान सभा ने तेभागा और तेलंगाना जैसे आंदोलनों के माध्यम से जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार की लड़ाई लड़ी।
आज भी किसान सभा किसानों के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष कर रही है:
10% प्लॉट का अधिकार
भूमिहीनों को प्लॉट
रोजगार और मुआवजा
आबादी निस्तारण
संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि संगठन देशभर में मजबूत है और हाल ही में महाराष्ट्र में लाखों किसानों ने लॉन्ग मार्च कर अपनी ताकत दिखाई।
बैठक में नई जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं:
प्राधिकरण मुद्दे – जगबीर नंबरदार
रोजगार – अजय पाल भाटी
बिजली – गुरप्रीत एडवोकेट
सोशल मीडिया – रोबिन भाटी
संगठन ने संकल्प लिया: किसानों के अधिकारों की लड़ाई और तेज की जाएगी।
किसान एकता – जिंदाबाद
संघर्ष – जारी रहेगा