01/03/2026
*देवरिया बाइपास तरामंडल में रोट्रैक्ट क्लब गोरखपुर ने झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों संग मनाई होली*
गोरखपुर। होली के पावन अवसर पर आज रोट्रैक्ट क्लब गोरखपुर द्वारा देवरिया बाइपास तरामंडल स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक होली मनाई गई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच पिचकारी, गुलाल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया और उनके साथ रंगों के इस पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में *पीडीआरआर हर्ष श्रीवास्तव*, *रोट्रैक्ट क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष* *अभिषेक कुमार सिंह*, *सचिव सौरभ राज*, *पूर्व अध्यक्ष श्वेता गौर*, *डायरेक्टर अनुराग मिश्रा* सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के साथ त्योहार मनाना सच्ची सेवा का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दिया।
सादर,
*अभिषेक सिंह*
*अध्यक्ष*
*रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर*