Gurjar Education Welfare Trust

Gurjar Education Welfare Trust Hope each deserving child is able to achieve his/her long cherished goals positively.

Here we again with our fearless & un-conditional scholarships by GURJAR EDUCATION WELFARE TRUST to nominate and provide financial scholarships to deserving gurjar students all over the India

Interested students/parents can fill the form The Gurjar Education Welfare Trust is an organization by dedicated people who
aim to provide little support to student's education/sports career as finance is
on

e of the main parts in the process of career achievements. This Organization is
committed in doing every possible help for the community in the direction of
education and sports which is lacking so the people who believed in doing welfare
to their community in such a manner can come and become a part of this
organization till now the Gurjar Education Welfare Trust provide help to thirty six
members who belongs to different states such as Rajasthan , Delhi, Haryana,
Madhya Pradesh, Punjab, Jammu Kashmir and Uttar Pradesh. When this
organization came in existence it was just only more than fifteen people but today
it has more than 145 active members who are coming from different fields such
as Doctors, Professional, Philanthropist social workers and businessmen, who are
contributing in this organization and day by day this organization is growing we
need your blessings and contribution in making this organization an organization
which stand for the community- no matter what. Gurjar Education Welfare Trust is an organization by dedicated people who are determined to nurture budding sports men / women, academicians and professionals coming from financially underprivileged strata of the society. The motto of the organisation is to provide financial help to each aspiring student who has the potential but is unable to realise it due the lack of money and resources. It's our cherished dream and endeavour to equip talented young people of the society to not only survive and thrive but be an icon for other members of the community as well. Since it's inception in 2021 the trust has provided financial help to more than 36 students belonging to different states such as Rajasthan, Haryana, Madhya Pradesh, Punjab, Jammu Kashmir,Uttar Pradesh and Delhi NCR amounting around 8 lakhs rupees (all documented). This organisation got started with just fifteen like-minded people but today it has more than 145 active members from diversified occupations such as Doctors, Engineering Professionals, Philanthropists, Service men, Social workers and Business men who are contributing a small amount of 1000₹ per month regularly. Such small contribution from good Samaritan is helping us in providing long term solution to an ever increasing continuous demand of more and more such students. And Gurjar Education Welfare Trust is committed to take the onus of transforming the lives of deserving youth for the welfare of the society for as long as society on the whole rises to such noble cause.

Library Man Day - स्व. रामवीर तंवर ( Library Man of India)   की पावन स्मृति में उनकी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजितश्रद्धा...
19/02/2026

Library Man Day -

स्व. रामवीर तंवर ( Library Man of India) की पावन स्मृति में उनकी जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित
श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

दिनांक: 24/02/2026
समय: 10 AM – 01 PM
स्थान: Community Centre, Jhundpura
Sector 11 noida

आइए, हम सभी मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
और मिलके लाइब्रेरी मैन डे हर वर्ष इसी तिथि पर मनाया जाया करेगा!

आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणादायी होगी।

आयोजक : समस्त ग्राम पुस्तकालय टीम एवं झुंडपुरा ग्राम समिति


आप हैं हिमानी, पुत्री आनंद कुमार, ग्राम नवल सूरजपुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)की निवासी हैं। वर्तमान में एम:एस:सी बायोटेक...
09/02/2026

आप हैं हिमानी, पुत्री आनंद कुमार, ग्राम नवल सूरजपुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)की निवासी हैं। वर्तमान में एम:एस:सी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी,गांधीनगर में अध्ययनरत हैं।

महाविद्यालय की वार्षिक शुल्क राशि द्वितीय सेमेस्टर की फीस 34500 रुपए ट्रस्ट द्वारा दी गई है।
अगर आपकी आर्थिक स्थिति किसी वजह से कमजोर है आप भी ट्रस्ट के द्वारा स्कॉलरशिप का सकते हैं
जल्द से जल्द आवेदन करें
www.gutjartrust.com पर जाये और आवेदन करे
पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे -

ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

आप है कोमल, पुत्री बसराम गुर्जर, ग्राम सरसोप, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) की निवासी है। वर्तमान में  बी.सी.ए. द्वितीय व...
02/02/2026

