Pt. Jiv Nath Jha Tanraj Memorial Trust

Pt. Jiv Nath Jha Tanraj Memorial Trust Jiv Nath Jha Tanraj.

Tanraj Foundation Trust is a Nonprofit, Non governmental organisation formed with the intention to spread the knowledge and theories of Hindustani Vocal Music as described by Pt.

02/05/2026
18/01/2026

तानराज संगीत विद्यापीठ द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन 25 जनवरी को
ग्रेटर नोएडा।
तानराज संगीत विद्यापीठ, ग्रेटर नोएडा द्वारा विद्या, संगीत एवं कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा का भव्य आयोजन 25 जनवरी 2026 (रविवार) 12 बजे दिन को नादान तीर्थ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।
इस अवसर पर सरस्वती वंदना, शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें विद्यापीठ के छात्र-छात्राएँ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत, संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति रुचि जागृत करना है।
संस्था के संयोजक श्रीमती ललिता झा ने बताया कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि ज्ञान, साधना और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव है। इस आयोजन में क्षेत्र के शिक्षाविद, कलाकार, अभिभावक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Address

Greater Noida

Telephone

+918168626683

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pt. Jiv Nath Jha Tanraj Memorial Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share