Manavadhikar Suraksha Bal Foundation

Manavadhikar Suraksha Bal Foundation The name of the company is MANAV ADHIKAR SURAKSHA BAL FOUNDATION. To promote Education & Healthy Environment.

The registered office of the company is situated in the state of Uttar Pradesh and under jurisdiction of Registrar of Companies, Uttar Pradesh.

20/10/2025

सेक्टर 93, 20 अक्टूबर 2025:
मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन की टीम द्वारा आज सेक्टर 93 की रेड लाइट पर रहने/काम करने वाली महिलाओं और वहां महने (रहने) वाले बच्चों के बीच दिवाली की खुशियाँ बाँटने हेतु विशेष राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन पिछड़े और संवेदनशील वर्गों तक राहत पहुँचना था जिनके पास त्योहार मनाने के पर्याप्त साधन नहीं होते।
कार्यक्रम में बेसिक राशन किट — चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, नमक और स्वीटनिंग व मिठाई — वितरित किए गए ताकि वे शांतिपूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से दिवाली मना सकें। मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन की टीम ने न केवल आवश्यक वस्तुएँ बाँटी, बल्कि आवश्यक सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में भी संक्षिप्त जानकारी दी और उनसे सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया गया।
उद्देश्य और प्रभाव:
आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर महिलाओं व बच्चों को तत्काल आवश्यकता का पोषण उपलब्ध कराना।
समाज के हाशिए पर रहने वालों को यह संदेश देना कि वे अकेले नहीं हैं — समुदाय उनकी चिंता करता है।
दिवाली जैसे त्यौहारों पर मानवीय गरिमा बनाए रखने में सहायता करना।
फाउंडेशन की टीम ने कहा: “हमारा लक्ष्य सिर्फ वस्तु वितरण नहीं, बल्कि इन्हें सम्मान, संवेदना और स्थायी मदद का भरोसा देना है। त्योहार सबके होने चाहिए—यह हमारा विश्वास है।”
फाउंडेशन भविष्य में भी नियमित रूप से इसी तरह के राहत और समर्थक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताती है।
सयोजक से
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज मावी जी
उपाध्यक्ष नरेंद्र भाटी जी
प्रदेश अध्यक्ष विकास भाटी
मीडिया प्रभारी सुनील भाटी
और एडवोकेट पंकज

17/10/2025
08/10/2025
आज फिरोजाबाद में मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा  ASP श्री अनुज चौधरी जी से उनके मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट क...
08/10/2025

आज फिरोजाबाद में मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा ASP श्री अनुज चौधरी जी से उनके मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और युवा जागरूकता जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
ASP अनुज चौधरी जी ने समाज में शांति, भाईचारे और अपराधमुक्त वातावरण बनाने के लिए जनसहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज मावी जी ने भी कहा कि —
“समाज तभी सुरक्षित बन सकता है जब पुलिस और जनता एक साथ मिलकर कार्य करें। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।”
भेंट के दौरान आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना स्पष्ट झलक रही थी।

मानवाधिकार सुरक्षा बाल फाउंडेशन(पंजीकरण संख्या: _____129057_____)दिनांक: 14/08/2025स्थान: ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर से...
14/08/2025

मानवाधिकार सुरक्षा बाल फाउंडेशन
(पंजीकरण संख्या: _____129057_____)
दिनांक: 14/08/2025
स्थान: ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर
सेवा में,
श्री अर्जुन दादा
पद: जर्नल सेकेट्री
मानवाधिकार सुरक्षा बाल फाउंडेशन
विषय: पद से मुक्त करने एवं अनुशासनात्मक चेतावनी
मान्यवर,
संस्था के नियम एवं उपविधियों के अनुसार, कार्य की समीक्षा एवं शिकायतों पर विचार करने के पश्चात आपको मानवाधिकार सुरक्षा बाल फाउंडेशन के आपके वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।
आपको निर्देशित किया जाता है कि—
संस्था से संबंधित सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, सामग्री एवं संपत्ति अधिकतम 3 (तीन) कार्य दिवस के भीतर संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपें।
संस्था के नाम, पद अथवा अधिकार का दुरुपयोग न करें।
संस्था की प्रतिष्ठा, कार्यप्रणाली या सदस्यों के खिलाफ कोई भी भ्रामक, अपमानजनक या झूठी जानकारी न फैलाएँ।
यदि आप उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं करते हैं अथवा संस्था के कार्य में बाधा डालते हैं, तो संस्था आपके विरुद्ध कानूनी एवं पुलिस कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी, जिसके सभी परिणाम एवं खर्च आपके स्वयं के उत्तरदायित्व पर होंगे।
यह पत्र आपके विरुद्ध संभावित कानूनी कार्यवाही के लिए प्राथमिक चेतावनी के रूप में भी माना जाएगा।
सधन्यवाद,
(हस्ताक्षर)
नाम: बलराज मावी
पद: राष्ट्रीय अध्यक्ष
मानवाधिकार सुरक्षा बाल फाउंडेशन

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित किया गया – एक सराहनीय पहलआज ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस विभाग के कर्मियों ...
07/07/2025