आप है कोमल, पुत्री बसराम गुर्जर, ग्राम सरसोप, जिला सवाई माधोपुर (राजस्थान) की निवासी है। वर्तमान में बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है तथा नेहरू महाविद्यालय, टोंक में अध्ययनरत है

महाविद्यालय की वार्षिक शुल्क राशि
पिछले वर्ष 24,000 रुपये की छात्रवृत्ति और इस वर्ष की फीस 30000 रुपए ट्रस्ट द्वारा दी जाती है

ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है

ग्राम पल्ला, ग्रेटर नोएडा के गौरवश्री इंदर प्रधान जी कोगुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट का सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ...
22/01/2026

ग्राम पल्ला, ग्रेटर नोएडा के गौरव
श्री इंदर प्रधान जी को
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट का सदस्य बनने पर
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आप अपने गाँव के प्रधान रह चुके हैं,
समाजवादी पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में
आपने संगठन को मजबूती दी है।
शिक्षा के क्षेत्र में अपना विद्यालय संचालित कर
नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं।
एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में
आप समाज सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
आपका यह जुड़ाव ट्रस्ट को नई दिशा, ऊर्जा
और मजबूती प्रदान करेगा यही हमारी शुभकामना है।
आपका स्वागत है

आप है  रिया पिता हरेंद्र कुमारग्राम छपरेड़ी पोस्ट नलहेडा गुर्जर जिला सहारनपुर के रहने वाली हैकक्षा बीए/शास्त्री द्वितीय व...
18/01/2026

आप है रिया
पिता हरेंद्र कुमार
ग्राम छपरेड़ी पोस्ट नलहेडा गुर्जर
जिला सहारनपुर के रहने वाली है
कक्षा बीए/शास्त्री द्वितीय वर्ष श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा अमरोहा में अध्ययनरत है द्वितीय वर्ष की छमाई शुल्क 30000 ट्रस्ट द्वारा जुलाई 2025 जमा की गई।
और 30000rs
17 जनवरी 2026 में जमा किया जाते है।

ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है

आप है जनक सिंह हरसाना पिता जी श्री जसवंत सिंह ग्राम खोहरी ,बंशी पहाड़पुर ,जिला भरतपुर राज्य राजस्थान ।पैरा स्पोर्स एथलेट...
17/01/2026

आप है जनक सिंह हरसाना पिता जी श्री जसवंत सिंह ग्राम खोहरी ,बंशी पहाड़पुर ,जिला भरतपुर राज्य राजस्थान ।
पैरा स्पोर्स एथलेटिक्स शॉट पुट थ्रो डिस्कस थ्रो 100 मीटर रनिंग करते है
सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर राजस्थान से।
स्कॉलरशिप चौथे महीने की 20000 रुपए गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दी जाती है।
ट्रस्ट आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

कपिल गुर्जर जीनिवासी  बिजनौर, उत्तर प्रदेशआप वर्तमान में सदस्य जिला पंचायत, बिजनौर हैं तथा बढ़ापुर विधानसभा से समाजवादी ...
15/01/2026

कपिल गुर्जर जी
निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश
आप वर्तमान में सदस्य जिला पंचायत, बिजनौर हैं तथा बढ़ापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं। धामपुर शुगर मिल, बिजनौर से आपके व्यावसायिक संबंध रहे हैं।
आप खाटू श्याम आरएमसी प्लांट, मुरादाबाद, खाटू श्याम ट्रांसपोर्ट तथा भारत गैस एजेंसी, धामपुर जैसे प्रतिष्ठित व्यवसायों के स्वामी हैं। व्यवसाय के साथ-साथ आप एक जागरूक, कर्मठ एवं संवेदनशील समाजसेवी के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट समाज के बच्चों की शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
हम आपके अनुभव, नेतृत्व और सामाजिक सोच को देखते हुए सादर आमंत्रित करते हैं कि आप गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़कर समाज के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहभागी बनें।
आपका जुड़ाव ट्रस्ट के लिए गौरव तथा समाज के लिए प्रेरणा सिद्ध होगा।
आपका स्वागत है इस ट्रस्ट रूपी परिवार में जय गुर्जर समाज..

