03/10/2026
दिनांक 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सम्राट अशोक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध केंद्र भवन में स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी माननीय राम जियावन मौर्य जी (अंबेडकर नगर) सपत्नीक, डाक्टर हरिराम मौर्य सपत्नीक, माननीय प्रेम चंद कुशवाहा, माननीय मूलचंद कुशवाहा, माननीय सुभाष चंद्र कुशवाहा (प्रयागराज), वरिष्ठ समाजसेवी माननीय एस डी मौर्य, माननीय ओम प्रकाश मौर्य, माननीय भी के मौर्य सपत्नीक, माननीय माननीय श्रीनाथ कुशवाहा, माननीय रामजन्म मौर्य, माननीय भानु प्रताप कुशवाहा, माननीय अनिल कुशवाहा, माननीय त्रिभुवन महतो, मैं राम देव मौर्य समेत 21 महानुभाव उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचदीप, बुद्ध वंदना, त्रिसरण, पंचशील और पुष्पार्पण के साथ हुआ । तत्पश्चात पुष्प माला एवं पंचशील अंगवस्त्र पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया । परस्पर परिचय एवं भगवान बुद्ध के अनमोल दर्शन पर धम्म चर्चा आरंभ हुई । इस विषय पर सभी साथियों ने एकमत होकर विचार व्यक्त किया कि बुद्ध वाणी शील, समाधि, प्रज्ञा आज के अशांत विश्व में सभी के लिए लाभदायक मार्गदर्शक हैं । सबका इस बात पर जोर रहा कि घर - घर, समस्त नर - नारियों में यह मानव कल्याणकारी संदेश पहुंचना चाहिए, इसी से समाज व देश में सुख शांति का संचार होगा । इसके साथ ही शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, सामाजिक चेतना व सर्वांगीण विकास पर सभी साथियों ने अपने विचार रखे । भवन निर्माण को पूर्ण के लिए सबने आर्थिक सहायता देने व दिलवाने का संकल्प लिया। बातचीत सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बहुत उपयोगी रही । मंगल कामना के साथ बैठक का समापन हुआ ।
सभी साथियों पूरे भवन का निरीक्षण किया और आकार-प्रकार, बनावट देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त किया । भोजनोपरान्त अतिथियों की विदाई की गई ।
शुरु से अंत तक जैसा हर्षोल्लास का माहौल रहा, उससे हम सबका उत्साह वर्धन हुआ ।
आप लोग समय निकाल कर आए, इसके लिए सभी बहन भाइयों का हृदय से आभार साधुवाद ।
🙏🌹🙏