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित किया गया – एक सराहनीय पहल

आज ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस विभाग के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम हमारी टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस के अथक प्रयासों और जनसेवा को पहचान देना था।

कार्यक्रम के दौरान उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और इससे उनका मनोबल और भी बढ़ा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन ने ट्रैफिक पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही सड़कों पर व्यवस्था बनी रहती है और आम जनता सुरक्षित महसूस करती है। इसमें ट्रैफिक पुलिस के ट्रैफ़िक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार जी , ट्रैफ़िक सब इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार जी , कांस्टेबल शिवम खटाना , उमेश कुमार , दीपित मावी , अनुज कुमार, अनुज मलिक , सुनील कुमार , विकल मावी व दीप्ति जी शामिल थे

यह सम्मान समारोह समाज और प्रशासन के बीच सहयोग की भावना को भी दर्शाता है और यह उदाहरण देता है कि जब नागरिक और प्रशासन एक साथ मिलकर कार्य करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन की तरफ़ से राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज मावी जी उपाध्यक्ष नरेन्द्र भाटी जी , पंकज सदस्य , विकास भाटी मेरठ मण्डल अध्यक्ष , संदीप सागर सैकेट्री , विशाल भड़ाना दादरी तहसील अध्यक्ष, संदीप कुमार सदस्य आदि मौजूद रहे

जय हिंद साथियों  आज मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिस्टर बलराज मावी जी मीडिया प्रभारी सुनील भाटी जी क...
11/06/2025

जय हिंद साथियों
आज मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिस्टर बलराज मावी जी मीडिया प्रभारी सुनील भाटी जी की मुलाकात ग्रेटर नोएडा गौतम नगर उत्तर प्रदेश के सूरजपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार जी वह सब इंस्पेक्टर कृष्ण बिहारी वाजपेई जी से हुई वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज मावी जी ने माननीय सूरजपुर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार जी वह कृष्ण बिहारी वाजपेई जी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया वह माननीय अनिल कुमार जी और कृष्ण बिहारी वाजपेई जी ने खुशी जताते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जीवन में कभी भी कहीं भी अच्छे कार्य करने में कभी भी जरूर पड़ने पर सहयोग करने का आश्वासन दिया और वह हमारे सभी सम्मानित साथियों का धन्यवाद किया

आज दिनांक 08/06/025मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा जिला गौतम बुद्ध नगर दादरी के सैथली गांव की ग्राम पाठशाला ला...
09/06/2025

आज दिनांक 08/06/025
मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा जिला गौतम बुद्ध नगर दादरी के सैथली गांव की ग्राम पाठशाला लाइब्रेरी में दिन रात मेहनत कर यूपी पुलिस में सलेक्शन हुए बच्चों को और 10th व 12th में उत्तीर्ण हुए बच्चों को जिन्होंने गांव समाज का नाम रोशन किया और उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ फूल मालाओं और मेडल सम्मान प्रतीक से सैथली, छोलस, नई बस्ती,जारचा सिकंदराबाद के बच्चों को सम्मानित किया गया उपस्थित रहे सैथली ग्राम प्रधान सचिन भाटी, हरेंद्र भाटी समाज सेवी और मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम के, विकाश भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष, सुनील भाटी मीडिया इंचार्ज, नरेन्द्र भाटी उर्फ नंन्दू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संस्थापक दीपक मास्टर जी जिला अध्यक्ष, देविंद्र यूपी पुलिस, सचिन यूपी पुलिस, संदीप सागर जनरल सेक्रेटरी
बलराज मावी
राष्ट्रीय अध्यक्ष

आज दिनांक 9/6/2025 मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा जिला गौतम बुद्ध नगर दादरी के नंगला चमरू गांव की ग्राम पाठशा...
09/06/2025

आज दिनांक 9/6/2025 मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम द्वारा जिला गौतम बुद्ध नगर दादरी के नंगला चमरू गांव की ग्राम पाठशाला लाइब्रेरी मे मेहनत कर यूपी पुलिस में चयनित होने बच्चों को और 10th व 12th में उत्तीर्ण हुए बच्चों को जिन्होंने गांव समाज का नाम रोशन किया और उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ फूल मालाओं और मेडल सम्मान प्रतीक से बच्चों को सम्मानित किया गया उपस्थित रहे प्रिंस,भाटी, अभय भाटी, सीआरपीएफ प्रदीप भाई सचिन भाटी, हरेंद्र भाटी समाज सेवी और मानवाधिकार सुरक्षा बल फाउंडेशन टीम के, विकाश भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष, सुनील भाटी मीडिया इंचार्ज, नरेन्द्र भाटी उर्फ नंन्दू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संस्थापक, दीपक मास्टर जिला अध्यक्ष, देविंद्र यूपी पुलिस, सचिन यूपी पुलिस, संदीप सागर जनरल सेक्रेटरी
बलराज मावी
राष्ट्रीय अध्यक्ष

Address

S-6, GNS Plaza, Near Radisson Blue
Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manavadhikar Suraksha Bal Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share