इतेश पोसवाल जी(निवासी — बीरमपुर रघुपुरा, ग्रेटर नोएडा)आप अपने परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता के बल पर ईंट, रोड़ी, बदरपु...
13/01/2026

इतेश पोसवाल जी
(निवासी — बीरमपुर रघुपुरा, ग्रेटर नोएडा)
आप अपने परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता के बल पर ईंट, रोड़ी, बदरपुर एवं सीमेंट के व्यवसाय में एक सशक्त पहचान बना चुके हैं। आपका व्यवसाय केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए रोजगार का आधार भी है।
व्यवसाय के साथ-साथ आप एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी पहचाने जाते हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सोच आपकी पहचान है।
आप जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो कर्म, सेवा और संस्कारों का संतुलन बनाकर आगे बढ़ते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

चौधरी भंवर सिंह जी(Bosatta परिवार, सुपुत्र — चौधरी अनंत राम जी)आप समाज सेवा से सदैव जुड़े हुए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व ...
13/01/2026

चौधरी भंवर सिंह जी
(Bosatta परिवार, सुपुत्र — चौधरी अनंत राम जी)
आप समाज सेवा से सदैव जुड़े हुए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के माध्यम से आपने मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गुर्जर एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, विचार और सहयोग से ट्रस्ट की सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा और अधिक सशक्त होगी।
आपका जुड़ाव समाज के लिए प्रेरणा और ट्रस्ट के लिए गौरव का विषय है।
हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं।

डॉ. अभिषेक वर्माअसिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभागकिरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालयनिवासी — सेक्टर-61, नोएडामू...
13/01/2026

डॉ. अभिषेक वर्मा
असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग
किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
निवासी — सेक्टर-61, नोएडा
मूल निवासी — रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
आप स्वर्गीय श्री मुल्तान सिंह वर्मा जी के सुपौत्र हैं, जो गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर के संस्थापक प्रिंसिपल रहे और शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व थे।
आप स्वयं शिक्षा, शोध और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। पथिक फाउंडेशन के संयोजक के रूप में आपका कार्य समाज को दिशा देने वाला और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
आपका परिवार रूपी ट्रस्ट में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, विचार और मार्गदर्शन से ट्रस्ट की सामाजिक एवं शैक्षिक सेवाओं को नई ऊर्जा और नई ऊँचाई प्राप्त होगी।
आपका जुड़ाव हमारे लिए गौरव और समाज के लिए प्रेरणा है।
हार्दिक स्वागत एवं शुभकामनाएं।

राजस्थान पुलिस की शान, श्रीमती पूजा अवाना बोडाकी जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) से उप पुलिस महानिरीक्षक (डी.आई.ज...
01/01/2026

राजस्थान पुलिस की शान, श्रीमती पूजा अवाना बोडाकी जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) से उप पुलिस महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपकी सफलता, कड़ी मेहनत एवं समर्पण ने न केवल समाज का नाम उज्ज्वल किया है, बल्कि सम्पूर्ण विश्व में महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल स्थापित की है। आपकी जीवन-यात्रा और उपलब्धियाँ हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समाज-सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की हार्दिक कामना करते हैं। 🙏

ॐ शांति ॐबहुत ही दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय भाईरामवीर तंवर (लाइब्रेरी मैन)पुत्र स्व. हरिचन्द तंवरने अप...
29/12/2025

ॐ शांति ॐ
बहुत ही दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय भाई
रामवीर तंवर (लाइब्रेरी मैन)
पुत्र स्व. हरिचन्द तंवर
ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर
दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को प्रभु चरणों में विलीन हो गए।
उनकी आत्मिक शांति के लिए
तेहरवीं एवं हवन
दिनांक 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार)
स्थान — गली नं. 1, सेक्टर 11, ग्राम झुंडपुरा
हवन — प्रातः 9:00 बजे
श्रद्धांजलि सभा — प्रातः 10:30 बजे
स्थान — झुंडपुरा, बारात घर सेक्टर 11 नोएडा
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे
ॐ शांति ॐ

Address

C 22/23 Media Village SAS LTD, Palash Estate, Phi IV, Pin
Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurjar Education Welfare Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gurjar Education Welfare Trust:

Share